Showing posts with label Vipin Sachdeva. Show all posts
Showing posts with label Vipin Sachdeva. Show all posts

Jul 4, 2018

मैं तेरी तू मेरा-बेटा १९९२

पर्यावरण प्रेमी हिट्स के अंतर्गत सुनते हैं बेटा
फिल्म से एक गाना. समीर की रचना है और इसे
आनंद मिलिंद ने संगीतबद्ध किया है. गायकों को
आप पहचान ही लेंगे ऐसा हमारा अनुमान है.

गीत में पर्यावरण के अलावा प्लास्टिक होंठ, हाथ
की पट्टी और लुंगी है जो गाने को आकर्षक बना
रहे हैं. बेचारे पेड़ों को तो कोई पूछ ही नहीं रहा है
जो इत्ती बढ़िया एक्टिंग कर रहे हैं. इस मेलोड्रामे
को चुपचाप देखना और सहन करना अच्छी एक्टिंग
नहीं तो और क्या है भला, बतलाइए जी. हीरो तो
मन्ने हीरोईन से भी ज्यादा गुलाबी लागे से ताऊ.




गीत के बोल:

सजना सजना सजना सजना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
अब तो मुझे है तुझे हर सुख देना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा
सजनी सजनी सजनी सजनी
तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना
तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना
अब तो मुझे है तुझे हर सुख देना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा

सात फेरों वाली सारी रस्में निभाऊंगी
सात फेरों वाली सारी रस्में निभाऊंगी
डोली चढ के मैं आई कांधों पे जाऊंगी
मैं भी दीवानी सारी कसमें निभाऊंगा
अब ना कभी भी तुझे दुःख पहुंचाऊंगा
जो तू नहीं कुछ भी नहीं
तू ही तो है मेरा जाने जहाँ दुनिया से क्या लेना

मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा

सजनी सजनी सजनी सजनी
तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना
तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना
अब तो मुझे है तुझे हर सुख देना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा

सुख में भी दुःख में भी साथ नहीं छोडूंगा
सुख में भी दुःख में भी साथ नहीं छोडूंगा
अब तो कभी मैं तेरा हाथ नहीं छोडूंगा
मेरी किस्मत थी जो मैंने तुझे पाया है
मुझको तो तेरे लिए रब ने बनाया है
दिल में है तू जान में है तू
तेरे बिना अब जाना कहाँ दुनिया से क्या लेना

तू मेरी मैं तेरा दुनिया से क्या लेना
तू मेरी मैं तेरा

सजना सजना हो सजना सजना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
अब तो मुझे है तुझे हर सुख देना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
मैं तेरी तू मेरा दुनिया से क्या लेना
……………………………………………….
Main teri too mera-Beta 1992

Artists: Anil Kapoor, Madhuri Dixit

Read more...

Feb 3, 2018

याराना यार का-साथी १९९१

हसरत जयपुरी का लिखा एक गीत सुनते हैं ९० के दशक की
फिल्म साथी से. नदीम श्रवण के संगीत वाले इस गीत को गाया
है कुमार सानू और विपिन सचदेवा ने.

इसे फिल्माया गया है क्रिकेटर टर्न्ड फ़िल्मी हीरो मोहसिन खान
और आदित्य पंचोली पर. मोहसिन खान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
के सलामी बल्लेबाज रह चुके हैं. क्रिकेट से बॉलीवुड में घुसे, ३-४
फिल्मन में काम किया, रीना रॉय से शादी की. कुछ समय बाद
दोनों का फ़िल्मी कैरियर समाप्त हो चला.



गीत के बोल:

ज़मीन आसमां मिल जायें ये तो फिर भी मुमकिन है
मगर एक यार दुनिया में बड़ी मुश्किल से मिलता है

याराना यार का न कभी छूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
तेरा नाम ले ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा

जहाँ गिरे पसीना तेरा मैं तो ख़ून बहा दूँगा
जहाँ गिरे पसीना तेरा मैं तो ख़ून बहा दूँगा
तू ही तू है दिल में मेरे चीर के दिल दिखला दूँगा
क रूठूँ जो तुझसे मैं तो ख़ुदा रूठेगा
तेरा नाम ले ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा

एक हैं अपने सपने साथी तू जाने मैं जानूँ
एक हैं अपने सपने साथी तू जाने मैं जानूँ
अपने दिल के नेक इरादे चेहरे से पहचानूँ
अपना प्यार मेरे यार कोई क्या लूटेगा
तेरा नाम ले ले कर मेरा दम टूटेगा
याराना यार का ना कभी छूटेगा
तेरा नाम ले ले कर मेरा दम टूटेगा
..........................................................................
Yarana yaar ka-Sathi 1991

Artists: Aditya Pancholi, Mohsin Khan

Read more...

Jul 21, 2016

तूने ज़माने ये क्या कर दिया-जीना मरना तेरे संग १९९२

हर युग में मधुर गीत बने हैं बस ढूंढ के सुनने वाला चाहिए.
बेहिसाब धुआंधार बजे नए गीतों में से एक आज सुनवाते हैं
आपको. ये है फिल्म जीना मरना तेरे संग से एक युगल गीत
अनुराधा पौडवाल और विपिन सचदेवा का गाया हुआ.

समीर के लिखे गीत की तर्ज़ बनाई दिलीप सेन समीर सेन की
जोड़ी ने. संजय दत्त और रवीना टंडन पर इसे फिल्माया गया
है. एक और कलाकार आपको गीत में दिखेगा-तेज सप्रू. तेज
सप्रू ने विलन की भूमिका निभाई है.




गीत के बोल:

ज़मीं हँस रही है फ़लक़ रो रहा है
मोहब्बत में ये क्या हो रहा है

तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया

क्या है ज़ालिम संसार तेरा पाने को प्यार
मैं तो तक़दीर से भी लड़ूंगा सनम
दिल तोड़ के तू गई छोड़ के
तो बता फिर मैं कैसे जियूंगा सनम
क्या जाने तू कितनी टूटी हूँ मैं
तुझसे नहीं खुद से रूठी हूँ
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया

ना तो तेरी खता ना तो मेरी खता
दो दिलों में पड़ी दूरियां हैं सनम
कुछ हैं तेरी और कुछ हैं मेरी
हम दोनों की मजबूरियां हैं सनम
सागर से जैसे किनारे जुदा
हमसे हुए हैं हमारे जुदा

तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
ठुकराया तूने अगर आसमां
जाएंगे फिर ये सितारे कहां
तूने ज़माने ये क्या कर दिया
लौ से दिये को जुदा कर दिया
..............................................................
Toone zamane ye kya kar diya-Jeena marna tere sang 1992

Artists: Sanjay Dutt, Ravina Tandon

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP