Showing posts with label Pyar ki kahani. Show all posts
Showing posts with label Pyar ki kahani. Show all posts

Aug 14, 2016

गोरी हो गोरी-प्यार की कहानी १९७१

इस फिल्म से हमने केवल एक गीत सुनवाया है आपको अभी
तक. प्यार की कहानी शीर्षक से अभी तक केवल एक ही फिल्म
बनी है. शायद ये शीर्षक निर्माताओं को पसंद नहीं आया. वैसे ये
फिल्म भी दर्शकों को पसंद ना के बराबर आई थी. फिल्म में कुछ
गीत अलबत्ता अच्छे हैं. रवि नागाईच ने इसका निर्देशन किया
है.

फिल्म की उल्लेखनीय बात ये है कि इसमें महानायक ने अभिनय
किया है. अभिनय की बात की जाए तो इस फिल्म में हास्य
कलाकारों के साथ एक खलनायक का कोम्बीनेशन है. बहुसितारा
फिल्म है ये सन १९७१ के हिसाब से. गीत लिखा है आनंद बक्षी
ने मगर इसमें ठुमके लगाये हैं गीतकार गुलशन बावरा ने जो इस
फिल्म में बतौर कलाकार मौजूद हैं. मोहन चोटी, बीरबल, मुकरी
के अलावा इसमें प्रेम चोपड़ा मौजूद हैं. इस गीत के बांके प्रेम
चोपड़ा ही हैं. गीत किशोर कुमार ने गाया है.




गीत के बोल:

गोरी हो गोरी चोरी हो चोरी मेरा जिया ले गई
चकोरी हाय हाय गज़ब हो गया
सड़क पर बांके का मन खो गया
गोरी हो गोरी चोरी हो चोरी मेरा जिया ले गई
चकोरी हाय हाय गज़ब हो गया
सड़क पर बांके का मन खो गया

हमने काटी जेब किसी की हम पकडे गए
लग गयीं हथकडियां रे हम तो जकड़े गए
जंतर मंतर मस्तकलंदर हो गए अंदर
उससे ना पूछे कोई हमारी निंदिया खोई
चुराया उसने चाइना मिला कर हमसे नैना
गोरी ने फेंकी मनवा पे डोरी

गोरी हो गोरी चोरी हो चोरी मेरा जिया ले गई
चकोरी हाय हाय गज़ब हो गया
सड़क पर बांके का मन खो गया

हम जो करते हैं वो भी करती है काम यही
चोर है अपना नाम तो उसका भी नाम यही
बढ़ के बुद्धन चीर वी चक्कर
चीर वी चक्कर बढ़ के बुद्धन
हाँ अरे हम धन को लूटें हो अरे वो मन को लूटे
अगर माने वो गोरी करें हम मिल के चोरी
खूब रहे हम दोनों की जोड़ी

गोरी हो गोरी चोरी हो चोरी मेरा जिया ले गई
चकोरी हाय हाय गज़ब हो गया
सड़क पर बांके का मन खो गया
खो गया खो गया
ओ गोरी चोरी चोरी चोरी
................................................................
Gori ho gori-Pyar ki kahani 1971

Read more...

Nov 19, 2015

बेबी तू छोटी है-प्यार की कहानी १९७१

बॉलीवुड सभी प्रकार की कहानियां बना चुका है मसलन
बुखार की कहानी, बेकार की कहानी, अचार की कहानी,
और प्यार की कहानी.

सन १९७१ की फिल्म है प्यार की कहानी इसमें एक गीत
है जिसमें लड़कियां एक दूसरे से छेड़ छाड़ कर रही हैं.
नायिका का नाम है-बेबी. उस ये गा कर चिढाया जा रहा
है कि वो छोटी है. लंबी चोटी, शत्रण की गोटी जैसे शब्द
इस्तेमाल किये गए हैं गीत में जो इसे पारंपरिक सा बना
देते हैं. पर्वत पे बादल को जमाने वाले ये गीतकार हैं
आनंद बक्षी. संगीतकार हैं राहुल देव बर्मन.





गीत के बोल:

उमर है सतरा साल कितनी लंबी चोटी है
देखो मेरी आँख भी शतरंज की गोटी है
अरे, उमर है सतरा साल कितनी लंबी चोटी है
देखो मेरी आँख भी शतरंज की गोटी है
बेबी तू छोटी है, बेबी तू छोटी है
बेबी तू छोटी है, बेबी तू छोटी है

चोरी से तुम सब क्या बातें करते हो
मुझको बतलाओ क्यूँ मुझसे डरते हो, हाँ
खुद को तुम इतना खिलाडी न समझो
मुझको तुम इतना अनाड़ी न समझो
अच्छा ये बताओ प्यार क्या चीज़ होती है

बेबी तू छोटी है, बेबी तू छोटी है
बेबी तू छोटी है, बेबी तू छोटी है
उमर है सतरा साल कितनी लंबी चोटी है
देखो मेरी आँख भी शतरंज की गोटी है

कलियों को भंवरा क्यूँ चूमा करता है
पर्वत पे बादल क्यूँ झूमा करता है
बताओ, कैसे
मैं क्या जानूं ?
तुझपे भी जिस दिन जवानी आएगी
तेरी समझ में ये कहानी आएगी
हाँ, जागता है दर्द क्यूँ जब दुनिया सोती है

बेबी तू छोटी है, बेबी तू छोटी है
...............................................................................
Baby too chhoti hai-Pyar ki kahani 1971

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP