Showing posts with label Darling Darling. Show all posts
Showing posts with label Darling Darling. Show all posts

Nov 24, 2019

भूल गए तुम हमको-डार्लिंग डार्लिंग १९७७

फिल्म इतिहास और सम्बंधित साहित्य में कहीं भी इस बात
का जिक्र नहीं है कि फिल्म का कथानक और उसके गीत आम
दर्शक के समझ में आना ज़रूरी है. अभिव्यक्ति की आजादी देश
के हर व्यक्ति को है चाहे वो दर्शक हो या फिल्म का निर्देशक.
देव आनंद की फिल्मों को कई फिल्म समीक्षक क्लासिक
कहते हैं. समीक्षकों का क्या है-उन्हें जो फिल्म समझ नहीं
आती उसे भी क्लासिक कह लेते हैं. न्यूटन ने बतलाया था
सेब ऊपर से गिरेगा तो नीचे ज़मीन पर गिरेगा मगर ये नहीं
बतलाया था गिरने के बाद उछलेगा कि नहीं, ये आपको कुछ
हिंदी फिल्मों में देखने को मिल सकता है.

सिनेमा इतिहास के कई गीत ऐसे हैं जिहें आप केवल देख के
ही आनंद उठा सकते हैं. फिल्म डार्लिंग डार्लिंग के गीत-ऐसे
ना मुझे तुम देखो को आप गुनगुना सकते हैं मगर प्रस्तुत
युगल गीत को नहीं. इसे गुनगुनाने के लिए दिमाग खपाना
पड़ेगा और उस दिमाग खपाने में जो ऊर्जा खर्च होगी उसमें
१० पन्ने का निबंध तैयार हो जायेगा. इसके बोल लिखने में
ही हमारी काफी ऊर्जा का व्यय हुआ है.




गीत के बोल:

हा हा हा हा हा हा हा
ए भूल गए तुम हमको
क्या याद नहीं तुमको
अरे रे रे रे कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
अरे एक मुलाकात की रात की बात
रात गई बात गई
हा हा हा हा हा हा हा हा
भूल गए तुम हमको
याद नहीं क्या तुमको
कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
हे एक मुलाकात की रात की बात
रात गई बात गई
हो हो हो हो हो हो हो हो
भूल गए तुम हमको
याद नहीं क्या तुमको
कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
हे एक मुलाकात की रात की बात
रात गई बात गई समझे

रोज़ शुरू करते हैं हम ये कहानी नई
प् प् प् प्
माफ करना माफ करना

दोस्त नए प्यार नया और ज़िन्दगानी नई
प् प् प् प्
माफ करना माफ करना
बेकदर तुम निकले बेवफ़ा हरजाई
कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
अरे सब जज़्बात की रात की रात
रात गई बात गई समझे
हो ओ

पर प पर प पर प पर प
आज हमारा भी प्यार पुराना हुआ
माफ़ करना माफ़ करना
एक ही सूरत देखते ज़माना हुआ
माफ़ करना
बेवफ़ाई तुमसे सीख ली हमने भी
कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
प्यार की बारात की रात की बात
रात गई बात गई
हा हा हा हा हा हा हा हा

भूल गए तुम हमको
याद नहीं क्या तुमको
कल मिले थे हम तुम
आज फिर मिलना था
…………………………………………………….
Bhool gaye tum hamko-Darling darling 1977

Artists: Helen, Dev Anand, Zeenat Aman

Read more...

Jun 6, 2017

ऐसे न मुझे तुम देखो-डार्लिंग डार्लिंग १९७७

इस फिल्म के बनने के पहले तक जनता ने केवल एक बार
डार्लिंग कहते सुना था नायक या नायिका को. वैसे इस शब्द
का प्रयोग फिल्मों में खलनायक और खलनायिका ने ज्यादा
किया है हिंदी फिल्मों में. पटकथा और कहानी लेखकों ने ऐसे
संवाद क्यूँ रखे ये एक शोध का विषय हो सकता है.

फिल्म के रिलीज़ होने के बाद जनता ने चुटकी ली-डार्लिंग का
डबल डोज़. देव आनंद अपने अनूठेपन के लिए विख्यात रहे.
फिल्मों के नाम हों या उनकी फिल्मों का कथानक वे अलग
हट के कुछ करते रहे हमेशा. उनकी एक फिल्म का नाम है
इश्क इश्क इश्क.



गीत के बोल:

ऐसे न मुझे तुम देखो सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा
ऐसे न मुझे तुम देखो सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा

तेरे दिल से ऐ दिलबर  दिल मेरा कहता है
प्यार के दुश्मन लोग  मुझे डर लगता रहता है
अरे तेरे दिल से ऐ दिलबर  दिल मेरा कहता है
प्यार के दुश्मन लोग  मुझे डर लगता रहता है
थाम लो तुम मेरी बाहें मैं तुम्हें सम्भालूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा

ऐसे न मुझे तुम देखो सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा
हे हे हे हे

धीमी धीमी आग से इक शोला भड़काया है
दूर से तुमने इस दिल को कितना तरसाया है
धीमी धीमी आग से इक शोला भड़काया है
दूर से तुमने इस दिल को कितना तरसाया है
मैं अब इस दिल के सारे अरमान निकालूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा

ऐसे न मुझे तुम देखो सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा

प्यार के दामन में चुन कर  हम फूल भर लेंगे
रास्ते के काँटे सारे दूर कर लेंगे
प्यार के दामन में चुन कर  हम फूल भर लेंगे
रास्ते के काँटे सारे दूर कर लेंगे
जान-ए-मन तुमको अपनी मैं जान बना लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा

ऐसे न मुझे तुम देखो सीने से लगा लूँगा
तुमको मैं चुरा लूँगा तुमसे दिल में छुपा लूँगा
..............................................................................
Aise na mujhe tum dekho-Darling darling 1977

Artist: Dev Anand, Zeenat Aman

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP