Showing posts with label Ninu Majumdar. Show all posts
Showing posts with label Ninu Majumdar. Show all posts

Jul 23, 2017

नज़र ने कह दिया अफ़साना-भाई साहब १९५४

हिंदी सिनेमा में लगभग सभी रिश्तों के नाम वाली फ़िल्में बन
चुकी हैं सिवाय साडू और बहनोई के. भोजपुरी फिल्मों के नाम
पर मैंने रिसर्च नहीं की है अभी तक, शायद ये नाम उधर की
फिल्मों में मिल जाएँ.

सन १९५४ की फिल्म भाई साहब से एक गीत सुनते हैं. एक
समय था जब सेर पे स्व सेर वाले अंदाज़ में फ़िल्में बनती थीं.
एक साल श्री ४२० आती थी तो अगले साल श्रीमती ४२० चली
आती थी. हो सकता है सन १९५५ में बहनजी नाम से भी कोई
फिल्म बनी हो.

गीत गाया है सी एच आत्मा ने जिसे लिखा शैलेन्द्र ने और तर्ज़
बनाई नीनू मजूमदार ने.



गीत के बोल:

नज़र ने कह दिया
नज़र ने कह दिया अफ़साना मेरे प्यार का
हमेशा आँख में दिल रहता है दिलदार का
नज़र ने कह दिया
नज़र ने कह दिया अफ़साना मेरे प्यार का
हमेशा आँख में दिल रहता है दिलदार का

खुले तो राज़-ए-इश्क़ यूँ खुले
खुले तो राज़-ए-इश्क़ यूँ खुले
किसी भी ग़ैर को ख़बर ना मिले
समझने वाला समझ ले
यही अंदाज़ है इस बात के इज़हार का
हमेशा आँखों में दिल रहता है दिलदार का

नज़र ने कह दिया
नज़र ने कह दिया अफ़साना मेरे प्यार का
हमेशा आँख में दिल रहता है दिलदार का

जब से हुआ है तेरा इशारा
जब से हुआ है तेरा इशारा
बस में नहीं है दिल भी हमारा
बस में नहीं है दिल भी हमारा
क़सम गई क़रार टूट गया
ख़ुदी का ऐतबार छूट गया
के सब्र टूटने लगा
बहार बोली ये मौक़ा नहीं इंकार का
हमेशा आँखों में दिल रहता है दिलदार का

नज़र ने कह दिया
नज़र ने कह दिया अफ़साना मेरे प्यार का
हमेशा आँख में दिल रहता है दिलदार का
................................................................................
Nazar ne keh diya-Bhai saheb 1954

Read more...

May 23, 2016

आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती-गोपीनाथ १९४८

पिछली पोस्ट में हमने फिल्म गोपीनाथ के जिस गीत का जिक्र
किया था उसे आज सुनवा भी देते हैं आपको. श्वेत श्याम युग
का गीत है ये. सन १९४८ के हिसाब से काफी कैची किस्म की
धुन है इसकी. बोल है सूरदास के और इसका संगीत तैयार किया
है नीनू मजुमदार ने. इसे गाया नीनू मजुमदार संग मीना कपूर
ने.

जानकारियों और गीतों के ओवरफ्लो के लिए एक बार गूगल भाई
और यू-ट्यूब को धन्यवाद देते हैं. गीत कौन से कलाकारों पर
फिल्माया गया है उसकी जानकारी मुझे नहीं है. इस फिल्म के
मुख्य कलाकार इस प्रकार से हैं- राज कपूर, तृप्ति मिश्रा, जुबैदा,
अनवरी बाई इत्यादि.
   




गीत के बोल:


आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
बली बली जाए जसोमति मैया
बली बली जाए जसोमति मैया
हंस के बोली जसोदा
हंस के बोली जसोदा गैया चराने
मधुबन गयो है कुंवर कन्हैया
मधुबन गयो है मधुबन गयो है
मधुबन गयो है कुंवर कन्हैया

मुस्काती बोली राधा वहीँ से मैं आई
मुस्काती बोली राधा वहीँ से मैं आई
ऐसा लगा के देखूं प्रभु जी की माई
ऐसा लगा के देखूं प्रभु जी की माई
हाँ प्रभु जी की माई
सुन के बोली जसोदा
सुन के बोली जसोदा तब तो घर भूली
मेरो तो लाल है री कुंवर कन्हैया
मेरो तो लाल है री कुंवर कन्हैया
आई गोरी राधिका ब्रज में बलखाती
बली बली जाये जसोमति मैया
बली बली जाये जसोमति मैया
…………………………………………..
Aayi Gori Radhika Barij Mein Balkhati-Gopinath 1948

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP