Showing posts with label Santaan. Show all posts
Showing posts with label Santaan. Show all posts

Jun 25, 2018

जीने वाले ख़ुशी से जिए जा-संतान १९५९

एक इंस्पिरेशनल सोंग सुनते हैं फिल्म संतान से. ये १९५९
की संतान फिल्म है. इस नाम से तकरीबन ५ फ़िल्में बन
चुकी हैं अब तक.

हसरत जैपुरी का गीत है और दत्ताराम का संगीत. इसे
रफ़ी ने गाया है. प्रेरणा वाले ऊंचे स्केल के गीतों के लिए
रफ़ी से बेहतर गायक संगीतकारों को कौन मिलता भला.



गीत के बोल:

मूरख बंदे तक़दीर ये बोले
गम के तूफ़ान से यूँ ना घबरा तू
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ

जीने वाले ख़ुशी से जिये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा
जीने वाले ख़ुशी से जिये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा
जीने वाले

आती है जिसकी याद सुहानी
आती है जिसकी याद सुहानी
पास तेरे है उसकी निशानी
हो पास तेरे है उसकी निशानी
पास तेरे है उसकी निशानी
काम तेरा है जो वो किये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा
जीने वाले

लाख मुश्किल आयें तू न डरना
लाख मुश्किल आयें तू न डरना
सब्र की मंज़िलों से गुज़रना
हो सब्र की मंज़िलों से गुज़रना
सब्र की मंज़िलों से गुज़रना
टूटे दिल को तसल्ली दिये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा
जीने वाले

ऐसी उलझन से क्या फ़ायदा है
ऐसी उलझन से क्या फ़ायदा है
जो भी होना था वो हो चुका है
हाय जो भी होना था वो हो चुका है
जो भी होना था वो हो चुका है
दिल के टुकड़े की ख़ातिर जिये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा

जीने वाले ख़ुशी से जिये जा
अपने आँसू तू हँस कर पिये जा
जीने वाले
……………………………………..
Jeene waale khushi se jiye ja-Santaan 1959

Artists:

Read more...

Oct 26, 2016

आ ज़रा करीब आ-संतान १९९३

एक पोस्ट में हमने कल्पनाशीलता(creativity) की बात की थी
पहले. दीपक तिजोरी की छबि एक सहायक अभिनेता की बन
के रह गयी. असल में उनमें जो पोटेंशियल है उसे निर्देशक
बाहर नहीं निकल पाए. केवल  इस गीत से उनकी अभिनय
क्षमता का अगर आकलन करें तो १० में से ९ नंबर दिए जा
सकते हैं. एक मंजा हुआ निर्देशक कलाकार से बहुत कुछ
करवा सकता है. फिल्म के निर्देशक हैं दासारि नारायण राव.

आपको नायिका को पहचानने में थोड़ी देर लग सकती है. ये हैं
नीलम. गीत थोडा तेज गति वाला है और अगर आपको आपकी
शादीशुदा जिंदगी नीरस सी लगती है तो इस गीत की रिहर्सल कर
के उसे अमल में ला के उसे फिर से रोचक बना सकते हैं. नहीं
तो एक अच्छा केलोरी जलाने वाला साधन तो है ही.

एक अच्छा रोमांटिक गीत है जिसमें गायकी और वाद्य-यंत्र नियंत्रित
हैं अर्थात संयमित.

समीर के लिखे बोलों को धुन दी है आनंद मिलिंद ने. इसे गा
रहे हैं एस पी बालसुब्रमण्यम संग चित्रा.


   
   
गीत के बोल:


आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
क्या हसीं है समां प्यार कर ले सनम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
क्या हसीं है समां प्यार कर ले सनम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम

ज़ुल्फ़ है खुली खुली आ संवार दूं
बाजुओं में लेट के पल गुज़ार दूं
हाँ ज़ुल्फ़ है खुली खुली आ संवार दूं
बाजुओं में लेट के पल गुज़ार दूं
चैन तो ले गयीं तेरी अंगडाईयाँ
क्या पता कब मिले ऐसी तन्हाईयाँ
ना कोई है यहाँ सिर्फ कमरे में हम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम

दो जवान बदन मिले छा गया नशा
ये मजा मिलन में है था किसे पता
हो दो जवान बदन मिले छा गया नशा
ये मजा मिलन में है था किसे पता
क्या कहें दिलरुबा साँसों की गर्मियां
चूम लूं मैं तेरे होंठों की नर्मियां
कुछ हवा सर्द है धडकनें हैं गरम
आ ज़रा करीब आ तुझे है मेरी कसम
क्या हसीं है समां प्यार कर ले सनम
आ हा उं हूँ हूँ हूँ ला ला ला ला ला

…………………………………………………….
Aa zara kareeb aa-Santaan 1993

Artists: Deepak Tijori, Neelam

Read more...

Jul 14, 2011

सुनो तो मेरी आशा-संतान १९९३

आपको फिल्म संतान का एक गीत जुबां जुबां पे होगी सुनवाया था. अब
सुनिए उसी फिल्म से एक और युगल गीत. पिछले गीत के गायक थे
कुमार सानू और इस गीत के गायक हैं अभिजीत. पार्टी में गीत गा कर
हीरो हीरोइन को फुसला रहा है. दीपक तिजोरी और नीलम मुख्य कलाकार
हैं इस गीत में. गीत समीर ने लिखा है और धुन बनाई है आनंद मिलिंद ने.
गीत में गायिका भी दूसरी है और इनका नाम है-साधना सरगम .

गीत में द्रश्यावली बहुत सुन्दर है और विडियो बहुत स्पष्ट है इस गीत का.
फिल्म उत्तर भारतीय है मगर इस गीत में नृत्य दक्षिण भारत की फिल्मों
वाले अंदाज़ में हो रहा है. फिल्म के दर्शक मुफ्त में दुनिया की सैर ऐसे ही
गीतों के माध्यम से करते हैं.





गीत के बोल:

आशा
सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

ऑंखें तेरी मेरी जान जादू भरी
तू तो लगे है मुझे कोई परी
हो, ऑंखें तेरी मेरी जान जादू भरी
तू तो लगे है मुझे कोई परी

बातें तेरी जानेमन अच्छी लगे
तेरी कसम ये मुझे सच्ची लगे
यूँ रहो न गम आओ पास तुम
चोरी से काजल चुरा लूं
मेरे हमनशीं आरजू है यही
तुमको आँचल मैं बना लूं
अब तो कहीं चैन नहीं ज़रा सा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

तौबा मेरी क्या करून छेड़े हवा
ऐसे में न हो कहीं कोई खता
हो, तौबा मेरी क्या करून छेड़े हवा
ऐसे में न हो कहीं कोई खता
देखी नहीं मैंने तो ऐसी अदा
छाने लगा बिन पिए कोई नशा
हमको सठिया ऐसे हाल में देखे कहीं न ज़माना
बेकरार दिल मानता नहीं छोडो करो न बहाना
आओ यहाँ दे दूं तुम्हें दिलासा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा
बताऊँ क्या समझ लो
निगाहों वाली भाषा

सुनो तो मेरी आशा
कहे क्या दिल प्यासा

.......................................
Suno to meri Asha-Santaan 1993

Read more...

Nov 26, 2009

जुबां जुबां पे होगी-संतान १९९३

नए दौर से एक सुनने लायक गीत आपके लिए पेश है।
जीतेन्द्र अभिनीत फ़िल्म संतान से ये गीत लिया गया है।
इस गीत में टुईं टुईं जैसी ध्वनियों के बावजूद ये गीत
कर्णप्रिय बन पड़ा है। इसके संगीतकार हैं चित्रगुप्त पुत्र
आनंद-मिलिंद।

चर्चा का ये मतलब नहीं सारी काली पीली चीज़ें पेश कर दी
जाएँ और रंगीन दौर को भुला दिया जाए। ये गीत १९९३ का
एक हिट गीत है इसलिए इसको नज़र अंदाज़ नहीं किया जा
सकता । गीत के गायक कलाकार हैं-अलका याग्निक और
कुमार सानू। दक्षिण के प्रसिद्ध निर्देशक दासारी नारायण राव
द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में दीपक तिजोरी और नीलम के
साथ जीतेंद्र और मौसमी चटर्जी हैं। गीत फिल्माया गया है
नीलम और दीपक तिजोरी पर. इस गीत में आपको कुछ
बड़े आकार के खिलौने भी दिखेंगे, क्यूँ न हों, बड़े बच्चों के
लिए बड़े खिलौने, ठीक है न !







गाने के बोल:

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

कहे क्या इस दिल की धड़कन
सुन ज़रा दिलवर जानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

कहे क्या इस दिल की धड़कन
सुन ज़रा दिलवर जानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

तेरे गुलाबी गालों पे
मेरे लबों की है लाली

तुझे छुपा ले साए में
सनम मेरी जुल्फें हैं काली
तेरे गुलाबी गालों पे
मेरे लबों की है लाली

तुझे छुपा ले साए में
सनम मेरी जुल्फें हैं काली

सपने तेरे मुझे आते हैं
सोया नहीं कई रातों, मैं

पल पल एक बेचैनी है
खोयी रही तेरी बातों में

भुला न पायेगी जिसको
दूँगा मैं ऐसी निशानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

यहाँ किसी ने किया न हो
कोई तो ऐसा काम करें

हँसी वफ़ा की राहों में
चलो हम अपना नाम करें

यहाँ किसी ने किया न हो
कोई तो ऐसा काम करे

हँसी वफ़ा की राहों में
चलो हम अपना नाम करें

याद करे दुनिया जिसको
ऐसे जवान अफसाने हों

और न कोई हो जग में
सिर्फ़ शमा और परवाने हों

तेरे हवाले कर दी है
मैंने तो ये जिन्दगानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी

जुबान जुबान पे होगी
तेरी मेरी प्रेम कहानी
..........................
Zubaan zubaan pe hogi-Santaan 1993

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP