Showing posts with label Souten. Show all posts
Showing posts with label Souten. Show all posts

Jun 30, 2017

मेरी पहले ही तंग थी चोली-सौतन १९८३

फिल्म सौतन के २-३ गीत काफी लोकप्रिय हुए हैं. फिल्म में एक
होली वाला गीत भी है. गीतों में किसी शब्द के प्रयोग से कभी कभी
अलग अर्थ भी निकलते हैं. गद्य और पद्य में यही अंतर है. पद्य
की महिमा को अक्सर सन्दर्भ सहित भावार्थ में बखाना जाता है.
कल्पना करने का स्कोप काफी होता है दोनों में अगर कन्फ्यूज़न
हो तो याद करने का एक तरीका है-जो गधे के भी समझ आ जाए
वो गद्य. वेरी सिंपल.

एक शब्द है-तंग. इसके दो अर्थ हैं-परेशान और टाईट. कपडे तंग
होते हैं और व्यक्ति भी तंग हो सकता है. गीत में प्रयुक्त शब्द से
दोनों अर्थ लगाये जा सकते हैं. दोनों ही अर्थ में गीत पर कोई
फर्क नहीं पड़ेगा. तंग शब्द का तंज कसने में भी इस्तेमाल
किया जाता है.



गीत के बोल:

रंग लाल पीला नीला हरा नीला नीला
रंग लाल पीला नीला हरा नीला नीला
ओ मेरी पहले ही तंग थी चोली
ऊपर से आ गई बैरन होली
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
ओ हो
मैं तो सरम से पानी पानी हो ली

हो तुझको सिलवा दूंगा नई चोली
के अब तू सोलह बरस की हो ली
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
ओ हो हो
बिना बन्दूक चल गई गोली
ओ मेरी पहले ही तंग थी चोली

नई ना नई ना नई ना नई ना नई नई नई
नई ना नई ना नई ना नई ना नई नई नई

रंगीला रंगीला मौसम रंगीला मौसम आया
रंगीला रंगीला मौसम रंगीला मौसम आया
तेरे मेरे प्यार के चर्चे
होने लगे हैं गली गली
तेरे मेरे प्यार के चर्चे
होने लगे हैं गली गली
दुनिया वाले करने लगे हैं
बातें अब तो जली जली
दुनिया वाले करने लगे हैं
बातें अब तो जली जली
ओ हो हो
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
मैं तो सरम से पानी पानी हो ली
मेरी पहले ही तंग थी चोली

साजन अब तो तुम बिन
हमसे रहा न जाएगा
ओ साजन अब तो तुम बिन
हमसे रहा न जाएगा
जल्दी ही दीवाना तेरा
डोली लेकर आएगा
जल्दी ही दीवाना तेरा
डोली लेकर आएगा

ए हाँ
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
बिना बन्दूक चल गई गोली
हो तुझको सिलवा दूंगा नई चोली
के अब तू सोलह बरस की हो ली
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
ओ हो हो
ज़ुल्म तूने कर डाला
प्यार में रंग डाला
मैं तो सरम से पानी पानी हो ली
मेरी पहले ही तंग थी चोली
……………………………………………………………………
Meri pehle hi tang thi choli-Souten 1983

Artist: Rajesh Khanna, Tina Munim

Read more...

Nov 22, 2010

सासू तीरथ ससुरा तीरथ-सौतन १९८३

आपने तरह तरह के तीर्थ स्थलों के बारे में सुना होगा और गए भी
होंगे शायद कुछ जगहों पर। हिंदी फिल्मों में कुछ अलग तीरथ भी
मिला। राजेश खन्ना और टीना मुनीम पर फिल्माया गया रोचक
और मनोरंजक गीत देखिये सावन कुमार टाक की फिल्म सौतन से।

वैसे भी राजेश खन्ना पर फिल्माए गए अधिकतर गीत जीवंत लगते हैं।
ये एक हिट फिल्म है और शायद राजेश खन्ना की सबसे सफल
फिल्मों में से एक।

सावन कुमार टाक ने बहुतेरे फ़िल्मी गीत लिखे हैं। उनके कई गीत सुन
कर लगता है जैसे वे कोई पेशेवर फ़िल्मी गीतकार हों। तुकबंदी के मामले
में वे कहीं कहीं आनंद बक्षी से होड़ करते नज़र आते हैं।




गीत के बोल:

अरे सासू तीरथ, अरे ससुरा तीरथ
सासू तीरथ, ससुरा तीरथ
तीरथ साला साली है
अरे दुनिया के सब तीरथ झूठे
चारों धाम घरवाली है
अरे चारों धाम घरवाली है

सासू तीरथ, ससुरा तीरथ
तीरथ साला साली है
अरे दुनिया के सब तीरथ झूठे
चारों धाम घरवाली है
अरे चारों धाम घरवाली है

बीबी जब रूठे तो याद आती है साली
बीबी जब रूठे तो याद आती है साली
साली जीजा को प्यारी है, वो गोरी हो या काली
लेकिन अपनी किस्मत में तो साला है ना साली है
अरे चारों धाम घरवाली है
चारों धाम घरवाली है

अरे सासू तीरथ, अरे ससुरा तीरथ
तीरथ साला साली है
अरे दुनिया के सब तीरथ झूठे
चारों धाम घरवाली है
अरे चारों धाम घरवाली है

बीबी तो अच्छी वो होती जो नखरे वाली
बीबी तो अच्छी वो होती जो नखरे वाली
दूजों से प्यारी लगती है देती है जब जब गाली
त्वाडी तो सानू पता नहीं
त्वाडी तो सानू पता नहीं
पर साडी ते मखणा वाली है
अरे चारों धाम घरवाली है
चारों धाम घुरवाली है

अरे सासू तीरथ, अरे ससुरा तीरथ
तीरथ साला साली है
ए दुनिया के सब तीरथ झूठे
चारों धाम घरवाली है
अरे चारों धाम घरवाली है

बोलो घरवाली की जय
बोलो मखणा वाली की जय
बोलो अपनी भी,.......नहीं नहीं नहीं
घरवाली की......जय
...................................................................
Sasu teerath sasura teerath-Sautan 1983

Artists-Rajesh Khanna, Tina Munim

Read more...

Jun 13, 2009

ज़िंदगी प्यार का गीत है(किशोर)-सौतन १९८३

उषा खन्ना के कैरियर का एक मील का पत्थर फिल्म है सौतन ।
इस फिल्म में राजेश खन्ना, टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरे
प्रमुख कलाकार हैं।

इस  गीत को लिखा है सावन कुमार टाक ने और इसे गाया है
किशोर कुमार ने। किशोर के गाये इस फिल्म के दोनों गीत
हिट गीत हैं।




गाने के बोल:

ज़िंदगी प्यार का गीत है, इसे हर दिल को गाना पड़ेगा
ज़िंदगी ग़म का सागर भी है, हंसके उस पार जाना पड़ेगा

ज़िंदगी बेवफ़ा है तो क्या, अपने रुठे हैं हमसे तो क्या
हाथ में हाथ ना हो तो क्या, साथ फिर भी निभाना पड़ेगा

ज़िंदगी प्यार का गीत है ...

ज़िंदगी एक मुसकान है, टूटे दिल की कोई आस है
ज़िंदगी एक बनवास है, काट कर सबको जाना पड़ेगा

ज़िंदगी प्यार का गीत है ...

है अभी दूर मंज़िल तो क्या, रास्ता भी है मुश्किल तो क्या
रात तारों भरी न मिले तो, ग़म का दीपक जलाना पड़ेगा

ज़िंदगी प्यार का गीत है ...
..............................................................
Zindagi pyar ka geet hai(Kishore)-Souten 1983

Artists: Rajesh Khanna, Tina Munim

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP