Showing posts with label Sachcha Jhootha. Show all posts
Showing posts with label Sachcha Jhootha. Show all posts

Dec 13, 2016

यूँ ही तुम मुझसे बात-सच्चा झूठा १९७०

आपको सुनवाते हैं फिल्म सच्चा झूठा से एक लोकप्रिय युगल गीत.
इसे राजेश खन्ना और मुमताज़ पर फिल्माया गया है.

वास्तविक जीवन में अपराधी और पुलिस वालों के बीच प्रेम पनपे
ना पनपे हिंदी फिल्मों के कथानकों में ये संभव है और जनता इसे
स्वीकार लेती है. सामान्य प्रेम प्रसंगों को भी वरना खाप पंचायतें
भाप बना के उड़ा देती हैं.

फिल्म में मुमताज़ एक सी आई डी अफसर की भूमिका में हैं. इस
फिल्म में नायक का डबल रोल है और गीत में नायिका सीधे साधे
युवक के साथ गीत गा रही हैं. अपराधी ने अपनी शकल वाले युवक
को जबरिया अपनी जगह पर बैठा दिया है कानून की आँखों में
धूल झोंकने के लिए.

कथानक अनुसार नायक को ऐसा शरबत पिलाना है जिससे वो भावुक
हो कर अपने मन की बातें उगल दे. गलती से वो शरबत नायिका
भी पी जाती है. उसके बाद ये गीत उजागर होता है भावनाओं के
रूप में. गीत में शुरू होता है एक दूसरे की तारीफों का दौर. इन्दीवर
ने ये खूबसूरत गीत लिखा है




गीत के बोल:


यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
आदाएं दिल की जानता ही नहीं
मेरा हमदम भी कितना सादा है

रोज़ आती हो तुम ख़यालों में
ज़िंदगी में भी मेरी आ जाओ
बीत जाए न ये सवालों में
इस जवानी पे कुछ तरस खाओ
हाल-ए-दिल समझो सनम
कहेंगे मुँह से न हम
हमारी भी कोई मर्यादा है
आदाएं दिल की जानता ही नहीं
मेरा हमदम भी कितना सादा है

भोलेपन में है वफ़ा की खुशबू
इसपे सब कुछ न क्यूँ लुटाऊँ मैं
मेरा बेताब दिल ये कहता है
तेरे साए से लिपट जाऊँ मैं
मुझसे ये मेल तेरा
न हो एक खेल तेरा
ये करम मुझपे कुछ ज़ियादा है
यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है

बन गई हो मेरी सदा के लिये
या मुझे यूँ ही तुम बनाती हो
कहीं बाहों में न भर लूँ तुमको
क्यों मेरे हौसले बढ़ाती हो
हौसले और करो
पास आते न डरो
दिल न तोड़ेंगे अपना वादा है
यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
आदाएं दिल की जानता ही नहीं
मेरा हमदम भी कितना सादा है
………………………………………………………
Yun hi tum mujhse baat-Sachcha Jhootha 1970

Artists: Rajesh Khanna, Mumtaz

Read more...

Sep 17, 2016

मेरी प्यारी बहनिया-सच्चा झूठा १९७०

इस गीत को शादी गीतों में शामिल किया जाता है. फिल्मों के
कई ऐसे गीत हैं जो शादी गीत बन चुके हैं और उन गीतों को
केवल शादी ब्याह के अवसर पर ही सुनने का रिवाज़ हो चला
है. सबसे ज्यादा ऐसे गीत संगीतकार रवि के बजते हैं मगर ऐसे
गीतों की सूची बनायें तो आपको कल्याणजी आनंदजी के गीत
भी मिल जायेंगे.

जिनकी बहनें हैं वे भाई इस गीत को सुनकर ज्यादा खुश होते हैं
मगर जिनकी बहनें नहीं हैं वे भी इस गीत का बराबर आनंद लेते
हैं.



गीत के बोल:

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया
सज के आएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा बाजा

अपने पसीने को मोती कर दूँगा
मोतियों से बहना की माँग भर दूँगा
आएगी बारात देखेगी सारी दुनिया
होंगे लाखों में एक दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा बाजा
भैया राजा बजाएगा बाजा

सोलह सिंगार मेरी बहना करेगी
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी
बहना के होंठों पे झूलेगी नथनिया
और झूमेंगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा बाजा
भैया राजा बजाएगा बाजा

सेज पे बैठेगी वो डोली पे चलेगी
धरती पे बहना रानी पाँव न धरेगी
पलकों की पालकी पे बहना को बिठा के
ले जाएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा बाजा
भैया राजा बजाएगा बाजा

सजना के घर चली जाएगी जो बहना
होंठ हँसेंगे मेरे रोयेंगे ये नैना
रखिया के रोज़ रानी बहना को बुलाऊँगा
ले के आएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा बाजा
भैया राजा बजाएगा बाजा
...........................................................................
Meri pyari bahaniya-Sachcha Jhootha 1970

Artist: Rajesh Khanna

Read more...

Apr 16, 2009

दिल को देखो चेहरा ना देखो-सच्चा झूठा १९७०

इस गीत के शुरुआती हिस्से को देखकर आपको दलेर मेहँदी की
नाचने की स्टाइल याद आ जाए तो समझिये की आप वाकई
फिल्मों और टीवी के शौकीन हैं।

ये गीत है हिट फ़िल्म सच्चा झूठा का। बेहद लोकप्रिय गीत।
इसमे एक संदेश है। इसको प्रेरणादायक गीत भी कह सकते हैं।
इधर एक फेंसी ड्रेस जैसा कुछ आयोजन है जिसमे हमारा हीरो
गा रहा है।



गाने के बोल:

दिल को देखो, चेहरा न देखो
दिल को देखो, चेहरा न देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा न देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
हाँ, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा

जो अपनी सच्ची सूरत दिखा दें
ऐसे नहीं दुनियावाले
सब ने ही अपने चेहरों के आगे
झूठ के परदे हैं डाले
मीठी होंठों पे बात, दिल में रहती है घात
दिल का होंठों से नाता ही झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा न देखो

तन से तो आज़ाद हम हो गए हैं
मन से गई न गुलामी
परदेसी भाषा और वेश को ही
देते हैं अब तक सलामी
भूल कर अपना रंग
सीखे औरों का ढंग
अपनेपन का चलन हमसे छूटा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा न देखो

मर्ज़ी तुम्हारी तुम कुछ भी समझो
जो हम हैं वो हम ही जाने
रंग रूप देखें तो देखें ज़माना
हम प्यार के हैं दीवाने
पूजे धन को संसार
हमें मन से है प्यार
धन किसी बात पर हमसे रूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल को देखो, चेहरा न देखो
चेहरों ने लाखों को लूटा
है, दिल सच्चा और चेहरा झूठा
दिल सच्चा और चेहरा झूठा

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP