Showing posts with label Hathkadi. Show all posts
Showing posts with label Hathkadi. Show all posts

Nov 16, 2019

कभी तुम आग हो-हथकड़ी १९८२

फिल्म हथकड़ी के जो गाने ज्यादा बजे उनमें से एक आप
सुन चुके हैं इधर. अब आपको वो सुनवाते हैं जिसके लिए
हमने थोडा सा दिमाग खपाया था किसी समय. कभी तुम
आग हो के आगे क्या क्या हो सकता है-कभी तुम बाग हो
कभी तुम झाग हो वगैरह. कोमल कवि ह्रदय कभी कभी
हिलोरे मार लिया करता था मगर जो सामान बनता था वो
अल्प मात्रा में होता था-ना तो उससे पूरी कविता और ना
ही पूरा गीत बन पाता था. प्रेरणा का होना बहुत ज़रूरी है
किसी भी काम के लिए. हमारे मोहल्ले में प्रेरणा नाम का
कोई भी व्यक्ति नहीं था इसलिए कोई भी कार्य पूरा नहीं हो
पाता था.

सुनते हैं मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा गीत जिसे गाया है
किशोर कुमार और आशा भोंसले ने. बप्पी लहरी इस उम्दा
धुनें के लिए जिम्मेदार संगीतकार हैं. शत्रुघ्न सिन्हा और
रंजीता पर इसे फिल्माया गया है. छेड़ छाड वाला बढ़िया
गीत है ये जिसे आप बड़े आराम से कभी कभार सुन सकते
हैं. गीत में एक कुत्ते की आवाज़ भी है अतः ये सिनेमा के
उन दुर्लभ गीतों में शामिल है जिसे जीव प्रेमी गीत भी कह
सकते हैं. अब ये कुत्ता किसका था ये तो आपको महंगे
वाले ब्लॉग या रेडियो अदरक-लहसुन पर आने वाले एक
विशेष कार्यक्रम के सफर में ही पता चल पायेगा.



गीत के बोल:

कभी तुम आग हो कभी तुम पानी
हाय क्या चीज़ हो दिलवर जानी
इसी पे तो दिल विल सब मेरा ले लिया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया

कभी कभी आग हूँ कभी कभी पानी
मैं भी क्या चीज़ हूँ दिलवर जानी
इसी पे तो सब दिल विल तेरा ले लिया
हाँ दिलरुबा तूने बुरा क्या किया
हाँ दिलरुबा तूने बुरा क्या किया

भों भो भो
चोरी छुपे किया करें तेरे नज़ारे
तरस तरस कहाँ तलक हम बेचारे
ओ हा हा ला हा ला हा ला हा
चोरी छुपे किया करें तेरे नज़ारे
तरस तरस कहाँ तलक हम बेचारे
फिर कब जाना आना होगा
कुछ तो ले कर जाना होगा
हो हो हो हो हो हो
आगे बढ़ो मिया मुझे समझा है क्या


कभी तुम आग हो कभी तुम पानी
हाय क्या चीज़ हो दिलवर जानी
इसी पे तो दिल विल सब मेरा ले लिया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया

ओ हो हो हो हो आ हा हा हा ला ला ला
खोलो दिल का पन्ना पता चले तो एक बार
नाम तेरा मेरा कहाँ लिखा है यार
हो ला हा ला हा ला हा ला हा
खोलो दिल का पन्ना पता चले तो एक बार
नाम तेरा मेरा कहाँ लिखा है यार
मै तो जानूं जब तू आया
तुझको देखा तुझको पाया
हो हो हो हो हो हो
जिसे चाहो मिले नहीं ऐसा भी क्या
कभी कभी आग हूँ कभी कभी पानी
मैं भी क्या चीज़ हूँ दिलवर जानी
इसी पे तो सब दिल विल मेरा ले लिया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया
हाँ दिलरुबा तूने बुरा क्या किया
हट दीवाने मैंने बुरा क्या किया
हाँ दिलरुबा तूने बुरा क्या किया
……………………………………………..
Kabhi tum aag ho-Hathkadi 1982

Artists: Shatrughan Sinha, Ranjeeta

Read more...

Jun 12, 2018

छोडो छोडो....डिस्को स्टेशन-हथकड़ी १९८२

मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा कोई डिस्को गीत याद आता है आपको?
फिल्म हथकड़ी में एक गाना है जिसे रीना रॉय परदे पर गा रही है.

हथकड़ी  एक बहुसितारा फिल्म है जिसमें संजीव कुमार, राकेश रोशन,
रंजीता, सिमी ग्रेवाल, प्रेम चोपड़ा और अन्य १०-१२ जाने पहचाने और
१०० के करीब अनजान कलाकार हैं.

गीत आशा भोंसले ने गाया है और इसका संगीत बप्पी लहरी ने
तैयार किया है




गीत के बोल:

छोडो छोड़ मेरी बाहें
.
बोलों के चक्कर में यहाँ वहाँ मुंह मारने वाले थोड़ी मेहनत
खुद भी करें.
.
..
..........................................................
Chhodo chhodo meri bahein-Hathkadi 1982

Artist: Reena Roy

Read more...

Dec 29, 2009

छोड़ो छोड़ो मेरी राहें-हथकड़ी १९८२

डिस्को की लहर हमारे देश में सन १९८१ के आसपास आई।
ये गीत डिस्को गीतों में बहुत बजने वाला गीत है। क़र्ज़ फिल्म के
किशोर के गाये गीत के बाद शायद यही सबसे ज्यादा बजा। इसके
गीतकार हैं मजरूह सुल्तानपुरी । गीत के बोल साफ सुथरे हैं और
संगीत भी शोरगुल की सीमा तक नहीं पहुँच रहा है। गायिका है
आशा भोंसले और इसके संगीतकार बप्पी लहरी। रीना राय पर
फिल्माया गया ये गीत देखने जनता दोबारा सिनेमा हाल में जाती
थी।



गीत के बोल:

कोरस :तू तू, तू तू, तू तू, तू तू , व्हाऊँ व्हाऊँ
कोरस :तू तू, तू तू, तू तू, तू तू , व्हाऊँ व्हाऊँ


कोरस : डिस्को स्टेशन, डिस्को
डिस्को स्टेशन, डिस्को
डिस्को स्टेशन, डिस्को
डिस्को स्टेशन, डिस्को

आशा: ओ छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ,आ,आ
ओ छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ,आ,आ
कोरस : ये है प्यार की हथकड़ी

डिस्को स्टेशन, डिस्को
डिस्को स्टेशन, डिस्को

कोरस :ला, ला ला ला, ला ला ला
कोरस :ला, ला ला ला, ला ला ला
कोरस :ला, ला ला ला, ला ला ला

आशा: गाड़ी आई वो ना आया आई बन ठन के मैं
बड़ी बड़ी आँखें लिये खड़ी जंक्शन पे मैं
तौबा नज़र किससे लड़ी
कोरस : लग गई प्यार की हथकड़ी
आशा: डिस्को स्टेशन, डिस्को

आशा: ओ छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ,आ,आ

कोरस :तू तू, तू तू, तू तू, तू तू , व्हाऊँ व्हाऊँ
कोरस :तू तू, तू तू, तू तू, तू तू , व्हाऊँ व्हाऊँ

आशा: सीटी बजी टी. टी. करूँ क्या मैं हसीं
दिल डरे पास मेरे टिकट भी तो नहीं
मुश्किल ये आन कैसी पड़ी
कोरस : पड़ गई प्यार की हथकड़ी
आशा: डिस्को स्टेशन, डिस्को
कोरस : डिस्को स्टेशन, डिस्को

आशा: छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ,आ,आ

कोरस :दिर दारा दिर दारा दिर दारा दिर दारा
कोरस :दिर दारा दिर दारा दिर दारा दिर दारा

आशा: रोको नहीं लोगो मुझे ठोकरें खाने दो
गले लगो प्यार कर लो पर मुझे जाने दो
मैं तो चली उसकी गली
कोरस : पहन के प्यार की हथकड़ी
आशा: डिस्को स्टेशन, डिस्को
कोरस : डिस्को स्टेशन, डिस्को

आशा: ओ छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ,आ,आ
छोड़ो छोड़ो मेरी राहें, मेरी बाहें आ
आशा :डिस्को स्टेशन, डिस्को
कोरस :डिस्को स्टेशन, डिस्को

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP