Showing posts with label Mann. Show all posts
Showing posts with label Mann. Show all posts

Dec 28, 2018

तिनक तिन ताना-मन १९९९

कहा जाता है होनहार बिरवान के होत चिकने पात. कभी
कभार ये ज्यादा ही चिकने निकल आते हैं. संजीव दर्शन
नदीम श्रवण की जोड़ी में से श्रवण राठौड के पुत्र हैं. इन्हें
फिल्म संगीत विरासत में मिला.

फिल्म मन का निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है. इस फिल्म
में शर्मिला टैगोर और दीप्ति भटनागर भी मौजूद हैं. फिल्म
में अनिल कपूर की विशेष भूमिका है. किसी फिल्म में १-२
मिनट से ले कर ५ मिनट तक की भूमिकाओं को विशेष
भूमिका कहा जाता है मगर ये शब्द केवल उन्हीं के लिए
उपयोग में आते हैं जो प्रसिद्ध नायक नायिका हैं या ढेर
फिल्मों में काम कर चुका कोई खलनायक. अंग्रेजी में ऐसे
प्राकट्य को गेस्ट एपीयरेन्स कहा जाता है.



गीत के बोल:

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना

बुलाये रुन-झुन रुन-झुन रुन-झुन करती पायल
हवा में उड़ता-उड़ता आये महका आँचल
तुझे बतलाऊँगी मैं मन की सारी बातें
गुज़ारे कैसे-कैसे मैंने ये दिन रातें
मेरे नैनों के दर्पण में तेरी यादों के आँगन में
मेरी साँसों में जीवन में
सिर्फ़ तेरी खुशबू है सिर्फ़ तेरा चेहरा है
सिर्फ़ तेरा चर्चा है सिर्फ़ तेरा पहरा है

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना

तेरे बिना जीना जीना जीना अब नहीं जीना
जुदाई वाला आंसू अब हमको नहीं पीना
तुझे मैं अलकों पलकों में अपनी रख लूँगी
तुझे मैं पल-पल पल-पल सच्ची चाहत दूँगी
तुझे बाहों में भर लूँगा तेरी ज़ुल्फ़ों से खेलूँगा
तेरे सारे ग़म ले लूँगा
तू ही मेरा दिलबर है तू ही मेरी धड़कन है
तू ही मेरा जानम है तू ही मेरा हमदम है

तिनक तिन ताना वो धुन तो बजाना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
होये धिनक धिन नाचूँ मैं गाये दिल झूमे ज़माना
…………………………………………………….
Tinka tin tana-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...

Dec 23, 2018

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें-मन १९९९

यमक अलंकार के उपयोग और दुरूपयोग दोनों से ही हम
परिचित हो चले हैं. फ़िल्मी गीतों ने हमें इतना कुछ दिया
है हम धन्यवाद स्वरुप थोड़ी दाद खुजली नहीं दे सकते
क्या?

यमक अलंकार का ज्यादा प्रयोग धमक अर्थात वजन लाने
के लिए भी किया जाता है तब ये धमक अलंकार बन जाता
है. वैसे ही जैसे गले वाली चेन और भैंस बाँधने वाली चेन
दोनों हैं तो चेन ही. अलंकार और आभूषण तो वही रहेंगे
चाहे वो किसी नारी के गले मैं पड़ी चेन हो या बप्पी के
गले की. ये छोटा-बड़ा मोटा-पतला क्या होता है.

सबरे गीतकार ना जाने औरतों की जुल्फों के पीछे क्यूँ पड़े
रहते हैं. कैलाश खेर की जुल्फों पर कोई गीत नहीं लिखता.

गीत की पंक्ति से लगता है एक ही नागिन है. ये तो अपमान
हुआ ना. इसका मतलब सर में बाल कम हैं. कमसे कम दो
या तीन नागिन तो होना ही चाहिए तब गीत का वजन और
बढ़ जाता. है ना जी, आमला, इमली और ना जाने क्या-क्या
मिला के सर में लगाने का तेल बेचने वाले भाई लोग.

डिस्कवरी के अमेज़ोन के जंगल पर बनी डाक्यूमेंट्री के अंदाज़
में गाने का संगीत शुरू होता है मानो कोई लेडी अनाकोंडा
की एंट्री होने वाली हो.

नायिका का आई क्यू कम है अतः वो एक दो शब्द को बदल
वही गा देती है जो नायक गा रहा है. नायक को हिंदी के
पर्चे में डिस्टिंक्शन मिला था और नायिका को सप्लीमेंट्री.

गीत को एक आइटम सॉंग की तरह डाला गया है कहानी
में और इसमें रानी मुखर्जी दिखलाई देती हैं.



गीत के बोल:

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

गाल हैं गोरे गोरे होंठ हैं भरे रस के प्याले
चाल है बहकी बहकी तू किसी पे भी डोरे डाले
रूप है तीखा तीखा रंग है मेरा सबसे आला
हुस्न पे मर मिटता है चाहे हो कोई भी दिल वाला
देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें मेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को मैं देती है लाली

मेरे दिल पे है तेरे प्यार का निशान हलका हलका
बेक़रारी का मेरे जाम है सनम छलका छलका
होश में ना है कोई सब पे है तेरा जादू जादू
हैं कदम बहके बहके खुद पे न मेरा क़ाबू  क़ाबू
देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसी है तू हौले हौले

काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली

देखे जो तुझको मन मेरा बोले
मन में बसा है तू हौले हौले
काली नागिन के जैसी ज़ुल्फ़ें तेरी काली काली
सागर को मोती और सूरज को तू देती है लाली
…………………………………………………….
Kaali nagin ke jaisi-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Rani Mukherji

Read more...

Dec 21, 2018

नशा ये प्यार का नशा है-मन १९९९

सन १९९९ के फिल्म मन मधुर गीतों से भरपूर है.
इसके गीत काफी लोकप्रिय हुए और यहाँ तक हुए
की जनता उन गीतों के ओरिजिन तक ढूंढ लाई.
संगीतप्रेमी जनता हमारे देसी कलाकारों से बहुत
प्यार करती है और उनके लिए मंगल ग्रह की सैर
करने को भी तैयार रहती है बस वहाँ भेजने वाला
प्लेन मिलना चाहिए.

किसी भी पदार्पण कर रहे संगीतकार के लिए इससे
गर्व की बात क्या हो सकती है कि उसकी पहली ही
फिल्म के चार गाने इंटरनेशनल क्वालिटी के हों.
सुनते हैं उदित नारायण की आवाज़ में समीर का
लिखा गीत जिसकी धुन संजीव दर्शन ने बनाई है.

बड़े दिन बाद किसी गाने में माऊथ ऑर्गन सुनाई
दिया इसके लिए संगीतकार को धन्यवाद. गाने के
इटालियन भाई से भी मिल लीजिए.



गीत के बोल:

नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
के जबसे मैने तुमको दिल ये दे दिया
मीठा मीठा सा दर्द ले लिया
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों

नज़र से यूं मिली नज़र दीवाना मैं हो गया
असर ये क्या हुआ असर कहां ये मैं खो गया
बहके बहके कदम बहका बहका है मन
छा गया छा गया मुझपे दीवानापन
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों

झुकी झुकी निगाहों में बला की शोख़ियां छुपीं
खुली खुली लटों में भी हाय घटा की मस्तियां रुकीं
ये हया ये अदा ये हँसी ये नयन
दे गये दे गये मीठी मीठी चुभन
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया

नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
के जबसे मैने तुमको दिल ये दे दिया
मीठा मीठा सा दर्द ले लिया
सुनो ओ प्रिया मैने तुमको दिल दिया
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
नशा ये प्यार का नशा है ये मेरी बात यारों मानो
नशे में यार डूब जाओ रहो न होश में दीवानों
……………………………………………………………
Nasha ye pyar ka nasha hai-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...

Mar 26, 2018

चाहा है तुझको-मन १९९९

चाह, चाहना इत्यादि थीम के अंतर्गत अगला गीत सुनते हैं
जो फिल्म मन से है. १९९९ की फिल्म मन में आमिर खान
और मनीषा कोइराला की मुख्या भूमिकाएं हैं.

फिल्म के सभी गीत लोकप्रिय हैं और इन्हीं में से अगला
आज सुनेंगे जो उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल का
गाया हुआ है. समीर के बोल और संजीव दर्शन का संगीत
है.



गीत के बोल:

चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तेरी याद जो आती है मेरे आँसू बहते हैं
अपना तो मिलन होगा पल पल ये कहते हैं
क्या ये ज़िंदगानी है बस तेरी कहानी है
बस तेरी कहानी है ये जो ज़िंदगानी है
चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम

तेरी वो बातें वो चाहत की रस्में
झूठे थे वादे क्या झूठी थी कसमें
जाने तमन्ना क्या ये सच है बस इतना कह दे
टूट जाये ना लम्हा ऐतबार का
दे कोई सिला मेरे इन्तज़ार का

चाहा है तुझको चाहूंगी हर दम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम

तेरी हूं तेरी जो चाहें कसम ले ले
मुझको हमराही तू अपने ग़म दे दे
सारी उमर है मुझको दर्द जुदाई का सहना
रास्ते में खोई हैं मंज़िलें मेरी
मेरे साथ जायेंगी मुश्किलें मेरी

चाहा है तुझको चाहूंगा हरदम
मर के भी दिल से ये प्यार ना होगा कम
तू सामने है मेरे फिर क्यूँ ये दूरी है
तुझे कैसे बताऊं मैं हाय क्या मजबूरी है
ये भी कोई जीना है सिर्फ़ आँसू पीना है
सिर्फ़ आँसू पीना है ये भी कोई जीना है
...........................................................................
Chaha hai tujhko-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...

Oct 18, 2016

खुशियाँ और ग़म सहती है-मन १९९९

मधुर होना और लोकप्रिय होना दो अलग चीज़ें हैं और नहीं भी.
कभी कभार मधुर गीत भी लोकप्रियता से वंचित हो जाता है
और कभी लोकप्रिय गीत मधुरता से. इसमें दूसरा पहलू कम ही
दिखाई देता है.

फिल्म मन से आपको एक लोकप्रिय गीत सुनवाया था अब सुनते
हैं थोडा कम लोकप्रिय मधुर गीत जिसे समीर ने लिखा है और
उदित नारायण संग अनुराधा पौडवाल ने गाया है. संजीव दर्शन
ने इसका संगीत तैयार किया है. इस गीत को फिल्माया गया है
आमिर खान,मनीषा कोइराला और शर्मीला टैगोर पर.




गीत के बोल:


खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है
खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है

अपनी कभी तो कभी अजनबी
आँसू कभी तो कभी है हँसी
दरिया कभी तो कभी तिश्नगी
लगती है ये तो
खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है

खामोशियों की धीमी सदा है
ये ज़िंदगी तो रब की दुआ है
छू के किसी ने इसको देखा कभी न
अहसास की है खुशबू महकी हवा है

खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है

मन से कहो तुम मन की सुनो तुम
मन मीत कोई मन का चुनो तुम
कुछ भी कहेगी दुनिया
दुनिया को छोड़ो
पलकों में सच के झिलमिल
सपने बुनो तुम

खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है

अपनी कभी तो कभी अजनबी
आँसू कभी तो कभी है हँसी
दरिया कभी तो कभी तिश्नगी
लगती है ये तो

खुशियाँ और ग़म सहती है
फिर भी ये चुप रहती है
अब तक किसी ने न जाना
ज़िंदगी क्या कहती है
....................................................................................
Khushoyan aur gham seht hai-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala, Sharmila Tagore

Read more...

Oct 12, 2016

मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे-मन १९९९

आज सुनते हैं सन १९९९ की फिल्म मन से एक मधुर गीत
इस फिल्म में आमिर खान और मनीषा कोईराला की जोड़ी है.
फिल्म के गीत खूब बजे थे अपने समय में. प्रस्तुत गीत तो
आज भी कभी कभार सुनाई दे जाता है.

इसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है. समीर
का लिखा गीत है और संजीव दर्शन का संगीत. ये जोड़ी नई
थी उस वक्त और इस लिहाज से उन्होंने काफी सफलता प्राप्त
की जो आगे ज्यादा दूर तक नहीं चल पायी. इस फिल्म के
बाद उन्हें बहुत ज्यादा अवसर नहीं मिले मगर हालिया रिलीज़
फिल्म ग्रैंड मस्ती(२०१३) में उनका संगीत है. आगे आपको
उनके बारे में और बतलायेंगे, फिलहाल ये गीत सुनिए.



गीत के बोल:

ऐ हे हे हे हे हे हे
ला ला ला ला ला ला ला
मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे मेरा मन
ना जाने जुड़ गया कैसे ये बंधन
मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे मेरा मन
ना जाने जुड़ गया कैसे ये बंधन
कैसी ये दीवानगी कैसा ये दीवानापन
मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे मेरा मन

मैं दीवानी बन गयी तुमने ऐसा क्या किया
मेरी नींदें लूटीं चैन भी मेरा लिया
मेरा दिल मेरी जान हो तुम अभी नादान हो
इश्क से अनजान हो
मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे मेरा मन

प्यार कहते हैं किसे होता है ये दर्द क्या
आज पहली बार ये मैंने जाना दिलरुबा
जागी जागी सो गयी किस जहाँ में खो गई
क्या से क्या मैं हो गयी

मेरा मन क्यूँ तुम्हें चाहे मेरा मन
ना जाने जुड़ गया कैसे ये बंधन
कैसी ये दीवानगी कैसा ये दीवानापन
मेरा मन म्याऊं तुम्हें चाहे मेरा मन
मेरा मन
हो मेरा मन
.......................................................
Mera man kyun tumhen chahe-Mann 1999

Artists: Aamir Khan, Manisha Koirala

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP