Showing posts with label Arun Paudwal. Show all posts
Showing posts with label Arun Paudwal. Show all posts

Mar 27, 2015

लाली लाली लाल चुनरिया-माता भजन

आज का भजन सुनिए-अनुराधा पौडवाल की आवाज़ में ,
जिसके बोल लिखे हैं नक्श लायलपुरी ने. इसकी धुन बनाई
हैं अरुण पौडवाल ने. सुनने वालों से निवेदन है बोलों में
त्रुटियाँ हों तो उन्हें दूर करवाएं आपका बड़ा उपकार होगा.





भजन के बोल

माए मेरिये तुच्छेयाँ ज्योतावाली माता
तेरी सदा ही जय
हो माए मेरिये ऊंच्चेयाँ पहाडा वाली माता
तेरी सदा ही जय

लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
ये लाल चुनरिया नारी के
तीनों ही रूप सजाये
लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये

पवन होती है नारी की बालावस्था
इसीलिए कन्या की हम करते हैं पूजा
ये पूजा फल देती है
सुखों के पल देती है
हो, सर पे दे के लाल चुनर
कंजक को पूजा जाए

लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
ये लाल चुनरिया नारी के
तीनों ही रूप सजाये
लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये

दूजे रूप में नारी
आ के बने सुहागन
प्यार ही प्यार बना दे
ये अपना घर आँगन
मिले जो प्यार में भक्ति
तो मन पा जाए शक्ति
मिले जो प्यार में भक्ति
तो मन पा जाए शक्ति
हो, लाल चुनरिया ओढ़
सुहागन रूपवती कहलाये

लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
ये लाल चुनरिया नारी के
तीनों ही रूप सजाये
लाली लाली लाल चुनरिया
कैसे न माँ को भाये
..............................................
Laali Laali Laal Chunariya-Mata Bhajan 

Read more...

Sep 1, 2010

ओ कृष्णा-मीरा का मोहन १९९२

डिस्को भजन-इसकी ईजाद अभी कुछ समय पहले ही हुई है। ८० के दशक
में डिस्को का बुखार चढ़ा तो ऐसा चढ़ा कि भजन को भी लग गया। कुछ दिन
पहले आपने फिल्म 'मीरा का मोहन' का एक गीत सुना था। जन्माष्टमी के
अवसर पर सुनिए एक आधुनिक धिन-चक थाप वाला कृष्ण भजन । इसे
गाया है कुमार सानू ने। संगीत है अरुण पौडवाल का।

यह गीत शुरू होता है सितार और तबले की ध्वनियों से उसके बाद उसमे
कांगो-बोंगो के कीटाणु आ जाते हैं। गनीमत है बांसुरी की आवाज़ हमें ये
अहसास कराने पर मजबूर करती रहती हैं कि ये एक हिंदी गीत है । कुछ
भी हो, कैसे बना हो ये एक मधुर गीत है, आनंद उठाइए ।



इस अवसर पर सुनिए एक विलायती ग्रुप ओसिबिसा द्वारा स्टेज पर गाया
"रघुपति राघव राजाराम" । ये उन्होंने ३० साल पहले पहली बार गाया था।



गीत के बोल:

कृष्णा कृष्णा
कृष्णा, राधे कृष्णा
ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world
you are the greatest musician of this world
कृष्णा, हरे कृष्णा
कृष्णा, राधे कृष्णा

बांसुरी से तूने प्रेम संदेसा दिया है मोहना
बांसुरी से तूने प्रेम संदेसा दिया है मोहना

ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world

तूने जो भी गीत सुनाया
गीता बन के जग पे छाया
ज्ञान का मन में दीप जलाया
तूने ही सब को लुभाया और सब को नचाया

तूने जो भी गीत सुनाया
गीता बन के जग पे छाया
ज्ञान का मन में दीप जलाया
तूने ही सब को लुभाया और सब को नचाया

ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world
ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world

बांसुरी से तूने प्रेम संदेसा दिया है मोहना
बांसुरी से तूने प्रेम संदेसा दिया है मोहना

कृष्णा, हरे कृष्णा
कृष्णा, राधे कृष्णा

प्यार से तूने किया है पावन
हर इंसान को दिया है जीवन
हर आँगन में राधा मोहन
तूने ही जग को अमर संगीत सुनाया

प्यार से तूने किया है पावन
किया है पावन
हर इंसान को दिया है जीवन
दिया है जीवन
हर आँगन में राधा मोहन
तूने ही जग को अमर संगीत सुनाया

ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world
बांसुरी से तूने प्रेम संदेसा दिया है मोहना

ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world
ओ कृष्णा
you are the greatest musician of this world
...........................................
O Krishna-Meera ka mohan 1992

Osibisa's Raghupati Raghav Rajaram

Read more...

Aug 28, 2010

जब जब तुझको देखा -मीरा का मोहन १९९२

हिंदी सिनेमा समय समय पर विस्म्रत और चमत्कृत करने वाले
काम करता रहा है। एक गीत है-निहायत रोमांटिक और आकर्षक धुन वाला ।
इसका विडियो देखने के पहले तक मुझे लगता रहा किसी नए छोरे-छोरी पर
इसको इल्माया गया होगा। मेरा ख्याल गलत निकला जब मैंने पाया इसको एक
कॉमेडी करने वाले शख्स पर फिल्माया गया है। वैसे ये मसला नया नहीं है।
महमूद के ज़माने में भी कई मधुर युगल गीत हमें सुनने को मिले जो ऐसा लगता था
की सुन्दर से नायक नायिकाओं के लिए बनाये गए हों। खैर गीत की सुन्दरता और
नायक नायिका की सुन्दरता का मेल हमेशा ज़रूरी नहीं है।

फिल्म मीरा का मोहन का ये गीत संगीतबद्ध किया है अरुण पौडवाल ने। गाया है इसको
कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल ने। फिल्म कब आई कब गई शायद आबादी के
०.०१ प्रतिशत लोगों को मालूम होगा। इसका ऑडियो एल्बम अलबत्ता ज़रूर बहुत बिका।

गीत फिल्माया गाया है मराठी सिनेमा की हस्ती अशोक सराफ पर। गीत लिखा है
इन्दीवर ने.






गीत के बोल:

लैला....

जब जब तुझको देखा दिल मस्ताना हो गया
तेरी हर अदा पे दिल दीवाना हो गया
जब जब तुझको देखा दिल मस्ताना हो गया
तेरी हर अदा पे दिल दीवाना हो गया

तू ले ले मुझे बाँहों में
पड़ा हूँ तेरी राहों में

जब जब तुझको देखूं मैं
ऑंखें झुक जाती हैं
तेरी बातें सुन सुन के साँसें रुक जाती हैं
जब जब तुझको देखूं मैं
ऑंखें झुक जाती हैं
तेरी बातें सुन सुन के साँसें रुक जाती हैं
ऐसे मुझे देखो ना
जाओ जी मुझे छेड़ो ना, छैला

जब जब तुझको देखा दिल मस्ताना हो गया
तेरी हर अदा पे दिल दीवाना हो गया

हो, तेरा प्यार मांगे दिल
बार बार मांगे दिल आ के मिल
जितना दीदार हुआ और बेकरार हुआ हाय दिल

हो, खोयी खोयी रहती हूँ
सखियों से कहती हूँ हाल-ए-दिल
झूमे तकदीर मेरी
चूमो तस्वीर मेरी जाओ फिर

दिल ही मेरा बस में नहीं है
अरमान ऐसे जागे

हिम्मत जो निभानी की हो
बढ़ना तभी आगे, हो

जब जब तुझको देखा दिल मस्ताना हो गया
तेरी हर अदा पे दिल दीवाना हो गया

हो, होंठों पे सुरूर लिए
चेहरे पे नूर लिए आ गया
ज़रा मुस्कुरा के तू यूँ
ज़िन्दगी में यूँ तू छा गया

हो एक तो हसीं है तू
उस पे ज़हीन है तू दिलरुबा
तू जो मिली ऐसा लगा
मुझे हसीनों का खुदा मिल गया
अरे हैं ना कोई ना होगा जग में
प्यारा तुझसे बढ़के

अरे ले जा मेरी डोली ले जा
जल्दी मेरे घर से

जब जब तुझको देखा दिल मस्ताना हो गया
तेरी हर अदा पे दिल दीवाना हो गया

जब जब तुझको देखूं मैं
ऑंखें झुक जाती हैं
तेरी बातें सुन सुन के साँसें रुक जाती हैं

ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला

Read more...

Dec 11, 2009

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी-मीरा का मोहन १९९२

अरुण पौडवाल किसी ज़माने में संगीतकार सचिन देव बर्मन के सहायक रहे।
उन्होंने अनिल-अरुण की जोड़ी बना के कुछ फिल्मों में संगीत भी दिया।
उनके साथ अनिल मोहिले नाम के संगीतकार जोड़ीदार के रूप में जुड़े।
अनिल-अरुण बप्पी लहरी के सहायक भी रहे। वे एक कुशल अरेंजर थे।

इस फ़िल्म में उन्होंने स्वतंत्र संगीतकार की हैसियत से संगीत दिया था।
उनके असामयिक निधन से उनका संगीत सफर थम गया। इस गीत को
सुरेश वाडकर और अरुण पौडवाल की पत्नी अनुराधा पौडवाल ने गाया है।
इस फ़िल्म के गीत भी ९० के दशक में बहुत बजे थे। गीत लिखा हैं इन्दीवर
ने और फिल्माया गया है अविनाश वधावन और अश्विनी भावे पर। हिन्दी
फ़िल्म निर्देशकों ने कभी शायद गौर नहीं किया कि भारतीय क्रिकेट टीम के
पुराने विकेट-कीपर नयन मोंगिया और अविनाश वधावन को लेकर वे दो
भाइयों की कहानी पर कोई फ़िल्म बना सकते थे। दोनों की श़क्ल में काफ़ी
समानता है।



गीत के बोल:

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने लोक लाज सब छोड़ी
तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने लोक लाज सब छोड़ी
प्यार में तेरे पागल हुयी रे प्यार में तेरे पागल हुई
तूने प्रीत जो मुझसे

मैं मीरा तू मोहन मैं साया तू जीवन मेरे मितवा आ जा

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने रीत रस्म सब तोड़ी
मन की नगरी में हलचल हुई रे
मन की नगरी में हलचल हुई रे
मेरे दिल की तू धड़कन तेरे दिल की मैं धड़कन

हर पल तेरे, ओ तेरे, साथ रहूं मैं मेरे दिल कि यही है तमन्ना
हर पल तेरे, ओ तेरे, साथ रहूं मैं मेरे दिल कि यही है तमन्ना
हो, जग से मुझे भी क्या लेना है तू ही है मेरी दुनिया

हो, मैं मीरा तू मोहन, मैं साया तू जीवन, मेरे मितवा ओ, आ जा

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने रीत रस्म सब तोड़ी
तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने लोक लाज सब छोड़ी

साथ गगन है साथ है सागर अपना साथ है सात जनम का
साथ गगन है साथ है सागर अपना साथ है सात जनम का
हो, सात सुरों से भी है सुरीला गीत मेरे जीवन का
मेरे दिल की है यही तमन्ना

मेरे दिल की तू धड़कन तेरे दिल की मैं धड़कन
मेरे मितवा ओ, आ जा

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने लोक लाज सब छोड़ी
प्यार में तेरे पागल हुयी रे प्यार में तेरे पागल हुई
मैं मीरा तू मोहन मैं साया तू जीवन मेरे मितवा आ जा

तूने प्रीत जो मुझसे जोड़ी मैंने रीत रस्म सब तोड़ी
मन की नगरी में हलचल हुई रे
मन की नगरी में हलचल हुई रे
मेरे दिल की तू धड़कन तेरे दिल की मैं धड़कन

मेरे मितवा ओ, आ जा
मेरे मितवा ओ, आ जा
मेरे मितवा ओ, आ जा
..........................
Toone preet jo mujhse jodi-Meera Ka Mohan 1992

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP