Showing posts with label Mashal. Show all posts
Showing posts with label Mashal. Show all posts

Mar 14, 2017

देखो होली आई रे-मशाल १९८४

ये है फिल्म मशाल से एक लोकप्रिय होली गीत.

फिल्म: मशाल
वर्ष: 1984
गीतकार:जावेद अख्तर
गायक: किशोर, लता, महेंद्र कपूर
संगीत:: हृदयनाथ मंगेशकर



गीत के बोल:

ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे
ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे
खेलो खेलो रंग है
कोई अपने संग है
भीगा भीगा अंग है
ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे
ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे
बहकी बहकी चाल है
चेहरा नीला लाल है
दीवाने क्या हाल है
हो मस्तों पर है मस्ती छाई
देखो होली आई रे
ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे


जो लाये रंग जीवन में
उसे होली में पाया है
जो लाये रंग जीवन में
उसे होली में पाया है
बताऊँ क्या तुम्हें यारों
किसे मैंने बुलाया है
या मत बुला या बता
दिल की बातें ना छुपा
दुनिया से चोरी है क्या
ये लड़की है या काली माई
देखो होली आई रे

ओ होली आई होली आई
देखो होली आई रे

यही दिन था यही मौसम
ज़ुबान जब हमने खोली थी
कहाँ अब खो गए वो दिन
के जब अपनी भी होली थी
तुम हो तो हर रात दिवाली
हर दिन मेरी होली है
अरे ये क्या चक्कर है भाई
देखो होली आई रे

हमारा कौन दुनिया में
यहाँ जो है पराया है
मगर अपना लगा कोई
ये ऐसा कौन आया है
इतना क्या मजबूर है
दिल क्यों गम से चूर है
तू ही सबसे दूर है
दिलों के पास बहुत ले आई
देखो होली आई रे
…………………………………………………………..
Dekho holi aayi re-Mashal 1984

Artists: Dilip Kumar, Waheeda Rehman, Anil Kapoor, Rati Agnihotri

Read more...

Mar 5, 2009

मुझे तुम याद करना और -मशाल १९८४

लता मंगेशकर के भ्राता हृदयनाथ मंगेशकर ने भी कई हिन्दी फिल्मों
में संगीत दिया है । लता के अनुसार वे समय से आगे के संगीतकार
हैं । उनकी धुन समय से आगे की प्रतीत होती हैं । कई कर्णप्रिय धुनों
के रचयिता हृदयनाथ ने समय समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी
है हिन्दी फिल्मों में।

ये गीत फ़िल्म मशाल से है जो अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री पर
फिल्माया गया है । गायक स्वर हैं लता और किशोर के। बोल लिखे
हैं जावेद अख्तर ने।



गाने के बोल:

मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम
मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम
मैं एक दिन लौट आऊंगा
मैं एक दिन लौट आऊंगा
ये मत भूल जाना तुम

मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम

अकेली होगी तुम देखो कहीं ऐसा ना हो जाए
अकेली होगी तुम देखो कहीं ऐसा ना हो जाए

जो अब होठों पे है मुस्कान वो मुस्कान खो जाए
जो अब होठों पे है मुस्कान वो मुस्कान खो जाए

ज़रा लोगों से मिलना तुम, ज़रा हंसना हंसाना तुम
ज़रा लोगों से मिलना तुम, ज़रा हंसना हंसाना तुम

मगर तुम लौटे के आओगे, ये मत भूल जाना तुम

मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम
मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम

अगर लड़की मिले कोई तुम्हें जो खूबसूरत हो
अगर लड़की मिले कोई तुम्हें जो खूबसूरत हो

तुम्हारी दोस्ती की शायद उसको भी ज़रूरत हो
तुम्हारी दोस्ती की शायद उसको भी ज़रूरत हो

अगर वो पास आये, मुस्कुराए, मुस्कुराना तुम
अगर वो पास आये, मुस्कुराए, मुस्कुराना तुम

मगर तुम लौट के आओगे ये मत भूल जाना तुम

मुझे तुम याद करना और मुझको याद आना तुम
मैं एक दिन लौट आऊँगा ये मत भूल जाना तुम
...........................................................................
Mujhe tum yaad karna-Mashal 1984

Artists: Anil Kapoor, Rati Agnihotri

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP