Showing posts with label Naseem Akhtar. Show all posts
Showing posts with label Naseem Akhtar. Show all posts

Apr 29, 2017

जवानी ये भरपूर-पहली नज़र १९४५

सन १९४५ की फिल्म पहली नज़र से कुछ गीत आप सुन चुके
हैं. एक और सुन लेते हैं जिसे मुकेश और नसीम अख्तर ने
गाया है. सफ़दर आह सीतापुरी के बोल हैं और अनिल बिश्वास
का संगीत.

भारी और भरी आवाजों वाला ज़माना था वो और इस गीत में
दोनों गायकों की आवाजें बुलंद हैं.

   

गीत के बोल:

जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
बताओ तुम्हे कैसे दिल से बचायें
बताओ तुम्हे कैसे दिल से बचायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें

न बख़्शेगा कोई गुनाह-ए-मोहब्बत
न बख़्शेगा कोई गुनाह-ए-मोहब्बत
बड़ी गुफ़तर है ये राह-ए मोहब्बत
बड़ी गुफ़तर है ये राह-ए मोहब्बत
नीची निगाहें चुरा ले ना तुमको
नीची निगाहें चुरा ले ना तुमको
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें

मिटाओ बड़े शौक़ से तुम मिटाओ
मिटाओ बड़े शौक़ से तुम मिटाओ
मगर पहले एक बात हमको बताओ
मगर पहले एक बात हमको बताओ
वफ़ा भी करोगे अगर तुमको चाहे
वफ़ा भी करोगे अगर तुमको चाहे
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
बताओ तुम्हे कैसे दिल से बचायें
बताओ तुम्हे कैसे दिल से बचायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
जवानी ये भरपूर दिलकश अदायें
.........................................................................
Jawani ye bharpoor-Pehli nazar 1945

Read more...

Aug 28, 2016

उनका इशारा जान से प्यारा–पहली नज़र १९४५

आपको पहली नज़र से दो गीत सुनवा चुके हैं. अब तीसरा गीत
सुना जाए जिसे नसीम अख्तर ने गाया है. इसके बोल लिखे हैं
सफ़दर आह सीतापुरी ने और संगीत है अनिल बिश्वास का. फिल्म
में मोतीलाल और वीणा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. साथ में और
कलाकार भी हैं-मुनव्वर सुल्ताना, बाबुराव पेंढारकर, नीमो, बिब्बो,
बालक राम, बुढो आडवाणी और कुक्कू.

नसीम अख्तर की आवाज़ में गीत ५० के दशक में नहीं सुनाई दिए.
५० के दशक में पूरा मामला ही बदल गया और लता, गीता और
आशा का ज़माना आ गया.

गिटार के कोर्ड्स आप सुन सकते हैं गीत में. अनिल बिश्वास भी
एक प्रयोगधर्मी संगीतकार थे मगर सब नियंत्रित होता था उनके
संगीत में. गायन पर वाद्य यंत्र हावी नहीं होते थे. गीत में सितार
और बांसुरी के भी छोटे छोटे टुकड़े हैं.



गीत के बोल:

उनका इशारा जान से प्यारा
दे गया दिल को मेरे सहारा
उनका इशारा जान से प्यारा
कर के मोहब्बत मुझसे वादा
कह दिया हाँ हाँ मैं हूँ तुम्हारा
मैं हूँ तुम्हारा
जान से प्यारा
दे गया दिल को मेरे सहारा
उनका इशारा जान से प्यारा

जैसे नया एक साज़ बजाया
जैसे नया एक गीत सुनाया
जैसे नया एक साज़ बजाया
जैसे नया एक गीत सुनाया
जागी जागी जागी उमंगें
जागी जागी जागी उमंगें
चौंकी जवानी दिल ने पुकारा
चौंकी जवानी दिल ने पुकारा

जान से प्यारा
जान से प्यारा
दे गया दिल को मेरे सहारा
उनका इशारा जान से प्यारा

खत्म हुआ बचपन का ज़माना
खत्म हुआ बचपन का ज़माना
पी की नगरिया में अब है जाना
पी की नगरिया में अब है जाना
थोड़ी सी नैया और बढ़ा दे
थोड़ी सी नैया और बढ़ा दे
पास है मंज़िल वो है किनारा
पास है मंज़िल वो है किनारा
.........................................................................
Unka ishara jaan se pyara-Pehli nazar 1945

Read more...

Aug 1, 2016

पहली नज़र का तीर–पहली नज़र १९४५

मुकेश और नसीम अख्तर का गाया एक युगल गीत सुनते
हैं फिल्म पहली नज़र से. सफ़दर आह सीतापुरी के लिखे इस
गीत की तर्ज़ बनायीं है अनिल बिश्वास ने.

फिल्म में मोतीलाल, वीणा, मुनव्वर सुल्ताना, बाबुराव पेंढारकर
और बिब्बो जैसे कलाकार हैं. मजहर आर्ट्स के लिए इस फिल्म
का निर्देशन मज़हर खान ने किया था.

गीत फिल्माया गया है मोतीलाल और मुनव्वर सुल्ताना पर.



गीत के बोल:

पहली नज़र का तीर रे लगा
पहली नज़र का तीर
हो लगा पहली नज़र का तीर
अल्लाह लगा पहली नज़र का तीर

दिल था नाज़ुक टूट गया वो
दिल था नाज़ुक टूट गया वो
उनकी क्या तकदीर
हो लगा पहली नज़र का तीर
अल्लाह लगा पहली नज़र का तीर
हो लगा पहली नज़र का तीर

हो लाख सँभाला मैंने जी को
आँखों ने चुपके चुपके चुपके
देखा किसी को
देखा किसी को
हो लाख सँभाला मैंने जी को
आँखों ने चुपके चुपके चुपके
देखा किसी को
देखा किसी को
दिल में बनी तस्वीर
दिल में बनी तस्वीर 
हो लगा पहली नज़र का तीर

दिल था नाज़ुक टूट गया वो
दिल था नाज़ुक टूट गया वो
उनकी क्या तकदीर
हो लगा पहली नज़र का तीर
अल्लाह लगा पहली नज़र का तीर
हो लगा पहली नज़र का तीर

प्रीत की तमन्ना पर आने दो
गंगा जमुना मिल जाने दो
मिल जाने दो
मिल जाने दो
प्रीत की तमन्ना पर आने दो
गंगा जमुना मिल जाने दो
मिल जाने दो
मिल जाने दो
जाग उठे तकदीर
जाग उठे तकदीर

हो लगा पहली नज़र का तीर
रे लगा पहली नज़र का तीर
हो लगा पहली नज़र का तीर
अल्लाह लगा पहली नज़र का तीर
.....................................................
Pehli nazar ka teer-Pehli nazar 1945

Artists: Motilal, Munawwar Sultana

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP