Showing posts with label Dwijen Mukherji. Show all posts
Showing posts with label Dwijen Mukherji. Show all posts

Jan 27, 2010

ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल २ -माया १९६१

सलिल चौधरी के खजाने से एक मधुर गीत पेश है।
इस गीत के लता वाले संस्करण का जिक्र हम पहले कर
चुके हैं। इस गीत में भी लता मंगेशकर की छाप है।
जो महिला आवाज़ है, ऊंचे सुर वाली इस गीत में वो लता
की है। गीत के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं
और इसको गाया है द्विजेन मुखर्जी ने। फिल्म का नाम है
माया और परदे पर देव आनंद नाम के कलाकार पर इसे
फिल्माया गया है।

..........



गाने के बोल:

ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल
ना कोई दीपक है ना कोई तारा है
गुम है ज़मीं दूर आसमाँ
ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल

किस लिये मिल मिल के दिल छूटते हैं
किस लिये बन बन महल टूटते हैं
किस लिये दिल टूटते हैं
पत्थर से पूछा शीशे से पूछा
ख़ामोश है सबकी ज़बाँ

ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल

ढल गये नादाँ वो आँचल के साये
रह गये रस्ते में अपने पराये
रह गये अपने पराये
आँचल भी छूटा साथी भी छूटा
ना हमसफ़र ना कारवाँ

ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल
ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल
ना कोई दीपक है ना कोई तारा है
गुम है ज़मीं दूर आसमाँ
ऐ दिल कहाँ तेरी मंज़िल

Read more...

Oct 22, 2009

नाम मेरा निम्मो-सपने सुहाने १९६१

श्वेत श्याम के ज़माने में हेलन नृत्य करते हुए।
कल्पना करना मुश्किल है कि गाना कैसा होगा।
हेलन पर अधिकतर क्लब सोंग ही फिल्माए गए थे उन दिनों में
और ये देसी समारोह में किया जाने वाला नृत्य है इसलिए थोड़ा
अलग हटके है। उस ज़माने के क्लब सोंग भी सोबर हुआ करते थे।
थोड़ा देसी टच बचा हुआ था जो इस गाने में आपको नज़र आएगा।

१९६१ की फ़िल्म सपने सुहाने में ये गाना एक शादी के अवसर
पर गाया जा रहा है। गाने में लता मन्ना डे और द्विजेन मुखर्जी की
आवाजें हें। इस गाने में आपको भगवन और चंद्रशेखर भी हेलन के
साथ ठुमके लगाते नज़र आयेंगे। दूल्हे के भेस में हैं बलराज सहनी।

शैलेन्द्र के लिखे गीत को स्वरों में पिरोया है सलिल चौधरी ने ।
धुन थोडी तेज़ है जो गाने को आकर्षक बनाती है।



गाने के बोल :

नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना
दे चुकी हूँ बालम को दिल नजराना
यही है यही है मेरा ठिकाना
आहा रे, आहा झूमती नवेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा रे, आहा प्यार की पहेली
आहा रे, आहा नार अलबेली

आहा आहा आहा आहा आहा
नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना
दे चुकी हूँ बालम को दिल नजराना
यही है यही है मेरा ठिकाना
आहा रे, आहा झूमती नवेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा रे, आहा प्यार की पहेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा आहा आहा आहा आहा

नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना

ओ देख देख निम्मो ना अब भरमा,
दिल ना जला, दिल ना जला
अरे मैं ने तुझे चाहा क्या ये भी है ख़ता
सच बतला, सच बतला
ओ देख देख निम्मो ना अब भरमा,
दिल ना जला, दिल ना जला
अरे मैं ने तुझे चाहा क्या ये भी है ख़ता
सच बतला, सच बतला
आदत है मर्दों की बतियाँ बनाना
झूठ-मूठ करते हैं प्यार का बहाना
मुझको रे, तूने नहीं पहचाना
यही रे यही है मेरा ठिकाना
आहा रे, आहा झूमती नवेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा रे, आहा प्यार की पहेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा आहा आहा आहा आहा
नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना

मैंने जिस पे ये नज़र डाली
मतवाली, मतवाली
अय्यो भूल गाया वो दिल की वो रखवाली, ओय लाली, ओय लाली
मैंने जिस पे ये नज़र डाली
मतवाली, मतवाली
अरे रे भूल गया दिल की वो रखवाली, ओय लाली, ओय लाली
मां गए तुझको है तेरा ही ज़माना
इल्तिजा यही है मीतों को ना मिटाना
जैसे आई छम से चली मत जाना
यही रे यही है मेरा ठिकाना

आहा रे, आहा झूमती नवेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा रे, आहा प्यार की पहेली
आहा रे, आहा नार अलबेली
आहा आहा आहा आहा आहा
नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना

आहा रे
आहा झूमती नवेली
आहा रे
अहा नार अलबेली
आहा रे
आहा प्यार की पहेली
आहा रे
आहा नार अलबेली
आहा आहा आहा आहा आहा
नाम मेरा निम्मो मुकाम लुधियाना
संग लिए डोलूँ मैं प्यार का तराना

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP