Showing posts with label Ulhas. Show all posts
Showing posts with label Ulhas. Show all posts

Jul 24, 2011

मेरी आन भगवान-तूफ़ान और दिया १९५६

फिल्म तूफान और दिया से अगला गीत पेश है गीता दत्त की आवाज़ में
इसके बोल लिखे हैं भरत व्यास ने और धुन बनाई है वसंत देसाई ने.
एक बच्चा परदे पर दिखाई दे रहा है उसका नाम मुझे मालूम नहीं है.
बच्चे के साथ में हैं अभिनेत्री नंदा.

भगवान से प्रार्थना कर के कुछ माँगा जा रहा है, क्या माँगा जा रहा है
गीत सुन के जानिये. फिल्मों में प्रार्थना वाले गीत बहुतेरे हैं और इनमें
से अधिकांश गीतकार शैलेन्द्र, कविवर प्रदीप या पंडित भरत व्यास रचित हैं.




गीत के बोल:

मेरी आन भगवान
मेरी आन भगवान कण कण से लड़ी है जो
तुझसे भी आज लड़ेगी
मेरी बात तुम्हें रखनी पड़ेगी
मेरी आन भगवान

देख अपनों का दुख जो छिपाओगे मुख
इससे आपस की रार बढ़ेगी
मेरी बात तुम्हें रखनी पड़ेगी

मेरी आन भगवान

हमने तो सुना है बड़ों के मुख से
अपने बालकों से तुमको भी प्यार है
फिर क्यों भूलते हो सबके पिता
कुछ हमारा भी तुमपे अधिकार है
लड़खड़ाते हैं पाँव और देख रहे तुम
क्या ये नय्या भंवर में अड़ेगी
मेरी बात तुम्हें रखनी पड़ेगी

मेरी आन भगवान

मेरी पलकों का तोड़ किनारा
लगी बहने आँसुओं की धारा
तेरी धरती बहेगी तेरा अम्बर बहेगा
बह जाएगा आसन तुम्हारा
मेरी सुन के भगवान जो दिया नहीं ध्यान
तो जबान मेरी ज़िद पे चढ़ेगी
मेरी बात तुम्हें रखनी पड़ेगी

मेरी आन भगवान
...................................
Meri aan bhagwan-Toofan aur diya 1956

Read more...

May 25, 2011

काल का पहिया घूमे भैया-चंदा और बिजली १९६९

हिंदी और उर्दू की एक प्रसिद्ध कहावत है-नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज
को चली। कहावतें उदाहरण देने के लिए सटीक माध्यम हुआ करती हैं।
समय या युग की सीमाओं से परे, कहावतें हमेशा जवान रहती हैं। कुछ
गीतों को भी ऐसा ही दर्ज़ा प्राप्त है।

अक्सर देखा गया है कि आदमी बेईमानी और धूर्तता से जीवन यापन
करने के बाद एकदम से धार्मिक हो जाता है और कुछ ऐसा कार्य करने
लग जाता है जो उसके भूतकाल के क्रियाकलापों के एकदम विपरीत हो।
इसमें दोनों श्रेणी के लोग होते हैं-जो किसी दैवीय प्रेरणा की वजह से सुधार
की ओर अग्रसर हो रहे होते हैं और दूसरे वे लोग जो ढोंग और दिखावा करने
के लिए ऐसे कार्य करते हैं ताकि उनके नाम के साथ हो रही थू थू, वाह वाह
में तब्दील हो जाये। वाह वाह तो नहीं होती, अलबत्ता जनता दबी जुबान वही
कहावत दोहराती सुनाई देती है-नौ सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली।

काल चक्र घूमता रहता है और ऐसे कई ढोंगियों को उसने धूल चटाई है।
हालाँकि प्रस्तुत गीत का कहावत से कोई ज्यादा लेना देना नहीं है मगर ज्यादा
मात्रा में चूहे खाने वाली बिल्लियों को ये गीत एक बार अवश्य सुनना चाहिए।
सन १९६९ की फिल्म चंदा और बिजली का जितना भी जिक्र होता है वो अधिकतर
इस गीत की ही वजह से है। गीत में अप्प दो कलाकारों को शायद पहचान पायें
-एक तो बाल कलाकार-सचिन और दूसरे उल्हास, जो बुज़ुर्ग दिखाई दे रहे हैं।
गीत परदे पर किसने गाया है, मुझे मालूम नहीं, मगर पार्श्व में इसको गा रहे हैं
मन्ना डे। कविवर गोपालदास नीरज की रचना को स्वरों से सजाया है
शंकर जयकिशन ने।



गीत के बोल:

काल का पहिया घूमे भैया
लाख तरह इंसान चले
ले के चले बारात तो
कभी बिना सामान चले
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि

काल का पहिया घूमे भैया
लाख तरह इंसान चले
ले के चले बारात कभी तो
कभी बिना सामान चले
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि

जनक की बेटी अवध की रानी
सीता भटके बन बन में
जनक की बेटी अवध की रानी
सीता भटके बन बन में
राह अकेली
राह अकेली, रात अँधेरी
मगर जतन हैं दामन में
साथ ना जिसके चलता कोई
साथ ना जिसके चलता कोई
उसके साथ भगवन चले
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि

हाय री किस्मत कुंवर कन्हैया
स्वाद ना जाने माखन का
हाय री किस्मत कुंवर कन्हैया
स्वाद ना जाने माखन का
हंसी चुराए
हंसी चुराए फूलों की
वो कंस है माली उपवन का
भूल ना पापी, मगर पाप की
भूल ना पापी, मगर पाप की
ज्यादा नहीं दुकान चले
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि

काल का पहिया घूमे भैया
लाख तरह इंसान चले
ले के चले बारात कभी तो
कभी बिना सामान चले
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
राम कृष्ण हरि राम कृष्ण हरि
............................................
Kaal ka pahiya ghoome bhaiya-Chanda aur bijli 1969

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP