Showing posts with label Jadoo. Show all posts
Showing posts with label Jadoo. Show all posts

Jan 15, 2020

ए जी ठण्डी सड़क है-जादू १९५१

‘ए जी’ हिट्स के तहत एक और गीत सुनते हैं फिल्म जादू
से. ‘ए जी’ शब्द महिलाओं के मुख से निकलते समय ज़्यादा
मधुर से लगते हैं, जाने क्यूँ. वैसे मैंने ‘ए जी’ शब्द पुरुषों को
प्रयोग करते नहीं सुना है.

ये गीत शमशाद बेगम का गाया हुआ है. शकील बदायूनीं इसके
रचनाकार हैं और नौशाद संगीतकार. गीत छोटा सा है. एक ही
अन्तरा है इसमें मगर पूरे पैसे वसूल वाला गीत है.




गीत के बोल:

ए जी ठण्डी सड़क है ठण्डी सड़क
ए जी ठण्डी सड़क है ठण्डी सड़क
अकड़ अकड़ के चलो न बाबू
अकड़ अकड़ के
अकड़ अकड़ के चलो न बाबू
ठण्डी सड़क है ठण्डी सड़क

इन राहों पर आ कर देखो
बड़े बड़े लुट जाते हैं
बड़े बड़े लुट जाते हैं
दिल उनसे छुट जाता है
वो दिल से छुट जाते हैं
इन राहों पर आ कर देखो
बड़े बड़े लुट जाते हैं
दिल उनसे छुट जाता है
वो दिल से छुट जाते हैं

हाये नैन मिले
हाय नैन मिले दिल गया धड़क
नैन मिले दिल गया धड़क
दिल धड़क
ठण्डी सड़क है ठण्डी सड़क
ए जी ठण्डी सड़क है ठण्डी सड़क
………………………………………..
Ae ji thandi sadak hai-Jadoo 1951

Artist: Nalini Jaywant

Read more...

Jan 11, 2020

अब रात मिलन की बीत चुकी-जादू १९५१

कभी मैं सोचता हूँ कि लंबे लंबे गाने बढ़िया होते हैं
तो कभी सोचता हूँ छोटे छोटे गीत ज्यादा बढ़िया
होते हैं. सबका अपना महत्त्व है. कोई छोटा गीत भी
बढ़िया हो सकता है और कोई बड़ा गीत भी.

प्रभाव कैसा पैदा होता है गीत से वो मायने रखता है.
पीठ ऊँची ऊँट की ऊँचाई से नहीं होती, होती ही है
पीठ ऊंची ऊँट की.

सुनते हैं एक चार पंक्ति वाला गीत फिल्म जादू से
शकील बदायूनीं का लिखा हुआ जिसका संगीत नौशाद
ने तैयार किया है. गीत में बोल कम और संगीत
लबालब भरा है.




गीत के बोल:

अब रात मिलन की बीत चुकी
ये खेल बिगड़ने वाला है
ना भूल के तू इस दुनिया से
दम भर में बिछड़ने वाला है
……………………………………………….
Ab raat milan ki beet-Jadoo 1951

Artist:

Read more...

Dec 26, 2016

लो प्यार की हो गयी जीत-जादू १९५१

सन १९५१ से ही एक गीत और सुनते हैं जो नौशाद के संगीत
निर्देशन वाला है. इस बार जादू है फिल्म जादू से. यह गीत गाया
है लता मंगेशकर ने. इसे भी एक न नाम से शुरू होने वाली एक
अभिनेत्री पर फिल्माया गया है. नलिनी जयवंत और सुरेश अभिनीत
इस फिल्म में लता के कई मधुर गीत हैं. ५० के दशक की फैशन
क्वीन नलिनी के अपने ज़माने में कई दीवाने हुआ करते थे.

२५ दिसम्बर को जन्मे नौशाद ने हिंदी फिल्म संगीत के क्षेत्र में
एक मजबूत स्तंभ के रूप में अपनी पहचान बनाई और एक लंबी
पारी खेली.  कारदार के साथ उनका एक रिश्ता कायम हुआ और
उन्होंने कारदार निर्देशित ढेरों फिल्मों में संगीत दिया जिनमें
अधिकतार फिल्मों का संगीत हिट साबित हुआ. कारदार की फिल्मों
के गीतों का फिल्मांकन भी अनूठा हुआ करता था, विशेषकर नायिका
वाले गीतों का.



गीत के बोल:

लो प्यार की हो गयी जीत
बलम हम तेरे हो गये
हम तुझसे लगा कर प्रीत
नई दुनियाँ में खो गये
बलम हम तेरे हो गये
लो प्यार की हो गयी जीत
बलम हम तेरे हो गये
हम तुझसे लगा कर प्रीत
नई दुनिया में खो गये
बलम हम तेरे हो गये


नैनों ने तेरे साजन
मन को लुभा के छोड़ा
दिल पे किया वो जादू
अपना बना के छोड़ा
मेरे दिल में खुशी का रंग
होंठों पे खुशी के गीत
मेरे दिल में खुशी का रंग
होंठों पे खुशी के गीत
हो लो प्यार की हो गयी जीत

लो प्यार की हो गयी जीत
लो प्यार की हो गयी जीत
बलम हम तेरे हो गये
हम तुझसे लगा कर प्रीत
नई दुनिया में खो गये
बलम हम तेरे हो गये


अरमान भरे दो दिल हैं
दुनिया पे है जवानी
तेरी क़सम ओ साजन
रुत है बड़ी सुहानी
तेरी क़सम ओ साजन
रुत है बड़ी सुहानी
हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ
ओ ओ ओ ओ ओ ओ
रहें मिल के सदा हम तुम
यूँ ही जाये उमरिया बीत
रहें मिल के सदा हम तुम
यूँ ही जाये उमरिया बीत
हो लो प्यार की हो गयी जीत

लो प्यार की हो गयी जीत
लो प्यार की हो गयी जीत
बलम हम तेरे हो गये
हम तुझसे लगा कर प्रीत
नई दुनिया में खो गये
बलम हम तेरे हो गये
……………………………………………………..
Lo pyar ki ho gayi jeet-Jadoo 1951

Artists: Suresh, Nalini Jaywant

Read more...

Sep 21, 2016

एक दो तीन चार-जादू १९५१

गिनती वाले गीत काफी सुन चुके हैं आप. मेरा ख्याल है ये गीत
आपने शायद ही सुना हो. शाब्दिक उछल कूद आज के हिसाब से
बात करें तो इस गीत में मर्यादित है. उस समय के लिहाज से
ये समय के आगे वाला गीत सुनाई देता है.

फिल्म जादू के लिए इसे गाया है शमशाद संग कोरस ने. नौशाद
के संगीत और शकील के बोलों वाले जादू वाला गीत सुनिए और
आनंद उठाइए.



गीत के बोल:

एक दो तीन चार  पचाका चिका छुम
एक दो तीन चार  पचाका चिका छुम
एक दो तीन चार  पचाका चिका छुम
एक दो तीन चार  पचाका चिका छुम

रूप की दुश्मन पापी दुनिया मारे मोहे अखियाँ
हो मैं क्या जानूँ राम
मैं क्या जानूँ राम किसी के लोभी मन की बतियाँ
मारे अखियाँ पचाका चिका छुम
मारे अखियाँ पचाका चिका छुम

एक रूप के लाख पुजारी  गोरे काले हलके भारी
किसी को क्या मालूम लड़ी है किस बालम से आँख हमारी
लड़ी है किस बालम से आँख
ए जी हमसे
नहीं नहीं नहीं नहीं इनसे
लम्बी नाक है इनकी  आँखों पे तिशमा सवार है
का हमसे
अरे नहीं नहीं नहीं नहीं इनसे
सूखे गाल हैं इनके  सूरत भी काला बुखार है
सूरत भी काला बुखार है
ओ जी गोरी हमसे  ओह हो
अरे छी छी छी

मैं क्या जानूँ राम किसी के लोभी मन की बतियाँ
मारे अखियाँ पचाका चिका छुम
मारे अखियाँ पचाका चिका छुम
रूप की दुश्मन पापी दुनिया मारे मोहे अखियाँ
हो मैं क्या जानूँ राम

छैल-छबीला है बाँका बालम हो
बनी हूँ मैं जिनकी दीवानी
पिया ही जाने भेद जिया का
किसको सुनाऊँ प्यार की बानी किसको सुनाऊँ मैं
अजी हमको
नहीं नहीं नहीं नहीं उनको
भेंगी आँख है जिनकी  मूछों पर छाई बहार है
का हमको
अरे नहीं नहीं नहीं नहीं अरे उनको
मुखड़ा चाँद है जिनका  नैनों में जिनके ख़ुमार है
नैनों में जिनके ख़ुमार है
कौन वो सिपहिया और हम
अरे जा जा जा
   
मैं क्या जानूँ राम किसी के लोभी मन की बतियाँ
मारे अखियाँ पचाका चिका छुम
मारे अखियाँ
रूप की दुश्मन पापी दुनिया मारे मोहे अखियाँ
हो मैं क्या जानूँ राम
..................................................................
Ek do teen chaar-Jadoo 1951

Read more...

Aug 11, 2016

गिन गिन तारे-जादू १९५१

नौशाद लोकप्रिय संगीत देने के मामले में औरों से काफी
आगे रहे. आइये आज सुनें फिल्म जादू का एक गीत जो
फिल्म अंदाज़ के एक गीत का बिछुड़ा भाई जैसा लगता है.
गौरतलब है दोनों ही गीत लता मंगेशकर द्वारा गाये हुए हैं.

वैसे भी हर संगीतकार की अपनी एक स्टाइल होती है जिसके
द्वारा वो अलग से पहचाना जा सकता है. आजकल के संगीत
में आपके लिए सरदर्द का सामान हो सकता है लेकिन पहले
के समय में संगीतकार काफी हद तक प्रिडिकटेबल हुआ करते
थे.



गीत के बोल:

गिन गिन तारे
गिन गिन तारे मैं हार गई रात को

गिन गिन तारे मैं हार गई रात को
हाय मेरे सैयाँ न आये मुलाकात को
गिन गिन तारे मैं हार गई रात को
हाय मेरे सैयाँ न आये मुलाकात को
गिन गिन तारे

ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
बिरहा की रात मैंने रो के बिताई राजा
रो के बिताई
सुनता है कौन दुखी दिल की दुहाई राजा
दिल की दुहाई
चन्दा जी भी छुप-छुप थे सुन के मेरी बात को
चन्दा जी भी छुप-छुप थे सुन के मेरी बात को

गिन गिन तारे
गिन गिन तारे मैं हार गई रात को
हाय मेरे सैयाँ न आये मुलाकात को
गिन गिन तारे

हो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ
आ जा परदेसी पिया दिन फेर अपने राजा
दिन फेर अपने
नैनों में आन बसे तेरे ही सपने राजा
तेरे ही सपने
चौंक पड़ूँ रह-रह के आधी-आधी रात को
चौंक पड़ूँ रह-रह के आधी-आधी रात को

ओ गिन गिन तारे
गिन गिन तारे मैं हार गई रात को
हाय मेरे सैयाँ न आये मुलाकात को
गिन गिन तारे
.............................................................................
Gin gin tare-Jadoo 1951

Artist: Nalini Jaywant

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP