Showing posts with label Raam teri Ganga maili. Show all posts
Showing posts with label Raam teri Ganga maili. Show all posts

Apr 20, 2016

हुस्न पहाड़ों का-राम तेरी गंगा मैली १९८५

सर चढ के बोले थे फिल्म राम तेरी गंगा मैली के गीत.
शो मैन राज कपूर के फ़िल्मी कैरियर में ऐसा कई बार
हुआ, उनकी फिल्मों के गीत सुपर हिट होते. ऐसा संयोग
शायद ही किसी और निर्देशक के साथ हुआ हो. उनकी
फिल्म मेरा नाम जोकर जो बॉक्स ऑफिस पर चली नहीं
मगर उसके गीत खूब गूंजे और उनकी गूँज आज भी सुनाई
देती है. संगीतकार कोई भी रहा हो, राज कपूर ने अपनी
पसंद का काम उससे करवा ही लिया.

सुनते हैं फिल्म राम तेरी गंगा मैली से एक और गीत जो
एक शानदार युगल गीत है. सॉफ्ट धुन है और इसमें
उतार चढ़ाव भी बहुत हैं. गीत और संगीत दोनों रवींद्र जैन
का है.



गीत के बोल:

हुस्न पहाड़ों का, ओ सायबा
हुस्न पहाड़ों का
क्या कहना के बारहों महीने
यहाँ मौसम जाड़ों का

रुत ये सुहानी है
मेरी जाँ रुत ये सुहानी है
के सर्दी से डर कैसा संग गर्म जवानी है
के सर्दी से डर कैसा संग गर्म जवानी है

तुम परदेसी किधर से आये
आते ही मेरे मन में समाये
करूँ क्या हाथों से मन निकला जाये
करूँ क्या हाथों से मन निकला जाये
छोटे-छोटे झरने हैं
के झरनों का पानी छू के कुछ वादे करने हैं
झरने तो बहते हैं
क़सम ले पहाड़ों की जो कायम रहते हैं

खिले-खिले फूलों से भरी-भरी वादी
रात ही रात में किसने सजा दी
लगता है जैसे यहाँ अपनी हो शादी
लगता है जैसे यहाँ अपनी हो शादी

क्या गुल बूटे हैं
पहाड़ों में ये कहते हैं परदेसी तो झूठे हैं
हाथ हैं हाथों में
के रस्ता कट ही गया इन प्यार की बातों में
दुनिया ये गाती है
सुनो जी दुनिया ये गाती है
कि प्यार से रस्ता तो क्या ज़िंदगी कट जाती है
कि प्यार से रस्ता तो क्या ज़िंदगी कट जाती है
..................................................................................
Husn pahadon ka-Raam teri Ganga maili 1985

Artists: Rajeev Kapoor, Mandakini

Read more...

Jan 25, 2010

यारा ओ यारा -राम तेरी गंगा मैली १९८५

रवीन्द्र जैन ने वाकई इस फिल्म के संगीत पर ज्यादा मेहनत की थी,
यूँ कहिये राज कपूर ने करवाई थी। ये गीत भी बहुत बजा था। लता और
सुरेश वाडकर के गाये इस युगल गीत को शायद आपने कई दिन से नहीं
सुना होगा । वादियों के सौंदर्य के साथ साथ आज इसको देख भी लीजिये
एक बार। वीडियो में से एक अंतरा गायब है। ऐसा आपको कई वीडियो में
मिलेगा कि एक अंतरा गायब, कहीं दो अंतरे गायब।



गीत के बोल:

यारा ओ यारा
तुझसे मिला मुझे जीने का इशारा
तूने मेरी सहमी सी हस्ती को उभरा
सुन मेरी जान तुझपे कुर्बान
मेरी हर सांस पर है तेरा एहसान
कैसे जायेगा उतरा

साहेबा हो हो ओ ओ, हो हो ओ ओ साहेबा
तुझसा नहीं कोई दुनिया में प्यारा
तू ही मेरी मंजिल तू ही सहारा
दिल के मेहमान कहा मेरा मान
तेरे चले जाने से जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा
साहेबा

पहन लिया मैंने तेरे प्यार का गहना
पहन लिया मैंने तेरे प्यार का गहना
मुश्किल है अब तेरे बिन रहना
नैनों से कह दे दिन रात ना बहना
नैनों से कह दे दिन रात ना बहना
प्रीत में पड़ता है बिरहा भी सहना
साहेबा हो हो ओ ओ, हो हो ओ ओ साहेबा
कल क्या होगा कुछ ना बचाया
सौंप दिया मैंने रूप ये कुंवारा
दिल के मेहमान कहा मेरे मान
तेरे चले जाने से जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा

लगे रहे पहरे टूटी ना जंजीरें
लगे रहे पहरे टूटी ना जंजीरें
कर कर हारा मैं तो सब तदबीरें
ना जाने चाहत की कैसी है तकदीरें
ना जाने चाहत की कैसी है तकदीरें
बिछड़ती आई सदा रांझों से हीरें

यारा ओ यारा
मैं सागर तू नदिया की धरा
हो के रहेगा मिलन हमारा
सुन मेरी जान तुझपे कुर्बान
मेरी हर सांस पे है तेरा एहसान
कैसे जाएगा उतारा
साहेबा हो ओ ओ ओ साहेबा
तुझसा नहीं कोई दुनिया में प्यारा
तू ही मेरी मंजिल तू ही सहारा
दिल के मेहमान कहा मेरा मान
तेरे चले जाने से जाने लगी जान
जल्दी आना तू दोबारा
साहेबा
यारा
साहेबा
यारा
साहेबा
.................................
Yaara o yaara-Ram teri Ganga maili 1985

Artists: Rajeev Kapoor, Mandakini

Read more...

Nov 24, 2009

तुझे बुलायें ये मेरी बाहें-राम तेरी गंगा मैली १९८५

फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली ने बहुत सारे रिकॉर्ड कायम किए।
फ़िल्म सन १९८५ की सबसे बड़ी हिट फ़िल्म थी। इसके बाद
अमिताभ बच्चन अभिनीत फ़िल्म 'मर्द' का नम्बर आता है।
एक नई अभिनेत्री मन्दाकिनी जिनका असली नाम यास्मीन रॉय
है , को लेकर बनाई गई यह फ़िल्म काफ़ी चर्चित रही। बहुसितारा फ़िल्म
से कई लोगों को फ़ायदा पहुँचा। कुलभूषण खरबंदा जिनकी गाड़ी
फ़िल्म शान के बाद अटक सी गई थी, आगे बढ़ गई। रज़ा मुराद जो
फिल्मों से गायब से हो गए थे, उनकी भी उपस्थिति इस फ़िल्म के बाद
बढ़ गई। इसके पहले रज़ा मुराद शायद 'एक दूजे के लिए' फ़िल्म में
दिखाई दिए थे। मेरा आशय चर्चित और हिट फिल्मों से है।

राज कपूर केदार शर्मा के असली शिष्य थे। उनकी फिल्मों में
हिरोइन साल दर साल बारिश या झरने में भीगती नज़र आती
रही। इस फ़िल्म में भी एक दृश्य है , यूँ कहिये पूरा गीत ही है।
रवीन्द्र जैन से अच्छी मेहनत करायी गई है इस फ़िल्म के
संगीत के लिए जो हर धुन से स्पष्ट है। इस गीत की दृश्यावली
मनमोहक है।



गाने के बोल:

तुझे बुलायें ये मेरी बाहें
न ऐसी गंगा कहीं मिलेगी

मैं तेरा जीवन
मैं तेरी किस्मत
कि तुझको मुक्ति यहीं मिलेगी

मेरे ही पास तुझे आना है
तेरे ही साथ मुझे जाना है
मेरे ही पास तुझे आना है
तेरे ही साथ मुझे जाना है

गंगा ये तेरी है फ़िर कैसी देरी है

आ जा रे, आ जा रे अब आ भी जा
तू आ भी जा, हो ओ आ भी जा

पहाड़ियों की बुलंदियों से
सभी चनारों के दरमियाँ से
कभी नज़र से कभी जबान से
तुझे पुकारा कहाँ कहाँ से
तू जिसकी खोज में आया है
वो जिसने तुझको बुलाया है
पर्वत के नीचे है
झरने के पीछे है

आ जा रे, आ जा रे अब आ भी जा
तू आ भी जा, हो ओ आ भी जा

कोहरे की चादर लपेटे हूँ
पानी में ख़ुद को समेटे हूँ
कोहरे की चादर लपेटे हूँ
पानी में ख़ुद को समेटे हूँ

बाहों के घेरे में मन के बसेरे में

आ जा रे, आ जा रे अब आ भी जा
तू आ भी जा, हो ओ आ भी जा
......................................................................
Tujhe bulayen ye meri bahen-Ram teri Ganga maili 1985

Artists: Rajeev Kapoor, Mandakini

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP