Showing posts with label Nalin Dave. Show all posts
Showing posts with label Nalin Dave. Show all posts

Jun 24, 2018

एक बात हुई कल रात-प्रेम १९९५

संजय कपूर अनिल कपूर के छोटे भाई हैं. उन्होंने भी अपनी किस्मत
फिल्म उद्योग में आजमाई. आज उनकी पदार्पण फिल्म से ही एक और
गीत सुनते हैं.

इस गीत को नलिन दवे संग अलका याग्निक ने गाया है. गायक नलिन
की भी शायद ये पदार्पण हिंदी फिल्म थी. गीत आनंद बक्षी का है और
संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का. तो इसे सुन कर करते हैं हुई हुई




गीत के बोल:

इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई
सावन की पहली बरसात हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई
हो सावन की पहली बरसात हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई

पहले तो कभी नहीं ऐसा लगा
कुछ तेरे मेरे जैसा लगा
पहले तो कभी नहीं ऐसा लगा
कुछ तेरे मेरे जैसा लगा
तू सच कहना तुझे कैसा लगा
ओ मैं सच बोलूं मुझे ऐसा लगा मुझे ऐसा लगा
ओ जैसे किसी की बारात हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई

झुमकों ने कहा ये गजरे से
गजरे ने कहा ये कजरे से
झुमकों ने कहा ये गजरे से
गजरे ने कहा ये कजरे से
कजरे ने कहा ये पायल से
पायल ने कहा इस दुनिया से इस दुनिया से
प्रेम कथा की शुरुआत हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई
ओ सावन की पहली बरसात हुई
इक बात हुई कल रात हुई
मेरे साथ हुई तेरे साथ हुई
………………………………………………………
Ek baat hui-Prem 1995

Artists: Sanjay Kapoor, Alka Yagnik

Read more...

Dec 8, 2016

मैंने जी लिया-प्रेम १९९५

प्रेम फिल्म का दूसरा प्रेम गीत सुनते हैं आज. इस गीत को भी
नलिन दवे ने गाया है. फिल्म के लिए नए नायक संजय कपूर
के लिए नई आवाज़ विशेष रूप से ढूंढी गई लगती है.

आनंद बक्षी के बोल और ललक्ष्मी प्यारे के संगीत से सजी इस
फिल्म में संजय कपूर और तब्बू की जोड़ी है. आपको हमने पहले
बतलाया है इस फिल्म के कथानक के बारे में. पूर्वजन्म की
अवधारणा पर फिल्म की कहानी आधारित है.

गीत एक युगल गीत है जिसमें अलका याग्निक की आवाज़ भी है.



गीत के बोल:

मैंने जी लिया मर लिया प्रेम कर लिया
मैंने जी लिया मर लिया प्रेम कर लिया
जितना डरना था डर लिया प्रेम कर लिया
जितना डरना था डर लिया प्रेम कर लिया
प्रेम कर लिया

हर एक प्रेम कहानी में इस दरिया के पानी में
हर एक प्रेम कहानी में इस दरिया के पानी में
डूब गए नादानी में कितने लोग जवानी में
प्रेम का हमको नाम नहीं लेना था पर लिया
प्रेम कर लिया
मैंने जी लिया मर लिया प्रेम कर लिया

दुनिया वाले कहते हैं प्रेम गली जो रहते हैं
दुनिया वाले कहते हैं प्रेम गली जो रहते हैं
दर्द हजारों सहते हैं आँख से आंसू बहते हैं
प्रेम गली में ही रहने को हमने घर लिया
प्रेम कर लिया
मैंने जी लिया मर लिया प्रेम कर लिया

है जालिम संसार कहाँ रोके है दीवार कहाँ
है जालिम संसार कहाँ रोके है दीवार कहाँ
आये हैं मझधार कहाँ कांटे हैं तलवार कहाँ
हमने आज हथेली पे सर अपना धर लिया
प्रेम कर लिया
प्रेम कर लिया
प्रेम कर लिया
.....................................................................................
Maine jee liya-Prem 1995

Artists: Sanjay Kapoor, Tabu

Read more...

Dec 30, 2014

तुम खूबसूरत हो- प्रेम १९९५

 आत्ती नहीं- बहुत जोर लगा कर बोला जा रहा है. उसके
बावजूद नहीं आती क्या किया जाए. पुनर्जन्म की अवधारणा
पर बनी फिल्म प्रेम संजय कपूर की पदार्पण फिल्म थी. इसमें
उनके साथ नायिका के तौर पर हैं-तब्बू. कपूर बहनों- करिश्मा
और करीना की तरह ही तब्बू अपनी बड़ी बहन फरहा से ज्यादा
प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. तब्बू ने सामानांतर सिनेमा में भी अपनी
पहचान कायम की है. कुछ समय से वे रुपहले परदे पर दिखाई
नहीं दे रही हैं.


गीत पर फिर से लौटा जाए- आत्ती नहीं. इस गीत पर मिमिक्री
कलाकारों ने काफी मजे किये. विरेचन चूर्ण की उपयोगिता बतलाने
वाली सी पंक्तियाँ काफी समय चर्चा का विषय बनी रहीं. गीत
बक्षी साहब ने लिखा है जिसे नलिन दवे ने गाया है. संगीत है
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का. सन १९९५ की फिल्म है प्रेम. ९५ को
भी गुज़रे १९ साल हो गए हैं. अब तो संजय कपूर भी दिखना
बंद हो गए हैं.





गीत के बोल:


तुम खूबसूरत हो तुम हसीं हो
मगर माफ करना तुम वो नहीं हो
जो याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


आज तक मैंने उसे देखा नहीं
आज तक मैंने उसे देखा नहीं
आज तक उसने मुझे देखा नहीं
नींद फिर भी रात भर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


खत कई आते हैं मेरे नाम के
हो मेरे नाम के
खत कई आते हैं मेरे नाम के
हर खत सुनता हूँ मैं दिल थाम के
हो दिल थाम के
पर कोई उसकी खबर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


इन अंधेरों में उजालों में कभी
इन अंधेरों में उजालों में कभी
मिलती है जब वो ख्यालों में कभी
ख्यालों में कभी
करती है वादा मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं


याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं
आती नहीं वो आती नहीं
...........................................................

Tum khoobsurat ho,,aati nahin-Prem 1995

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP