Showing posts with label Sabse bada Khiladi. Show all posts
Showing posts with label Sabse bada Khiladi. Show all posts

Aug 25, 2018

भरो मांग मेरी भरो-सबसे बड़ा खिलाड़ी १९९५

सिडक्टिव सोंग्स श्रेणी में अगला गीत प्रस्तुत है फिल्म
सबसे बड़ा खिलाडी से. इससे पहले मांग किसी गीत में
पहली ही पंक्ति में शायद नहीं भरी गई थी. इस गीत की
दूसरी पंक्ति मांग पूरी करो पर आ जाती है.

भरो शब्द के बाद कुछ सेकण्ड का सन्नाटा एक बार को
कन्फ्यूज कर देता है क्या भरने की मांग हो रही है इसमें.

देव कोहली का गीत है और राजेश रोशन का संगीत. यह
गान किसी ज़माने में टी वी के चैनलों पर दिखाई दे जाता
था.

इनिग्मा के बड़े फैन लगते हैं राजेश रोशन. हम भी हैं, और
जिधर से ये धुन आई है आप उसके वीडियो को देखेंगे तो
आपको अधिक आनंद आएगा-मिया कल्पा. हिंदी गाने में
हालांकि काफी कुछ चीज़ें जोड़ी गई हैं उसे देसी पब्लिक के
पचाने लायक बनाने के लिए.

पचाने से याद आया सेब खाने का नायब तरीका इस गीत से
सीख सखते हैं आप.

देव कोहली के बोल हैं और इसे ज्योति संग अभिजीत ने गाया
है. ये जो गायिका ज्योति हैं उनके और गीत मुझे सुनने को
नहीं मिले.





   

गीत के बोल:


भरो मांग मेरी भरो चलो प्यार मुझे करो
अंग से अंग लगा के प्रेम सुधा बरसा दे
दासी तेरी प्यासी रही कितने जनम
भरो मांग मेरी भरो चलो प्यार मुझे करो

बिन तेरे मेरा कोई और नहीं
मेरे प्यार की ये कच्ची डोर नहीं
पिया ले के मन की कली
तेरी पूजा करने चली प्रियतमा

भरो मांग मेरी भरो चलो प्यार मुझे करो
अंग से अंग लगा के प्रेम सुधा बरसा दे
दासी तेरी प्यासी रही कितने जनम
भरो मांग मेरी भरो चलो प्यार मुझे करो

दिल मेरा है तेरा ये जान ले
मेरी दीवानगी पहचान ले
सांस रुक भी गई जो सनम
ले के आऊँगा फिर मैं जनम प्रियतमा

भरो मांग मेरी भरो करो प्यार मुझे करो
अंग से अंग लगा के प्रेम सुधा बरसा दे
तेरे लिए बेचैन था कितने जनम
भरो मांग मेरी भरो हूँ करो प्यार मुझे करो
.............................................................................
Bharo maang meri bharo-Sabse bada khiladi 1995

Artists: Akshya Kumar, Mamta Kulkarni

Read more...

Aug 4, 2017

ज़हर है के प्यार है-सबसे बड़ा खिलाड़ी १९९५

गीत के मुखड़े में ज़हर शब्द भी है और चुम्मा शब्द भी. ये १९९५
की फिल्म सबसे बड़ा खिलाड़ी का गीत है कुमार सानू का गाया
हुआ.

देव कोहली का गीत है और राजेश रोशन का संगीत. फिल्म के २-३
गीत फिल्म रिलीज़ के बाद काफी सालों तक निरंतर सुनाई देते रहे.
अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज़ की फिल्मों में ये थोडा कम चली
हुई फिल्म है.

ध्यान से सुन के साफ़ सुथरी लिरिक्स पोस्ट करने का हमारा उद्देश्य
ये रहता है कि जनता गुनगुनाये तो सही शब्द गुनगुनाये. इस बात
का दूसरा पहलू ये है कि इधर से लिरिक्स देख देख के लिरिकल
वीडियो बना लिए जाते हैं और धीरे से उन वीडियोज की एम्बेडिंग
डिसेबल कर दी जाती है.




गीत के बोल:

ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
मैने देखा नहीं तेरे जैसा कोई
तुझको मेरे सर की कसम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
हो मैने देखा नहीं तेरे जैसा कोई
तुझको मेरे सर की कसम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा

तू न मुझे डसती चढ़ती ना मस्ती
जानेमन वरना क्या है तेरी हस्ती
ये मेरी आशिक़ी कम न होगी कभी
क़ायम है जब तक ये दम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
हो मैने देखा नहीं तेरे जैसा कोई
तुझको मेरे सर की कसम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा

प्यार का नशा है दर्द-ए-जिगर से
देख मुझे जानम अरे दिल की नज़र से
ये मेरी बेखुदी और बढ़ने लगी
बहक जायेंगे कदम

ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
हो मैने देखा नहीं तेरे जैसा कोई
तुझको मेरे सर की कसम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा

तू है शिकारी मैं हूँ निशाना
मुझे बर्फ़ीली अरे आग में जलाना
हो देख ले बेखबर प्यार का ये असर
घुटने लगा मेरा दम

ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
हो मैने देखा नहीं तेरे जैसा कोई
तुझको मेरे सर की कसम
ज़हर है के प्यार है तेरा चुम्मा
कैसा ये खुमार है तेरा चुम्मा
...................................................................................
Zahar hai ki pyar hai-Sabse bada khiladi 1995

Artists: Akshya Kumar, Mamta Kulkarni, Mohnish Behl

Read more...

Jul 1, 2016

हर दिल में है रब बसता-सबसे बड़ा खिलाडी १९९५

इंस्पिरेशनल सॉंग्स आपको फिल्मों के हर युग में मिल जायेंगे.
चाहे काले पीले युग की फ़िल्में हों या ईस्टमेन कलर, टेक्नीकलर,
फूजीकलर हों सब दौरों में ये लिखे गये, गाये गए और सुने गए.

आज सुनेंगे ९० के दशक की फिल्म सबसे बड़ा खिलाडी से एक
उपदेशात्मक गीत जिसे कुमार सानू ने गाया है. देव कोहली की
रचना है जिसे राजेश रोशन ने संगीत से संवारा है.






गीत के बोल:

हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता

सबसे बड़ा खिलाडी वो है
तरह तरह के खेल है रचता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
सबसे बड़ा खिलाडी वो है
तरह तरह के खेल है रचता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता

खोल के आँखें देख ले भैया
ये दुनिया है गोरखधंधा
जैसा करेगा वैसा भरेगा
सर पे लटक रहा है फंदा
बे-आवाज़ है लाठी उसकी
बे-आवाज़ है लाठी उसकी
जिसकी मार से कोई न बचता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता

कहीं पे रगड़े कहीं पे झगडे
एक जान के सौ हैं लफड़े
मन का मैल कहीं नहीं धुलता
सिर्फ यहाँ धुलते हैं कपडे
चेहरों पर मुस्कान सजी है
चेहरों पर मुस्कान सजी है
सच्ची हंसी कोई नहीं हँसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता

दोनों हाथ थे खाली तेरे
दुनिया में जब तू आया था
जो पाया सब यहीं पे पाया
बोल अपने संग क्या लाया था
मोह माया के जाल में फँस कर
मोह माया के जाल में फँस कर
कभी तू रोता कभी तू हँसता

हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
हर दिल में है रब बसता
…………………………………………………………….
Har dil mein hai rab-Sabse bada khiladi

Artists-Akshya Kumar, Mamta Kulkarni

Read more...

Nov 11, 2009

भोली भाली लड़की-सबसे बड़ा खिलाड़ी १९९५

खिलाड़ी श्रेणी की फिल्में बहुत सी आई। इनमे खिलाड़ी की भूमिका
अक्सर एक ही कलाकार करता है। अब खिलाड़ी कौन है आप सब
जानते हैं। अक्षय कुमार जो खिलाड़ी के नाम से मशहूर हो चुके हैं
फ़िल्म उद्योग में।

पिछले गीत में हमने स्तरीय नृत्य पर आधारित पी टी एक्सरसाईज़
के बारे में जिक्र किया था। इस गीत में भारतीय और पाश्चात्य नृत्य
शैलियों का संगम है । वो शैलियाँ कौन सी है, अब ये मत पूछियेगा।

ये तय है इस गीत की रिहर्सल के साथ सभी नाचने वाले कलाकारों के
सारे जोडों की कसरत हो गई होगी। आजकल पुराने किलों और महलों
को देखने की फीस ज्यादा हो गई है। ऐसे गानों के बहने हम घर बैठे
ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर लेते हैं।

गीत गाया है कुमार सानु और अलका याग्निक ने। धुन है राजेश रोशन
की। ये शानदार गीत गीत लिखा है देव कोहली ने.



गीत के बोल:

भोली भाली लड़की खोल तेरे दिल की
प्यार वाली खिड़की हो हो
भोली भाली लड़की खोल तेरे दिल की
प्यार वाली खिड़की हो, हो
नहीं नहीं, अभी नहीं अभी नहीं पिया
छेड़ो नहीं ऐसे मुझे, डरता है जिया

भोली भाली लड़की,ओ ओ ...

ऊपर गगन है नीचे तू है सजना
तेरा प्यार हकीक़त है या सपना
ऊपर गगन है नीचे तू है सजना
तेरा प्यार हकीक़त है या सपना
मैं प्रेमी हूँ तू दिलबर है
कर ले मुहब्बत यही तो उमर है

नहीं नहीं, अभी नहीं अभी नहीं पिया
छेड़ो नहीं ऐसे मुझे, डरता है जिया

भोली भाली लड़की ...

झिलमिल रूप तेरा चमके है ऐसे
बरखा के संग धूप खिली हो जैसे
हो, झिलमिल रूप तेरा चमके है ऐसे
बरखा के संग धूप खिली हो जैसे
मस्त पवन है तू खुशबू है
मेरे दिल में तू ही तू है
चोरी नहीं की है मैंने, प्यार तुझे किया
दिल मेरा, लिया तूने, दिल मुझे दिया

भोली भाली लड़की खोल तेरे दिल की
प्यार वाली खिड़की हो हो

नहीं नहीं, अभी नहीं अभी नहीं पिया
छेड़ो नहीं ऐसे मुझे, डरता है जिया

भोली भाली लड़की,ओ ओ ...
......................................................
Bholi bhali ladki-Sabse bada khiladi 1995

Artists: Akshay Kumar, Mamta Kulkarni

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP