Showing posts with label Rahat Indori. Show all posts
Showing posts with label Rahat Indori. Show all posts

Aug 26, 2019

आज कल आज कल-तमन्ना १९९७

नए गीतकारों में राहत इन्दौरी काफी संभावना वाले गीतकार
हैं. उनके गीतों में आपको कुछ पुराने गीतकारों की झलक
मिलेगी. वैसे इस गीत में आपको पुराने संगीतकारों की
झलक भी दिखलाई देगी.


आपको सन १९९७ की फिल्म तमन्ना से एक गीत सुनवाते
हैं जिसे गाया है अलका याग्निक ने. संगीत तैयार किया है
अनवर मलिक उर्फ अन्नू ने. इस फिल्म  के प्रमुख कलाकार
हैं शरद कपूर, पूजा भट्ट, परेश रावल और आशुतोष राणा.




गीत के बोल:

आज कल आज कल आज कल आज कल
मेरे होंठों पर हँसी है आज कल
मेरे होंठों पर हँसी है आज कल
दिल में एक दुनिया बसी है आज कल
दिल में एक दुनिया बसी है आज कल
आज कल आज कल आज कल आज कल

आज किसी ने प्यार से मुझको अपना कहा है
मैंने भी अपने दिल पे किसी का नाम लिखा है
दिल ने सजाये आँखों में मेरी सपने ही सपने
चाँद भी अपना किरणें भी अपनी तारे भी अपने
चाँदनी ही चाँदनी है आज कल
मेरे होंठों पर हँसी है आज कल
आज कल आज कल आज कल आज कल

मेरी तरह से लगते हैं पागल चाँद सितारे
किसके लिये हैं फूल ये सारे बाहें पसारे
प्यार की दौलत प्यार के मोती प्यार के शबनम
रूठ गये थे छूट गये थे मुझसे जो मौसम
रूठ गये थे छूट गये थे मुझसे जो मौसम
फिर उन रुतों की वापसी है आज कल
मेरे होंठों पर हँसी है आज कल
आज कल आज कल आज कल आज कल
आज कल आज कल आज कल आज कल
.........................................................
Aaj kal aaj kal-Tamanna 1997

Artists: Pooja Bhatt

Read more...

Jun 13, 2018

बुम्बरो बुम्बरो-मिशन कश्मीर २०००

मिलेनियम वर्ष में अवतरित फिल्मों में से एक है संजय दत्त,
ऋतिक रोशन और प्रीती जिंटा अभिनीत फिल्म मिशन कश्मीर.
फिल्म के २-३ गीत अपने समय में खूब बजे थे. फिल्म में
शंकर एहसान लॉय की तिकड़ी का संगीत है. इस तिकड़ी में
एक नियमित गायक है शंकर महादेवन.

आज सुनते हैं इस फिल्म से तीन गायकों का गाया लोकप्रिय
गीत जिसमें शंकर महादेवन के संग जो बाकी के तीन ऊंचे
सुर में आवाज़ निकालने में सक्षम दो गायिकाएं भी हैं. ये हैं
जसपिंदर नरूला और सुनिधि चौहान. गीत राहत इन्दौरी का है.




गीत के बोल:

बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

भँवरे ओ श्याम भँवरे खुशियों को साथ लाये
मेहँदी की रात में तुम ले के सौगात आये

हो काजल का रंग लाये नज़रें उतारने को
बागों से फूल लाये रस्ते संवारने को
हाँ काजल का रंग लाये नज़रें उतारने को
भागों से फूल लाये रस्ते संवारने को
हाँ मेहँदी की छांव में गीत सुनायें बुम्बरो
झूमे नाचें साज़ गायें जश्न मनाएं बुम्बरो
होए बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग भुस्भरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

खिल खिल के लाल हुआ मेहँदी का रंग ऐसे
गोरी हथेलियों पे खिलते हो फूल जैसे
बुम्बरो बुम्बरो बुम्बरो बुम्बरो
ऐ खिल खिल के लाल हुआ मेहँदी का रंग ऐसे
गोरी हथेलियों पे खिलते हो फूल जैसे
ये रंग धुप का ये रंग छांव का है
मेहँदी का रंग नहीं माँ की दुआओं का है
इस मेहँदी का रंग है सच्चा बाकी सारे झूठे
हाथों से अब मेहँदी का ये रंग कभी ना छूटे

ओ बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से
ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम

चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
मेहँदी की रात आई
चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
रुख पे सहेलियों के ख्वाबों की रौशनी है
सबने दुआएं मांगी रब ने कबूल की है
ये हाथों में मेहँदी है या शाम की डाली बुम्बरो
चाँद सितारे रहकर आये रात की डाली बुम्ब्रो
ओ चंदा की पालकी में दिल की मुराद लाई
जन्नत का नूर ले के मेहँदी की रात आई
रुख पे सहेलियों के ख्वाबों की रौशनी है
सबने दुआएं मांगी रब ने कबूल की है
ये हाथों में मेहँदी है या शाम की लाली बुम्बरो
चाँद सितारे ले कर आई रात की डाली बुम्बरो

हाँ बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
बुम्बरो बुम्बरो श्याम रंग बुम्बरो
आये हो किस बगिया से ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
आये हो किस बगिया से
बुम्बरो बुम्बरो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
बुम्बरो बुम्बरो ओ ओ ओ ओ ओ ओ ओ तुम
आये हो किस बगिया से
बुम्बरो बुम्बरो ओ पी क्यू
बुम्बरो बुम्बरो
........................................................................................
Bumbro bumbro-Mission Kashmir 2000


Artist:Preity Zinta, Hritik Roshan

Read more...

Feb 14, 2018

दिल का दरवाज़ा खुला है-मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी १९९४

एक फ़िल्मी इंटरव्यू के कार्यक्रम में प्रस्तुतकर्ता अभिनेता की तरफ
मुखातिब था कि किसी भी फ़िल्मी नायक को पक्का और मजबूत
होने के लिए इन्स्पेक्टर की भूमिका निभाना ज़रूरी है और फिर
कई कलाकारों के नाम गिनाये गए.

गौरतलब है विंटेज युग के कलाकार जयराज और उसके बाद की
पीढ़ी के जगदीश राज ने सबसे ज्यादा इन्स्पेक्टर की भूमिका
निभाई है. फिल्म मैं खिलाडी तू अनाड़ी में भी अक्षय पुलिस
इन्स्पेक्टर बने हैं और उनकी जोड़ी है शिल्प शेट्टी के साथ.

अक्षय कुमार ने अपने फ़िल्मी कैरियर के शुरुआत में कई फिल्मों
में ये कारनामा किया है. उसके अलावा फौजी की भूमिका भी वे
अभी तक काफी निभा चुके हैं.

सुनते हैं आज का गीत जिसे अलका याग्निक ने गाया है. इसे
राहत इन्दौरी ने लिखा है और धुन तैयार की अन्नू मलिक ने.
   



गीत के बोल:

दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
राजा राजा राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
आ जा आ जा आ जा
दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा

नया सोमवार आएगा साथ तेरे
मेरे हाथ में होंगे फिर हाथ तेरे
मनाएंगे मंगल को दिन ये सुहाना
तो बुध तक चलेगा ये खुशी का तराना
मजा सोमरस का मुझे भी जगा जा
आ जा आ जा आ जा
पड़ा है जो पर्दा वो आ के उठा जा
आ जा आ जा आ जा

दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा

नए गुर गुरूवार के सीख लेना
हो हुनर मुझसे कुछ प्यार के सीख लेना
बड़ा शुक्र फिर शुक्रवार अपना होगा
तो पूरा हमारा कोई सपना होगा
तो पूरा हमारा कोई सपना होगा
हाँ हाँ तो इस बार मेरा व्रत भी छुडा जा
आ जा आ जा आ जा
तुझे प्यार कर के कर दूँगी ताजा
आ जा आ जा आ जा

दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा

शनिवार की रात होगी सुहानी
मोहब्बत की दे दे तू कोई निशानी
रविवार के दिन ये पैगाम होगा
के छुट्टी का दिन बस मेरे नाम होगा
के छुट्टी का दिन बस मेरे नाम होगा
हाय मेरी सातों रातें सुहागन बना जा
आ जा आ जा आ जा
मनाएंगे खुशियाँ बजायेंगे बाजा
आ जा आ जा आ जा

दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
दिल का दरवाज़ा खुला है राजा
आठ रोज की तू छुट्टी ले के आ जा
.............................................................
Dil ka darwaja khula-Main khiladi tu anandi 1994

Artist: Shilpa Shetty

Read more...

Aug 21, 2017

छन छन मन गाए क्यूँ-मुन्ना भाई एम् बी बी एस २००३

संजय दत्त और अरशद वारसी की भूमिकाओं वाली सन २००३ की
फिल्म मुन्नाभाई से अगला गीत पेश है. इस मधुर गीत की रचना
की है राहत इन्दौरी ने. श्रेया घोषाल और विनोद राठौड के गाये
इस गीत का संगीत अन्नू मलिक ने तैयार किया है.

परदे पर इसे ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है. ग्रेसी ने कुछ हिंदी
फिल्मों का ग्रेस बढ़ाया मगर उन्हें अभिनय के ज्यादा अवसर मिले
नहीं. वे अपनी समकालीन अभिनेत्रियों में से थोडा बेहतर अभिनय
करने वाली नायिकाओं में हैं.




गीत के बोल:

छन छन छनन छन छन छन, मन गाए क्यूँ
सन सन हवा सन सन सन, लहराए क्यूँ
छन छन छनन छन छन छन, मन गाए क्यूँ
सन सन हवा सन सन सन, लहराए क्यूँ
शायद हवा ने सुन लिया तूने किसी को चुन लिया हाँ
कंगन खनन खन खन खन क्यूँ खनके रे
झाँझर झनन झन झन झन क्यूँ झनके रे
झनकार तेरे-मेरे प्यार की है
धुन ये मुहब्बत के इक़रार की है
छन छन छनन छन छन छन मन गाए क्यूँ

मेरे आँचल की लहरों से बादल ने ये पूछा है क्या
पूछा है बादल ने क्या क्या है आँचल में
आँचल में है ना ख़्वाब तुम्हरे
आँचल पर है नाम तुम्हरा
आँचल में है दिल की धड़कन
धड़कन में भी प्यार तुम्हरा
धड़कन की आवाज़ यूँ ढल रही है
पायल पहन कर हवा चल रही है
छन छन छनन छन छन छन मन गाए क्यूँ

आँखों आँखों में आँखों से इन आँखों का कहना है क्या
आँखों का कहना है
आँखों में रहना है
आँखें मेरी मन है तेरा
इन आँखों में घर है तेरा
सुन लेती हैं मेरी आँखें
जो कहती हैं तेरी आँखें
आँखों में सपने सँवरने लगे हैं
साँसों में घुँघरू बिखरने लगे हैं

छन छन छनन छन छन छन मन गाए क्यूँ
सन सन हवा सन सन सन लहराए क्यूँ
शायद हवा ने सुन लिया तूने किसी को चुन लिया हाँ
कंगन खनन खन खन खन क्यूँ खनके रे
झाँझर झनन झन झन झन क्यूँ झनके रे
झनकार तेरे-मेरे प्यार की है
धुन ये मोहब्बत के इक़रार की है

छन छन छनन छन छन छन मन गाए क्यूँ
…………………………………………………………….
Chhan chhan man gaaye kyun-Munnabhai MBBS 2003

Artists: Sanjay Dutt, Gracy Singh

Read more...

Nov 15, 2016

दिल को हज़ार बार रोका-मर्डर २००४

गीत फिल्माया गया है मल्लिका पर तो इसके संगीतकार हैं मलिक.
इमरान हाशमी साथ में हैं. अलीशा चिनॉय गायिका हैं और गीतकार
हैं राहत इन्दौरी. नायक हैं अश्मित पटेल.

इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत दोनों ऐसे कलाकार हैं जिनके
कैरियर के शुरूआती दिनों में उनसे एक्टिंग की उम्मीदें ज्यादा नहीं
की जाती थीं. इमरान हाशमी का अभिनय तो समय के साथ सुधर
गया और वे अभी भी फिल्मों में दिखलाई देते हैं. मल्लिका शेरावत
की नई फ़िल्में रेयर हो चली हैं. 

प्रसिद्ध होने की अलग अलग वजहें होती हैं. जब देसी को विदेशी की
कोम्पीटीशन मिलना शुरू हो जाए तो संभावनाओं पर असर पढता है.

‘जाता कहा है दीवाने’ इफेक्ट को स्लो मोशन में पैदा करने की कोशिश
की गयी है. आज के क्लब सोंग में पहले जैसा चार्म नहीं बचा है. ना
वैसे चपल फ़िल्मी कलाकार हैं और ना ही वैसे गाने वाले.






गीत के बोल:

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ

ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
हाँ ढूँढे जा कोई बहाना
ढूँढे क्या कोई निशाना
दिल का बाज़ार है यहाँ तो
दिल को दिलों से बचाना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका

बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
हाँ हाँ बचना इस आशिक़ से बचना
काँटों की दोस्ती से बचना
आँखों में भर दे अंधेरा
तुम ऐसी रोशनी से बचना

दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका
दिल है हवाओं का झोंका झोंका झोंका
दिल को बचाना, धोखा न खाना
धोखा है प्यार यार प्यार है धोखा
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
दिल को हज़ार बार टोका टोका टोका

हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ हाँ हाँ हाँ
हाँ आ हाँ हाँ आ हाँ
आ आ आ आ आ आ आ
दिल को हज़ार बार रोका रोका रोका
…………………………………………………………..
Dil ko hazaar baar roka-Murder 2004

Artists: Ashmit Patel, Mallika Sherawat

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP