Showing posts with label Parody Songs. Show all posts
Showing posts with label Parody Songs. Show all posts

Jul 15, 2016

चाहे कोई मुझे भूत कहो-वारिस १९६९

ये आकाशवाणी का पंचरंगी प्रोग्राम विविध भारती नहीं है और ना
ही ये रेडियो मिर्च, अदरक, लहसुन, प्याज, फूलगोभी है फिर भी
हम आपको फरमाईश पर गीत सुनवाते हैं आखिर को हम पाठकों
और संगीत प्रेमियों के लिए ही यहाँ अपने पोस्ट प्रस्तुत करते हैं.

महमूद और अरुणा ईरानी पर फिल्माए गए यह गीत फिल्म वारिस
में आपने देखा होगा ज़रूर अगर आपने फिल्म देखी है. नहीं देखी
तो इसे आज देख लें. एक पैरोडी गीत है और इसे देखने में आपको
आनंद ज़रूर आएगा.

राजेंद्र कृष्ण के लिखे गीत को गाया है आशा और रफ़ी ने. पंचम
का संगीत है.




गीत के बोल:

चाहे कोई मुझे भूत कहो
चाहे कोई यमदूत कहो
नकली चाकू से मारा गया था
वापस आ गया
चाहे कोई मुझे भूत कहो
चाहे कोई यमदूत कहो
नकली चाकू से मारा गया था
वापस आ गया

छोटी सी बच्ची को इतना सताए
पापी के मन में रहम ना आये
नन्ही सी जान को छोड़
कच्ची कली को ना तोड़
तू कितना मोटा है ये कितनी छोटी है
प्यारी प्यारी है छोड़ दे छोड़ दे
इसको छोड़ दे छोड़ दे
तू जैसा गेंडा है
ये छोटी हिरनी है दूध की फिरनी है
छोड़ दे छोड़ दे

अजी ऐसा मौका फिर कहाँ मिलेगा
हमारे जैसा कातिल कहाँ मिलेगा
आओ तुमको दिखलाता हूँ
कैसे काटे जाते बकरे
देखो देखो देखो देखो देखो
एन ईवनिंग इन बांद्रा

हे हे हे हे
मेरे सामने वाली खिडकी से
पोलिस की चौकी दिखती है
अरे ओ निडर तू अब तो डर
पोलिस से दुनिया डरती है
मेरे सामने वाली खिडकी से
पोलिस की चौकी दिखती है

आ जा आ जा मैं हूँ बाप तेरा
राम राम धो दूं पाप तेरा
आ जा आ आ आ जा आ आ
हमने तुझे समझाया
तेरी समझ में न आया
हमने तुझे समझाया
तेरी समझ में न आया
हो आ जा आ आ आ जा आ जा
आ जा आ आ आ जा आ जा
आ जा आ आ आ आ
…………………………………………………….
Chahe koi mujhe bhoot kaho(parody)-Waaris 1969

Artists: Mehmood, Aruna Irani

Read more...

Apr 17, 2012

प्यार किया तो(पैरोडी)-रातों का राजा १९७०

पैरोडी ज़रूरी है फिल्मों को रीयलिस्टिक बनाने के लिए.
जीवन में हास्य ना हो तो जीवन बेकार है. ये वो क्षण
होते हैं जब हमारा रोम रोम गदगद होता है.

ये ट्रेंड आधुनिक फिल्मों में कम होता जा रहा है. आखिरी
लोकप्रिय पैरोडी शायद हमने फिल्म मिस्टर इण्डिया में
देखी थी.

मुग़ल-ए-आज़म के गाने पर दो पैरोडियाँ बन चुकी हैं.
दूसरी आपको सुनवायेंगे आगे चल के. फिलहाल इसे सुन
लें




गीत के बोल:

प्यार किया तो डरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया कोई दारू नहीं पी
प्यार किया
प्यार किया कोई दारू नहीं पी
…………………………………………………
Jab pyar kiya to(parody)-Raaton ka raja 1970

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP