Showing posts with label Laila. Show all posts
Showing posts with label Laila. Show all posts

Jan 20, 2012

साथ जियेंगे साथ मरेंगे-लैला १९८४

सन १९८४ के बड़े हिट गीतों में से एक है प्रस्तुत गीत.
नये गायक मनमोहन सिंह की आवाज़ जनता को खूब
भाई. साथ में लता मंगेशकर की जादुई आवाज़ तो है ही.

सावन कुमार के बढ़िया बोलों को सुरों में पिरोया है
उषा खन्ना ने. गीत का फिल्मांकन खूबसूरत लोकेशंस
पर हुआ है.



गीत के बोल:

साथ जियेंगे साथ मरेंगे
साथ जियेंगे साथ मरेंगे हम तुम दोनों लैला
मरने से नईयो डरना
तन भी तेरा मन भी तेरा जान भी तेरी है छैला
मरने से नईयो डरना
हो मरने से नईयो डरना मरने से नईयो डरना

लैला
देव

प्यार हमारा अमर रहेगा तन मिट जायेंगे
तन मिट जायेंगे
जो जिस्म बदल जायेंगे अपने नाम बदल जायेंगे
नाम बदल जायेंगे हो ओ ओ ओ
नये जनम में होगा अपना मधुर मिलन फिर लैला
मरने से नईयो डरना
हो मरने से नईयो डरना मरने से नईयो डरना

रब से मिलेंगे तो पूछेंगे कैसी है तेरी खुदाई
कैसी है तेरी खुदाई
प्यार की किस्मत में क्यूँ लिख दी तूने सिर्फ जुदाई
तूने सिर्फ जुदाई ओ ओ ओ ओ
रब के लिखे को सच कर देंगे मर के हम तुम छैला
मरने से नईयो डरना

साथ जियेंगे साथ मरेंगे हम तुम दोनों लैला
मरने से नईयो डरना
तन भी तेरा मन भी तेरा जान भी तेरी है छैला
मरने से नईयो डरना
हो मरने से नईयो डरना मरने से नईयो डरना
मरने से नईयो डरना मरने से नईयो डरना
…………………………………………………
Sath jiyenge sath marenge-Laila 1984

Artists: Anil Kapoor, Poonam Dhillon

Read more...

Jan 15, 2012

हो गये दीवाने तुमको देख कर-लैला १९८४

फिल्म लैला का सबसे लोकप्रिय गीत इसका युगल गीत है
उसके बाद इस गीत का नंबर आता है. ये है किशोर कुमार
का गाया हुआ.

सावन कुमार के बोल हैं और उषा खन्ना का संगीत. नायक
अनिल कपूर भी बड़े खुशकिस्मत हैं कि उन्हें किशोर कुमार
के गाने मिल गए.

चौदहवीं का चाँद को बहुत दिनों बाद किसी गीतकार ने याद
किया है. नायक नायिका को सोलहवें साल में ही दुल्हन बना
रहा है. सरकारी कानून फिल्मों में नहीं चला करता.

इतनी  सुन्दर हीरोईन को देख के कौन दीवाना नहीं हो जायेगा.
उस ज़माने के दर्शकों से पूछो ज़रा.



गीत के बोल:

हो गये दीवाने
हो गये दीवाने तुमको देख कर इस हाल में
चौदहवीं का चाँद हो तुम चौदहवें ही साल में
हो गये दीवाने तुमको देख कर इस हाल में
चौदहवीं का चाँद हो तुम चौदहवें ही साल में
हो गये हे हे हो गये आ हा हो गये दीवाने

ये मचलती कमसिनी और उसपे चढ़ता ये शबाब
एक नकली तिल लगा लो गाल पर अपने जनाब
ये मचलती कमसिनी और उसपे चढ़ता ये शबाब
एक नकली तिल लगा लो गाल पर अपने जनाब
बदनज़र से बच के पहुंचोगे पन्द्रहवें साल में

हो गये दीवाने तुमको देख कर इस हाल में
चौदहवीं का चाँद हो तुम चौदहवें ही साल में
हो गये हे हे हो गये आ हा हो गये दीवाने

आ गई तुमको हया मेरी ज़रा सी बात पर
लीजिए रख लीजिए दिल मेरा अपने हाथ पर
आ गई तुमको हया मेरी ज़रा सी बात पर
लीजिए रख लीजिए दिल मेरा अपने हाथ पर
हम बना लेंगे तुम्हें दुल्हन सोलहवें साल में

हो गये दीवाने तुमको देख कर इस हाल में
चौदहवीं का चाँद हो तुम चौदहवें ही साल में
हो गये हे हे हो गये आ हा हो गये दीवाने
……………………………………………….
Ho gaye deewane tumko dekh kar-Laila 1984

Artist: Anil Kapoor

Read more...

Jan 10, 2012

गीतों से सरगम कलियों से शबनम-लैला १९८४

उषा खन्ना के संगीत से सजी फिल्म लैला के गाने अपने
समय के हिट गाने हैं. एक दशक तक तो नियमित रूप से
बजे थे ये गाने.

एक गीत सुनते हैं लता मंगेशकर और मनमोहन सिंह की
आवाजों में. गीत अनिल कपूर और पूनम ढिल्लों पर फिल्माया
गया है.

गीत सावन कुमार टाक का लिखा हुआ है. गीत के पञ्च लाइन
है-दूर रहे तो दूर रहे.



गीत के बोल:

गीतों से सरगम कलियों से शबनम दूर रहे तो दूर रहे
पर तुम ना रहना दूर ओ सनम मर जायेंगे हम अपनी कसम
सावन से बदली फूलों से तितली दूर रहे तो दूर रहे
पर तुम ना रहना दूर ओ सनम मर जायेंगे हम अपनी कसम
सावन से बदली फूलों से तितली दूर रहे तो दूर रहे

मेहँदी से हथेली दूर रहे तो दूर रहे
बागों से चमेली दूर रहे तो दूर रहे
अंखियों से कजरा जुल्फों से गजरा
पर तुम ना रहना दूर ओ सनम मर जायेंगे हम अपनी कसम
गीतों से सरगम कलियों से शबनम दूर रहे तो दूर रहे

नदिया से किनारा दूर रहे तो दूर रहे
अम्बर से सितारा दूर रहे तो दूर रहे
चन्दा से चकोरी पतंग से डोरी
पर तुम ना रहना दूर ओ सनम मर जायेंगे हम अपनी कसम
सावन से बदली फूलों से तितली दूर रहे तो दूर रहे

सीप से मोती दूर रहे तो दूर रहे
दीप से ज्योति दूर रहे तो दूर रहे
कानों से बाली होंठों से लाली दूर रहे तो दूर रहे
पर तुम ना रहना दूर ओ सनम मर जायेंगे हम अपनी कसम
सावन से बदली फूलों से तितली दूर रहे तो दूर रहे
…………………………………………………
Geeron se sargam kaliyon se shabnam-Laila 1984

Artists: Anil Kapoor, Poonam Dhillon

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP