Showing posts with label Lovers. Show all posts
Showing posts with label Lovers. Show all posts

Nov 30, 2019

ज़माने में सबसे पुरानी-लवर्स १९८३

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले कई नायकों में
से एक हैं कुमार गौरव जिनकी पहली फिल्म और उसका
संगीत खूब चला यूँ कहें कि दौड़ा. उसके बाद उन्हें वो
आनंद प्राप्त नहीं हुआ.

सन १९८३ की फिल्म लवर्स से अगला गीत सुनते हैं
जिसे गाया है लता मंगेशकर और अमित कुमार ने. इसे
आनंद बक्षी ने लिखा है और इसकी धुन तैयार की है
राहुल देव बर्मन ने.

गीत में ऐतिहासिक प्रेमी जोड़ियों को याद किया गया
है और इसे फिल्माने में काफी मेहनत की गई है. वो
क्या है आप कितनी भी मेहनत कर लो, पिक्चर नहीं
चलने की सूरत में सब कसरत बेकार चली जाती है.




गीत के बोल:

ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी
ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

खुदा ने यह दिल क्यों बनाया
यहाँ जिसने भी दिल लगाया
खुदा ने यह दिल क्यों बनाया
यहाँ जिसने भी दिल लगाया
ओ ओ ओ सितम उसपे लोगों ने ढाया
किसी ने न की मेहरबानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

ये दुनिया है दीवार कोई
तरसता है इस पार कोई
ये दुनिया है दीवार कोई
तरसता है इस पार कोई
हो ओ ओ तडपता है उस पार कोई
गुज़रती है यूँ जिंदगानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

जियें प्यार में लोग कैसे
के सोनी ते महिवाल जैसे
जियें प्यार में लोग कैसे
के सोनी ते महिवाल जैसे
हो ओ ओ मरे डूब कर दोनों ऐसे
के रोया चनादां भी पानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी

ज़माने में सबसे पुरानी
यही प्यार की है कहानी
यही प्यार की है कहानी
……………………………………….
Zamane mein sabse purani-Lovers 1983

Artists: Kumar Gaurav, Padmini Kolhapure

Read more...

Oct 26, 2009

आ मुलाकातों का मौसम -लवर्स १९८३

इसका शुरुआती संगीत सुन के पहले मुझे लगता था जैसे
ढेर सारे घोडे दौड़ रहे हो, फ़िल्म देखने के बाद मुगालता दूर हुआ।
ये भी मालूम चला कि नायिका को उसकी माँ इस धुन की
रिहर्सल करा रही है । माँ के रोल में बीना हैं जो गए ज़माने
के हीरो प्रदीप कुमार की पुत्री हैं। लता मंगेशकर के साथ
अमित कुमार की आवाज़ है इस गाने में। नायक और नायिका
क्रमशः कुमार गौरव और पद्मिनी कोल्हापुरे हैं । गीत के बोल हैं
आनंद बक्षी के और संगीत है आर डी बर्मन का। बदलते हुए दृश्यों
के साथ जो वाद्य यंत्रों का प्रभाव है वो ज़बरदस्त है। आर डी बर्मन
अपना होमवर्क बहुत ध्यान से किया करते थे।



गाने के बोल:

सा नि ध प् नि, ध प् म ग
प् म ग
ग म ध प् नि ,ध नि सा रे प् म ग

सा नि ध प् नि, ध प् म ग
प् म ग

प्यार की बातों का मौसम आ गया,
आ गया

आ जा
ला ला ला

आ मुलाकातों का मौसम आ गया
आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया, आ..

आ मुलाकातों का मौसम आ गया
आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया

तेरी सूरत को ऑंखें तरसने लगी
तेरी फुरकत में ऑंखें बरसने लगी

तेरी सूरत को ऑंखें तरसने लगी
तेरी फुरकत में ऑंखें बरसने लगी

जैसे बरसातों का मौसम आ गया
आ गया, आ...........

आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार की बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया

टूट कर यूँ तेरी याद आती रही
रात भर नींद मुझको जगाती रही

टूट कर यूँ तेरी याद आती रही
रात भर नींद मुझको जगाती रही

जागती रातों का मौसम
आ गया, आ गया, आ.......

देख चलने लगी फ़िर वो पुर्वाईयाँ
दूर बजने लगी फ़िर वो शहनाइयाँ

देख चलने लगी फ़िर वो पुर्वाईयाँ
दूर बजने लगी फ़िर वो शहनाइयाँ

प्यार की बरातों का मौसम आ गया
आ गया, आ...........

आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया
आ गया, आ गया
आ गया, आ गया
..........................................................
Aa mulaqaton ka mausam-Lovers  1983

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP