Showing posts with label Afsana. Show all posts
Showing posts with label Afsana. Show all posts

Dec 31, 2016

कहाँ है तू मेरे सपनों के-अफसाना १९५१

हुस्नलाल भगतराम की जोड़ी में हुस्नलाल बड़े भाई थे और दोनों की
जोड़ी संगीतकारों की जोड़ी के परंपरा में पहला नाम है. हिंदी फिल्म
संगीत ने आगे भी कई जोडियाँ देखीं जैसे शंकर जयकिशन, वसंत
रामचंद्र, बिपिन बाबुल, कल्याणजी आनंदजी और सूची काफी लंबी
है.

आज सुनते हैं उनकी म्ज़ुजिकल हिट अफसाना से एक लता मंगेशकर
का गाया गीत. असद भोपाली की रचना है.



गीत के बोल:

तेरे ख़याल में बचपन की ज़िन्दगी गुज़री
जवानी आई तो तुझको पुकारती आई

कहाँ है तू मेरे सपनों के राजा
कहाँ है तू मेरे सपनों के राजा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा
कहाँ है तू मेरे सपनों के राजा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

क़सम है दिल के अरमानों की तुझको
क़सम है दिल के अरमानों की तुझको
क़सम बचपन के अफ़सानों की तुझको
वो ही रंगीन अफ़साने सुना जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

तुझे आवाज़ देते हैं सितारे
बहारें कर रही हैं कुछ इशारे
कुछ इशारे
इशारों का मुझे मतलब बता जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

ज़बान पे दिल की बातें आ गई हैं
ज़बान पे दिल की बातें आ गई हैं
बड़ी बेदर्द रातें आ गई हैं
मेरी रातों को आ कर जगमगा जा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा

कहाँ है तू मेरे सपनों के राजा
जवानी आ गई है अब तो आ जा
अब तो आ जा
....................................................................
Kahan hai too mere sapnon ke raja-Afsana 1951

Artist: Veena

Read more...

Oct 1, 2016

दुनिया एक कहानी रे भैया-अफसाना १९५१

सन १९५१ की फिल्म अफसाना से एक दर्शंनवादी गीत सुनते हैं जो
एक मेले में गाया जा रहा है. दुनिया के बारे में बतलाता ये गीत दो
हिस्सों में प्रकट होता है. गीत के अंत में बिछुडे हुओं को एक दूसरे
याद आ जाते हैं.

सरस्वती कुमार दीपक का लिखा हुआ गीत है जिसे रफ़ी ने गाया है.
आकर्षक धुन में बंधा ये गीत तैयार किया है हुस्नलाल भगतराम ने.
बी आर चोपड़ा की फिल्मों में आपको ऐसा एक आध गीत ज़रूर ही
मिलेगा, जीवन के किसी भी पहलू पर हो मगर मिलेगा ज़रूर. मेले
में इस गीत को कौन कलाकार गा रहा है उसे पहचानने में मेरी मदद
करें.



गीत के बोल:

दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
तूने कह दी मैंने कह दी दुनिया एक कहानी
इस दुनिया के मेले में कोई राजा कोई रानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी

इस मेले में हार जीत है और मेले का मेल
इस मेले में उड़न खटोले हाथी घोड़े रेल
कहीं हिंडोले कहीं तमाशे तरह तरह के खेल
इस मेले में पाना खोना जीवन बहता पानी रे भैया
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी

हरियल ले लो फरियल ले लो ले लो चन्दा तारा
आओ चुन्नू आओ मुन्नू
आओ चुन्नू आओ मुन्नू ले लो नया गुब्बारा
मुनिया रानी
मुनिया रानी हमें बता दो क्या है नाम तुम्हारा
कास कर डोर पकड़ना बिटिया मत करना नादानी
इस धागे में बंधी रहेगी तेरी प्रीत पुरानी रे भैया
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी

आई यहाँ कल कहाँ हमें ले जाएगी तकदीर
कौन कहे किसकी आँखों में कब भर आये नीर
एक बार जो खींची प्रीत की मिटती नहीं लकीर
एक बार जो खींची प्रीत की मिटती नहीं लकीर
भूल ना जाना भटक ना जाना माया आणि जानी रे भैया
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी

पार्ट २

दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
तूने कह दी मैंने कह दी दुनिया एक कहानी
इस दुनिया के मेले में कोई राजा कोई रानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी

दूर देश से पंछी आया
दूर देश से पंछी आया मिलता नहीं बसेरा
अभी तक उसकी आँखों में छाया हुआ अँधेरा
आंधी ने तिनके तिनकों को चारों ओर बखेरा
बनी हुई है एक अफसाना तेरी याद पुरानी रे भैया
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
दुनिया एक कहानी रे भैया दुनिया एक कहानी
...................................................................................
Duniya ek kahani re bhaiya-Afsana 1951

Read more...

Sep 30, 2016

वो आये बहारें लाये-अफसाना १९५१

खामोश सा अफसाना सुनते सुनते सन १९५१ की फिल्म अफसाना
का एक गीत याद आ गया लता का गाया हुआ. गीत खुशनुमा
गीत है और इसे लिखा है असद भोपाली ने. फिल्म अफसाना का
निर्देशन बी आर चोपड़ा ने किया था और ये सन १९५१ की चर्चित
फिल्म है. अशोक कुमार और वीणा इसमें प्रमुख कलाकार हैं.

वीणा नाम की अभिनेत्री पर ही इस गीत को फिल्माया गया है.
वीणा फिल्म ‘चलती का नाम गाडी’ में भी हैं अशोक कुमार के
साथ, अगर आपको याद हो.

फिल्म अफसाना गीतों से भरपूर फिल्म है और इसमें १० गीत हैं.
गीतों की संख्या के मामले में उस समय की फ़िल्में सेहतमंद हुआ
करती थीं. कमर जलालाबादी ने हुस्नलाल भगतराम के लिए काफी
सारे गीत लिखे हैं मगर इस फिल्म में उनका लिखा एक भी गीत
नहीं है. 




गीत के बोल:

वो आये बहारें लाये बजी शहनाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई
वो आये बहारें लाये बजी शहनाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

जिया लहराए नज़र शरमाये शर्माए
नशा सा अंग अंग में डोले हो डोले
किसी को पा के तमन्ना जागे
किसी को देख के नैना बोले हो बोले
वो निकला चाँद चांदनी छाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

वो आये बहारें लाये बजी शहनाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

गगन पे नाच रहे हैं तारे
चमन में झूम रही हैं कलियाँ हो कलियाँ
बहुत दिन बाद हुई आबाद
ये मेरे प्यार की सूनी गलियां हो गलियां
मेरा दिल लेने लगा अंगडाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

वो आये बहारें लाये बजी शहनाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

फिजा में रंग है दिल के संग
उमंगें खले रही हैं होली हो होली
किसी ने एक नज़र में भर दी
हमारे अरमानों की झोली हो झोली
जवानी घूंघट में शरमाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई

वो आये बहारें लाये बजी शहनाई
रुत पिया मिलन की आई
हो रुत पिया मिलन की आई
........................................................
Wo aaye baharen laaye-Afsana 1951

Artist: Veena

Read more...

Feb 18, 2010

अभी तो मैं जवान हूँ-अफसाना १९५१

अफ़साने छोटे हों या बड़े, उनमे दम होगा तो वो सब जगह झंडे
गाड़ेंगे। १९५१ में आई फ़िल्म अफसाना में एक छोटा सा गीत है
जो कि लता मंगेशकर का गाया हुआ है । गफ़ी हरियाणवी के बोलों
को सुर में बाँधा है हुस्नलाल भगतराम की जोड़ी ने। गीत पर आपको
कुलदीप कौर नाम की अभिनेत्री प्राण नाम के कलाकार के साथ नाचती
दिखाई देंगी ।



गीत के बोल:

खुशियों के दिन मनाये जा
दिल के तराने गाये जा
तुझको जवानी कि कसम
दिल की लगी बुझाये जा

दुनिया मेरी बसाये जा
आ जा पिया आ जा पिया

अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ

अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ

जाहिद यही बदनाम है
गम से तुझे क्या काम है
ये मुस्कुराती ज़िन्दगी
जिंदादिली का नाम है

दिल दिल से मुस्कुराये जा
कुछ गाये जा, बल खाए जा

अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ
अभी तो मैं जवान हूँ
........................................................................
Abhi to main jawan hoon-Afsana 1951

Artists: Kuldip Kaur, Pran

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP