Showing posts with label Aap to aise na the. Show all posts
Showing posts with label Aap to aise na the. Show all posts

Feb 7, 2017

खुदा ही जुदा करे तो करे-आप तो ऐसे ना थे-१९८०

किशोर कुमार और रफ़ी के दोस्ती यारी पर २-३ गीत हैं और
सभी लोकप्रिय हैं. एक गीत दोस्ताना फिल्म में है जो काफी
सुना हुआ है. उसके अलावा ८० के दशक से जो गीत लोकप्रिय
है उसे हम आज सुनेंगे. ये उषा खन्ना के संगीत निर्देशन वाली
फिल्म आप तो ऐसे ना थे से है.

गीत इन्दीवर ने लिखा, इसे राज बब्बर संग दीपक पाराशर परदे
पर गा रहे हैं. गीत की विशेषता है किशोर कुमार द्वारा कई गीतों
में प्रयुक्त अगडम बगडम शब्द इस गीत में रफ़ी भी उनके साथ
बोल रहे हैं.




गीत के बोल:

हे खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
कमसिन हो हसीना हो  वो हुस्न का चाहे नगीना हो
कोई सूरत जुदा हमको नहीं कर पाएगी 

हाँ खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
दिल से हम दो परवाने हैं क्या हट के दो दीवाने हैं
कभी दौलत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी

हम खूबियों के भी आशिक़  हम गोरियाँ के भी शैदा
एक दूसरे के लिये ही  हमें रब ने किया जैसे पैदा
वो चाहे रखे अमीरी में  वो चाहे रखे फ़कीरी में
ओ कोई हालत जुदा हमको नहीं कर पाएगी 

खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी

भूले से कोई परी जो  हम दोनों को भाने लगेगी
वो बीच में दो दिलों के  कभी दीवार बन ना सकेगी
हम तेरे लिये तो जहाँ छोड़ दें  परियाँ तो क्या हम जाँ छोड़ दें
हो पूरी जन्नत जुदा हमको नहीं कर पाएगी 

खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी

हमप्याला और हमनिवाला  हमराही हमराज़ हमदम
हम जो गिरें थामना तुम  तुम जो गिरो थामेंगे हम
तूफ़ान हो चाहे किनारा हो  एक दूसरे का सहारा हो
हो कोई आफत जुदा हमको नहीं कर पाएगी 

खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
खुदा ही जुदा करे तो करे
कोई ताकत जुदा हमको नहीं कर पायेगी
.........................................................................
Khuda hi juda kare to kare-Aap to aise na the 1980

Artists: Deepak Parashar, Raj Babbar

Read more...

Oct 22, 2016

मेरा यार रहे ज़िंदा-आप तो ऐसे ना थे १९८०

आशा भोंसले का गाया एक अनूठा गीत सुनते हैं जो दो रंगों
वाला है. दर्द भरा गीत है ये और इसमें क्लब सॉंग की मिलावट
भी है. दो रंगों वाले गीत रचना आसान काम नहीं है. निरंतरता
बनाये रखने के लिए काफी मेहनत करनी पढ़ती है.

आज डी जे उद्योग कई गानों की मिक्सिंग करता है और उसमें
से कुछ एक ही ऐसे हैं जो खूबसूरती से कंटिन्यूटी बनाये रखते
हैं, बाकी का सामान ऐसा सुनाई देता है जैसे कोई खटारा बस
एक उबड खाबड़ सड़क पर थोड़ी देर और फोर लेन पर थोड़ी देर
बारी बारी से चल रही हो.

इस फिल्म के गीतों में शायद सबसे कम सुना गया गीत यही है.
इन्दीवर के लिखे खूबसूरत गीत की तर्ज़ बनाई है उषा खन्ना ने.




गीत के बोल:

मेरा यार रहे ज़िंदा मेरा प्यार रहे ज़िंदा
बेवफ़ा मुझे कहलाने दो हो जाने दो शर्मिंदा
तू आ तू आ तू आ भी जा
कसम निभा तू आ तू आ
कि देखती है ज़िंदगी तेरा ही रास्ता

अपने यार की खातिर मैं कुछ भी कर सकती हूँ
अपने प्यार की खातिर जीते जी मर सकती हूँ
दिल तोड़ के अपना मैं
दिल तोड़ के अपना मैं वादों से मुकर सकती हूँ

मेरा यार रहे ज़िंदा मेरा प्यार रहे ज़िंदा
बेवफ़ा मुझे कहलाने दो हो जाने दो शर्मिंदा

हम खड़े हैं तेरी राहों में ह
म खड़े हैं तेरी राहों में
आ जा रे आ जा रे आ जा रे आ जा रे आ
प्यार की बाहों में आ
औरों से लेना क्या तुझसे हमें है वास्ता
तू आ तू आ तू आ भी जा
कसम निभा तू आ तू आ
कि देखती है ज़िंदगी तेरा ही रास्ता
तू आ तू आ तू आ भी जा
कसम निभा तू आ तू आ
कि देखती है ज़िंदगी तेरा ही रास्ता हू

महबूब सलामत हो मैं नाकामी सह लूंगी
बन जाऊंगी हरजाई मैं बदनामी सह लूंगी
तुझ पे ना आंच आए अंगारों पे रह लूंगी,

मेरा यार रहे ज़िंदा मेरा प्यार रहे ज़िंदा
बेवफ़ा मुझे कहलाने दो हो जाने दो शर्मिंदा
तू आ तू आ तू आ भी जा
कसम निभा तू आ तू आ
कि देखती है ज़िंदगी तेरा ही रास्ता
तू आ तू आ तू आ भी जा
कसम निभा तू आ तू आ
......................................................................
Mera yaar rahe zinda-Aap to aise na the 1980

Artists: Ranjeeta, Raj Babbar, Deepak Parashar

Read more...

Jun 5, 2016

तू इस तरह से-आप तो ऐसे ना थे ३-१९८०

पॉप म्युज़िक का मतलब होता है पॉपुलर म्युज़िक अर्थात लोकप्रिय
संगीत. यहाँ गौर करें लोक-प्रिय जो लोक को प्रिय हो या आम जनता
को प्रिय हो. दोनों शब्द मिल के बना देते हैं ‘फेमस’. संगीत केवल
किसी खास वर्ग या तबके के लिए नहीं बना, ये तो हर प्राणी के लिए
है. कौन कैसे जज्ब करता है इसे इस बात पर निर्भर करती है पसंद
नापसंद.

हिंदी फिल्म संगीत के खजाने में पॉपुलर सोंग बहुतेरे हैं. ये वे गीत हैं
जो लोकप्रिय हुए और जिनको किसी समीक्षक की वाह वाह की ज़रूरत
नहीं है. ऐसी बातें इसलिए कभी कभी सुनाना पढ़ती है क्यूंकि
कई संगीत भक्त तो उषा खन्ना के संगीत को पूरी तरह से नज़रअंदाज़
कर के चलते हैं. जिस संगीतकार ने ३०-३५ वर्ष फिल्म उद्योग में
गुज़ारे हों और एक से बढ़ कर एक हिट गीत दिए हों समय समय पर
उसे हम कैसे भुला सकते हैं या इग्नोर कर सकते हैं. उषा खन्ना ने
लगभग हर उस गायक के लिए हिट गीत बनाये हैं जिन्होंने उनके
संगीत निर्देशन में गाया है चाहे वो रफ़ी हों, येसुदास हों या हेमलता.

प्रस्तुत गीत को लिखा है निदा फाज़ली ने और इसे गाया है हेमलता ने.




गीत के बोल:

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है तेरी महफ़िल है
तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
हर एक चीज़ हैं अपनी जगह ठिकाने से
कई दिनों से शिकायत नहीं ज़माने से
ये ज़िन्दगी है सफ़र, तू सफ़र की मंज़िल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

हर एक फूल किसी याद सा महकता है
हर एक फूल किसी याद सा महकता है
तेरे ख़याल से जागी हुई फिजायें है
ये सब्ज़ पेड़ हैं या प्यार की दुआएं है
तू पास हो के नहीं फिर भी तू मुक़ाबिल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

हर एक शय है मोहब्बत के नूर से रोशन
हर एक शय है मोहब्बत के नूर से रोशन
ये रोशनी जो ना हो ज़िन्दगी अधूरी है
राह-ए-वफ़ा में  कोई हमसफ़र ज़रूरी है
ये रास्ता कहीं तन्हा कटे तो मुश्किल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
……………………………………………………………………
Too is tarah se-Aap to aise na tha 1980

Artist-Ranjeeta

Read more...

Feb 28, 2010

तू इस तरह से २ -आप तो ऐसे ना थे १९८०

ये एक सदाबहार हिट गीत है। तीन संस्करण में यह गीत उपलब्ध है।
पिछला संस्करण आपने सुना जो थोडा धीमा था। अब सुनिए थोडा
तेज़ वाला जो एक पार्टी में फिल्माया गया है। इसे परदे पर दीपक
पाराशर गा रहे हैं। प्रेम त्रिकोण पर आधारित फिल्म आप तो ऐसे ना
थे के इस गीत ने सफलता के कीर्तिमान कायम किये। आज भी ये उतने
ही चाव से सुना जाता है। निदा फाजली का ये एक बड़ा हिट गीत है।

उषा खन्ना जो कि संगीतकार हैं गीत की, जनता को चौंकाने वाले कारनामे
करती रही हैं। बड़े बड़े नाम वाले संगीतकारों के बीच उन्होंने अपनी एक
अलग पहचान बनाई है। हिंदी सिनेमा संगीत के इतिहास के कुछ बड़े
हिट गीत उनके नाम पर दर्ज हैं-जैसे 'दिल के टुकड़े टुकड़े करके -दादा' ,
ज़िन्दगी प्यार का गीत है-सौतन इत्यादि। इस गीत के गायक हैं रफ़ी।
सरदार के भेस में हैं मदन पुरी और उनके साथ गाने के अंत में जो गोल
सा चेहरा दिखाई देता है वो है ओम शिवपुरी का।



गीत के बोल:


तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
जहाँ भी जाऊं ये लगता है तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

तेरे बगैर जहाँ में कोई कमी सी थी
तेरे बगैर जहाँ में कोई कमी सी थी
भटक रही थी जवानी अंधेरी राहों में
सुकून दिल को मिला आ के तेरी बाहों में
मैं एक खोई हुई मौज हूँ तू साहिल है,
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

तेरे जमाल से रोशन है कायनात मेरी
तेरे जमाल से रोशन है कायनात मेरी
मेरी तलाश, तेरी दिलकशी, रहे बाकी
खुदा करे के ये दीवानगी रहे बाकी
तेरी वफ़ा ही मेरी हर खुशी का हासिल है,
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है

ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
हर एक चीज़ है अपनी जगह ठिकाने पे
कई दिनों से शिकायत नहीं ज़माने से
ये ज़िन्दगी है सफ़र तू सफ़र की मंजिल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िन्दगी में शामिल है
.................................................................................
Too is tarah se meri zindagi mein2-Aap to aise na the 1980

Artists-Raj Babbar, Ranjeeta

Read more...

Jan 26, 2010

तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में१-आप तो ऐसे ना थे १९८०

फ़िल्म : आप तो ऐसे न थे
वर्ष: १९८०
गीतकार : निदा फाजली
संगीतकार : उषा खन्ना
गायक : मनहर
कलाकार: राज बब्बर, रंजीता


.............



गाने के बोल:

तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
ये आसमान ये बादल ये रास्ते ये हवा
हर एक चीज़ है अपनी जगह ठिकाने पे
कई दिनों से शिकायत नहीं ज़माने से
ये ज़िंदगी है सफ़र तू सफ़र की मंज़िल है,
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है

हर एक शय है मुहब्बत के नूर से रोशन
हर एक शय है मुहब्बत के नूर से रोशन
ये रोशनी जो ना हो ज़िंदगी अधूरी है
राह-ए-वफ़ा में कोई हमसफ़र ज़रूरी है
ये रास्ता कहीं तनहा कटे तो मुश्किल है,
जहाँ भी जाऊँ ये लगता है, तेरी महफ़िल है

तू इस तरह से मेरी ज़िंदगी में शामिल है
.................................................................................................
Too is tarah se meri zindai mein1-Aap to aise na the 1980

Artists-Ranjeeta, Raj Babbar

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP