Showing posts with label Kumar Gaurav. Show all posts
Showing posts with label Kumar Gaurav. Show all posts

Feb 6, 2016

ये ज़मीन गा रही है-तेरी कसम १९८२

आज आपको सुनवा रहे हैं फिल्म तेरी कसम से एक गीत.
यी काफी लोकप्रिय गीत रहा है अपने समय में. अमित कुमार
का गाया हुआ ये गीत कुमार गौरव पर फिल्माया गया है.
आनंद बक्षी का  गीत है और आर डी बर्मन का संगीत.

कहानी में नायक गरीब है और नायिका अमीर. अभी तक
जितनी भी लव स्टोरी वाली फ़िल्में बनी हैं अगर आंकड़े लिए
जाएँ तो आप पाएंगे अधिकाँश में नायक गरीब मिलेगा आपको.


कुमार गौरव की छबि एक चोकलेटी हीरो की बन गयी फिल्म
लव स्टोरी और उसके बाद आई २-३ फिल्मों के बाद. वजह
उनके सोफ्ट लुक्स का होना.

फिल्म तेरी कसम की विशेषता है उसका फिल्मांकन जो कि
मशहूर कैमरामेन जाल मिस्त्री द्वारा किया गया है.



गीत के बोल:

ये ज़मीन गा रही है आसमान गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है

शोख कलियों के घूंघट सरकने लगे हैं
मस्त फूलों के दिल भी धड़कने लगे हैं
ये बहारों का दिलकश समां गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है

झूम कर पर्वतों पे घटा छ रही है
प्यार की उम्र शायद करीब आ रही है
मेरा दिल प्यार की ये दास्तान गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है

भूल कर राह कोई हसीं आ ना जाए
इस जगह कोई पर्दा-नशीं आ ना जाए
इस जगह आज एक नौजवान गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है

ये ज़मीन गा रही है आसमान गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है
साथ मेरे ये सारा जहां गा रहा है
.........................................................
Ye zameen gaa rahi hai-Teri kasam 1982

Read more...

Oct 26, 2009

आ मुलाकातों का मौसम -लवर्स १९८३

इसका शुरुआती संगीत सुन के पहले मुझे लगता था जैसे
ढेर सारे घोडे दौड़ रहे हो, फ़िल्म देखने के बाद मुगालता दूर हुआ।
ये भी मालूम चला कि नायिका को उसकी माँ इस धुन की
रिहर्सल करा रही है । माँ के रोल में बीना हैं जो गए ज़माने
के हीरो प्रदीप कुमार की पुत्री हैं। लता मंगेशकर के साथ
अमित कुमार की आवाज़ है इस गाने में। नायक और नायिका
क्रमशः कुमार गौरव और पद्मिनी कोल्हापुरे हैं । गीत के बोल हैं
आनंद बक्षी के और संगीत है आर डी बर्मन का। बदलते हुए दृश्यों
के साथ जो वाद्य यंत्रों का प्रभाव है वो ज़बरदस्त है। आर डी बर्मन
अपना होमवर्क बहुत ध्यान से किया करते थे।



गाने के बोल:

सा नि ध प् नि, ध प् म ग
प् म ग
ग म ध प् नि ,ध नि सा रे प् म ग

सा नि ध प् नि, ध प् म ग
प् म ग

प्यार की बातों का मौसम आ गया,
आ गया

आ जा
ला ला ला

आ मुलाकातों का मौसम आ गया
आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया, आ..

आ मुलाकातों का मौसम आ गया
आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया

तेरी सूरत को ऑंखें तरसने लगी
तेरी फुरकत में ऑंखें बरसने लगी

तेरी सूरत को ऑंखें तरसने लगी
तेरी फुरकत में ऑंखें बरसने लगी

जैसे बरसातों का मौसम आ गया
आ गया, आ...........

आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार की बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया

टूट कर यूँ तेरी याद आती रही
रात भर नींद मुझको जगाती रही

टूट कर यूँ तेरी याद आती रही
रात भर नींद मुझको जगाती रही

जागती रातों का मौसम
आ गया, आ गया, आ.......

देख चलने लगी फ़िर वो पुर्वाईयाँ
दूर बजने लगी फ़िर वो शहनाइयाँ

देख चलने लगी फ़िर वो पुर्वाईयाँ
दूर बजने लगी फ़िर वो शहनाइयाँ

प्यार की बरातों का मौसम आ गया
आ गया, आ...........

आ मुलाकातों का मौसम आ गया

प्यार कि बातों का मौसम आ गया
आ गया, आ गया
आ गया, आ गया
आ गया, आ गया
..........................................................
Aa mulaqaton ka mausam-Lovers  1983

Read more...

Oct 25, 2009

कोई परदेसी आया- हम हैं लाजवाब १९८४

इस गीत को देखने ही मैं थिएटर में गया था। इसी गीत
को नहीं देख पाया। फ़िल्म के दौरान कुछ मुफ्त के इंटरवल
हो गए मित्रों के कारण। बाद में इसकी वी. सी. डी. लाके देख पाया ।
इस गाने ने धमाल मचा दिया था। इसके बोल, संगीत दोनों
लाजवाब हैं। फ़िल्म की कहानी लाजवाब भले ना रही हो, गीत
शानदार हैं। गायक हैं अनवर जिनका पूरा नाम अनवर हुसैन है।
आनंद बक्षी का लिखा ये गीत सबसे लोकप्रिय 'परदेसी गीत ' की
सूची में शामिल है। इसके संगीतकार हैं आर डी बर्मन। परदे
पर इसको गा रहे हैं कुमार गौरव।



गाने के बोल:

कोई परदेसी आया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
देस बनाया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में

सारी ज़मीं से, सारे आसमान से
प्यार बढ़ा है, दोनों जहाँ से
सारे संदेसे इक संदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
देस बनाया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में

हम सब मुसाफिर, दुनिया सफर है
इस रस्ते में, किस को ख़बर है
कौन कहाँ मिल जाए, किस भेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
देस बनाया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में

अपना है यारों ये सारा ज़माना
बेगानों को भी ना ठुकराना
दर्द हजारों दिल की इक ठेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में
देस बनाया, परदेस में
कोई परदेसी आया, परदेस में

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP