Showing posts with label Sanjay Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Sanjay Kapoor. Show all posts

Nov 29, 2015

फूल मांगूं न बहार मांगूं-राजा १९९५

आपको आज एक और गीत सुनवाते हैं जो है फिल्म
राजा से. इस फिल्म के गीत काफी बजे हैं और अभी
भी बजते मिल जाते हैं. १९९५ की इस फिल्म को पूरे
दो दशक हो चुके हैं रिलीज़ के बाद. अब तो इसके गीत
भी पुराने हो चले हैं. समीर ने फिल्म के गीत लिखे हैं
और नदीम श्रवण ने संगीत तैयार किया है. प्रस्तुत गीत
को गाया है अलका याग्निक संग उदित नारायण ने.

अभिनेता संजय कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनीत इस
फिल्म को देख के कुछ जुमले सुनने को मिले थे फिल्म
रिलीज़ के वक्त-अमां यार कोई और नई मिला था हीरो के
लिए, हमको ही ले लेते फिलिम में. भाषा से आप समझ
ही गए होंगे कौन से इलाके की बात हो रही है.

संजय कपूर उतने बुरे अभिनेता नहीं हैं जितना जनता ने
उन्हें समझा था. उनके चेहरे पर एक स्थायी सौम्यता का
भाव है जो आम तौर नायकों के चेहरों पर आपको नहीं
मिलेगा. कुछ हद तक ये भाव अनिल कपूर के चेहरे पर
भी हुआ करता था किसी समय तक. संजय कपूर ने एक
दो फिल्मों में नेगेटिव किरदार भी बखूबी निभाए हैं लेकिन
प्रसिद्धि उनके प्रारब्ध में कम दिखाई दी और वे जल्द ही
फिल्मों से गायब हो गए.

माधुरी दीक्षित कुछ ज्यादा ही मुस्कुरा रही हैं इस गीत में
जैसे एक साथ ९-१० चुटकुले सुना दिए गए हों उनको गाने
के फिल्मांकन के पूर्व. उनकी मुस्कान उनके कैरियर के
पूर्वार्ध में ज्यादा सहज हुआ करती थी. उत्तरार्ध में थोडा सा
खिसियानापन आता गया जो किसी किसी फ्रेम में दिखाई
भी दे जाता है अगर आप गौर से देखें. फिल्म हिफाज़त
वाली माधुरी आगे कहीं खो सी गई.वैसे इस फिल्म में अभिनय
की कमान माधुरी के हाथ में ही है 




गीत के बोल:

फूल मांगूं न बहार मांगूं
फूल मांगूं न बहार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
चैन मांगूं न करार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
फूल मांगूं न बहार मांगूं

जो भी छुपाया था इस दिल में मैंने तुझको बताया
राज़-ए-मोहब्बत मैंने भी तुझसे कभी ना छुपाया
कैसी होती है लगी मुझको तो बता
इसमें है बेचैनियाँ इसमें है नशा
होश मांगूं न खुमार मांगूं
होश मांगूं न खुमार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
फूल मांगूं न बहार मांगूं
चैन मांगूं न करार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
फूल मांगूं न बहार मांगूं

हर दम चाहे मुझे होगा न ऐसा दीवाना
तेरे लिए मैंने जाने जहाँ छोड़ दिया सारा ज़माना
गुजरेगी भला कैसे तन्हा जिंदगी
अब तो तेरे नाम है मेरी हर खुशी
रूप मांगूं न सिंगार मांगूं
रूप मांगूं न सिंगार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
फूल मांगूं न बहार मांगूं
चैन मांगूं न करार मांगूं
मैं तो सनम तेरा प्यार मांगूं
.....................................................................................
Phool mangoon na bahar mangoon-Raja 1995

Read more...

Aug 23, 2015

जा सजना तुझको भुला दिया-राजा १९९५

बिना पायल के बज गए थे घुँघरू इस फिल्म के पिछले गीत में
अब सुनते हैं थोडा कोम्प्लेक्स इमोशंस वाला एक गीत. काम्प्लेक्स
इसलिए कि बोल ही ऐसे हैं इसके. दर्द भरा गीत है, या तो इसको
सुनने से दर्द उभर आता है दिल में, या फिर ये दर्द से फोर्टिफाईड
है जैसे विटामिन बनाने वाली कम्पनियाँ अपने रैपर पर लिखती हैं
फलां फलां वस्तुओं से फोर्टिफाईड.

हिंदी फिल्म संगीत के खजाने में आपको तरह तरह के दर्द भरे गीत
मिलेंगे कुछ लबालब तो कुछ कम्प्लीटली सबमर्ज्ड. कुछ आधे सीसी
के दर्द की तरह तो कुछ पूरे सरदर्द की तरह. अधिकतर सिचुएशनल
किस्म के होते हैं, दर्द क्यूँ हुआ, कहाँ हुआ ये समझने के लिए आपको
फिल्म देखनी पढ़ सकती है.

प्रस्तुत गीत अलका याग्निक और उदित नारायण का गाया हुआ है.
इसे समीर ने लिखा और नदीम श्रवण ने संगीत से     संवारा है. गीत
दर्शकों के लिए बोनस की तरह है क्यूंकि इसमें माधुरी दीक्षित ने
अभिनय किया है.




गीत के बोल:


जा सजना तुझको भुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
वादा किया हंसाने का
मुझको रुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
तोड़े के मेरी कसमों को
तूने दगा किया
जा सजना तुझको भुला दिया
जा जा सजना तुझको भुला दिया

पत्थर है तेरा दिल दिल नहीं
इस प्यार के तू काबिल नहीं
तेरी रगों में बहती ज़फा
तू क्या करेगा मुझसे वफ़ा
मुझको दिए हैं तूने वो गम
भूलूंगी न मैं तेरे सितम
क्या है तेरी हकीकत ये तूने बता दिया

जा सजना तुझको भुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
वादा किया हंसाने का
मुझको रुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
जा जा रे सजना तुझको भुला दिया

कैसी हालत है मेरी
आ तुझे मैं बताऊँ
क्या कहानी है मेरी
आ तुझे मैं सुनाऊँ
कैसी हालत है मेरी
आ तुझे मैं बताऊँ
क्या कहानी है मेरी
आ तुझे मैं सुनाऊँ
सबकी नज़र में ये प्यार था
मैं रस्ते की दीवार था
किसने यहाँ की है खता
किसको मिली है उसकी सजा
सच क्या है ये जब जानेगी तू
मेरी वफ़ा को मानेगी तू
मैंने तेरी नफरत को दिल से लगा दिया

जा सजना तुझको भुला दिया
जा जा रे सजना तुझको भुला दिया
वादा किया हंसाने का
मुझको रुला दिया
वादा किया हंसाने का
मुझको रुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
जा जा सजना तुझको भुला दिया
जा जा सजना तुझको भुला दिया
जा सजना तुझको भुला दिया
……………………………………………
Ja sajna tujhko bhula diya -Raja 1995

Read more...

Dec 30, 2014

तुम खूबसूरत हो- प्रेम १९९५

 आत्ती नहीं- बहुत जोर लगा कर बोला जा रहा है. उसके
बावजूद नहीं आती क्या किया जाए. पुनर्जन्म की अवधारणा
पर बनी फिल्म प्रेम संजय कपूर की पदार्पण फिल्म थी. इसमें
उनके साथ नायिका के तौर पर हैं-तब्बू. कपूर बहनों- करिश्मा
और करीना की तरह ही तब्बू अपनी बड़ी बहन फरहा से ज्यादा
प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं. तब्बू ने सामानांतर सिनेमा में भी अपनी
पहचान कायम की है. कुछ समय से वे रुपहले परदे पर दिखाई
नहीं दे रही हैं.


गीत पर फिर से लौटा जाए- आत्ती नहीं. इस गीत पर मिमिक्री
कलाकारों ने काफी मजे किये. विरेचन चूर्ण की उपयोगिता बतलाने
वाली सी पंक्तियाँ काफी समय चर्चा का विषय बनी रहीं. गीत
बक्षी साहब ने लिखा है जिसे नलिन दवे ने गाया है. संगीत है
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का. सन १९९५ की फिल्म है प्रेम. ९५ को
भी गुज़रे १९ साल हो गए हैं. अब तो संजय कपूर भी दिखना
बंद हो गए हैं.





गीत के बोल:


तुम खूबसूरत हो तुम हसीं हो
मगर माफ करना तुम वो नहीं हो
जो याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


आज तक मैंने उसे देखा नहीं
आज तक मैंने उसे देखा नहीं
आज तक उसने मुझे देखा नहीं
नींद फिर भी रात भर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


खत कई आते हैं मेरे नाम के
हो मेरे नाम के
खत कई आते हैं मेरे नाम के
हर खत सुनता हूँ मैं दिल थाम के
हो दिल थाम के
पर कोई उसकी खबर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं


इन अंधेरों में उजालों में कभी
इन अंधेरों में उजालों में कभी
मिलती है जब वो ख्यालों में कभी
ख्यालों में कभी
करती है वादा मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं


याद आती है मगर आती नहीं आती नहीं
सामने है पर नज़र आती नहीं आती नहीं
आती नहीं आती नहीं
आती नहीं वो आती नहीं
...........................................................

Tum khoobsurat ho,,aati nahin-Prem 1995

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP