Showing posts with label Murder. Show all posts
Showing posts with label Murder. Show all posts

May 10, 2017

कहो न कहो-मर्डर २००३

प्रस्तुत गीत अपने समय का एक चर्चित गीत है. कुछ
तो गायकी और कुछ दूसरी भाषा के बोलों की वजह से
ये ज्यादा लोकप्रिय हुआ.

सईद कादरी ने इसे लिखा है और अन्नू मलिक ने इसकी
धुन बनाई है. आमिर जमाल नामक गायक ने इसे गाया
है.



गीत के बोल:

कहो न कहो ये आँखें बोलती हैं
ओ सनम ओ सनम
ओ मेरे सनम
मोहब्बत के सफ़र में ये सहारा है
वफ़ा के साहिलों का ये कनारा है
कहो न कहो ये आँखें बोलती हैं
ओ सनम ओ सनम
ओ मेरे सनम
मोहब्बत के सफ़र में ये सहारा है
वफ़ा के साहिलों का ये कनारा है

बादलों से ऊँची उड़ान उनकी
सबसे अलग पहचान उनकी
उनसे है प्यार की कहानी मंसूब
आती जाती साँसों की रवानी मंसूब
बादलों से ऊँची उड़ान उनकी
सबसे अलग पहचान उनकी
उनसे है प्यार की कहानी मन्सूब
आती-जाती साँसों की रवानी मन्सूब

कहो न कहो ये आँखें बोलती हैं
ओ सनम ओ सनम
ओ मेरे सनम
मोहब्बत के सफ़र में तू हमारा है
अंधेरे रास्तों का तू सितारा है

तू ही जीने का सहारा है
मेरी मौजों का किनारा है
मेरे लिये ये जहाँ है तू
तुझे मेरे दिल ने पुकारा है

कहो न कहो ये साँसें बोलती हैं
ओ सनम ओ सनम
ओ मेरे सनम
लबों पे नाम तेरे बस हमारा है
ये तेरा दिल भी जानाँ अब हमारा है

कहो न कहो, ये आँखें बोलती हैं
ओ सनम ओ सनम
ओ मेरे सनम
मोहब्बत के सफ़र में ये सहारा है
वफ़ा के साहिलों का ये कनारा है

ख्वाबों में तुझको सँवारा है
जज़्बों में अपने उतारा है
मेरी ये आँखें जिधर देखें
तेरा ही तेरा नज़ारा है
ख्वाबों में तुझको सँवारा है
जज़्बों में अपने उतारा है
मेरी ये आँखें जिधर देखें
तेरा ही तेरा नज़ारा है
……………………………………………….
Kaho na kaho-Murder 2003

Artists: Emran Hashmi, Mallika Sherawat

Read more...

Nov 15, 2016

दिल को हज़ार बार रोका-मर्डर २००४

गीत फिल्माया गया है मल्लिका पर तो इसके संगीतकार हैं मलिक.
इमरान हाशमी साथ में हैं. अलीशा चिनॉय गायिका हैं और गीतकार
हैं राहत इन्दौरी. नायक हैं अश्मित पटेल.

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत दोनों ऐसे कलाकार हैं जिनके
कैरियर के शुरूआती दिनों में उनसे एक्टिंग की उम्मीदें ज्यादा नहीं
की जाती थीं. इमरान हाशमी का अभिनय तो समय के साथ सुधर
गया और वे अभी भी फिल्मों में दिखलाई देते हैं. मल्लिका शेरावत
की नई फ़िल्में रेयर हो चली हैं. 

प्रसिद्ध होने की अलग अलग वजहें होती हैं. जब देसी को विदेशी की
कोम्पीटीशन मिलना शुरू हो जाए तो संभावनाओं पर असर पढता है.

‘जाता कहा है दीवाने’ इफेक्ट को स्लो मोशन में पैदा करने की कोशिश
की गयी है. आज के क्लब सोंग में पहले जैसा चार्म नहीं बचा है. ना
वैसे चपल फ़िल्मी कलाकार हैं और ना ही वैसे गाने वाले.






गीत के बोल:

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
हाँ ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
दिल का बाज़ार है यहाँ तो
दिल को दिलों से बचाना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका

बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
हाँ हाँ बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
आँखों में भर दे अंधेरा
तुम ऐसी रोशनी से बचना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
…………………………………………………………..
Dil ko hazaar baar roka-Murder 2004

Artists: Ashmit Patel, Mallika Sherawat

Read more...

Feb 18, 2016

भीगे होंठ तेरे-मर्डर २००४

आइये सुनें पाकिस्तानी गायक नज़म शेराज़ के गीत की देसी
कोपी. कॉपी को मैंने कोपी क्यूँ लिखा उसकी एक वजह है.
जिस बंदे ने मुझे सबसे पहले इसके बारे में बतलाया था
उसने एग्जैक्टली यही शब्द प्रयोग किया था. उसी की याद
में ये गीत उसी को समर्पित है.

ये कुणाल गांजावाला हैं जिनके गायन में गांजे सा नशा है.
ये एक नवयुवक के उदगार हैं जो कुणाल का एक बड़ा
फैन है. ये एक संयोग है, जो कुणाल का उपनाम ऐसा है.
अब कोई गायक का उपनाम बाटलीवाला होता तो भी हम
ऐसे ही कहते-उसकी गायकी में बाटली का नशा है ?

फिल्म का नाम डरावना है और इसमें ऐसे सेक्सी गीत की
उपस्थिति कल्पना से परे है.ऐसे धाँसू गीतों में तो विवरण
को भी तेल खरीदने भेज देना चाहिए, है न जी.

गीत किस ने लिखा है पता चलते ही हम आपको सूचित करेंगे.
संगीत ज़रूर अन्नू मलिक का है, यकीन से हम कह सकते
हैं, अरे भाई फिल्म के पोस्टर पर नाम पढ़ा था हमने. 



गीत के बोल:

भीगे होँठ तेरे, प्यासा दिल मेरा
लगे अब्र सा, हा, मुझे तन तेरा

जम के बरसा दे, मुझ पर घटाएं
तू ही मेरी प्यास, तू ही मेरा जाम
कभी मेरे साथ, कोई रात गुज़ार
तुझे सुबहा तक मैं हैं, करूँ प्यार हा

वो ओ ओ वो ओ ओ
वो ओ ओ वो ओ ओ

साँसें आँच तेरी, तन आग तेरा
छीने नींद मेरी, ए लूटे चैन मेरा
काला जादू करे लम्बे बाल तेरे
आँखें झील तेरी, डोरे लाल तेरे

कभी मेरे साथ कोई रात गुज़ार
तुझे सुबहा तक मैं हैं, करूँ प्यार

वो ओ ओ वो ओ ओ वो ओ ओ
ये वो ओ ओ

वो ओ ओ वो ओ ओ वो ओ ओ
ए वो ओ ओ

आँखें कह रहीं, जो ना हम कहें
उसे सुन ले तू, जो ना लब कहें
तू न सोये आज, मैं ना सोऊँ आज
तुझे देखूँ आज, तुझमें खोऊँ आज

कभी मेरे साथ कोई रात ग़ुज़ार
तुझे सुबहा तक मैं हैं, करूँ प्यार आ

वो ओ ओ वो ओ ओ वो ओ ओ
हो वो ओ ओ

भीगे होँठ तेरे, प्यासा दिल मेरा
लगे अब्र सा, हा, मुझे तन तेरा
......................................................................
Bheege honth tere-Murder 2004

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP