Feb 9, 2018

दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम-बॉम्बे टू गोवा १९७२

अभिनेता महमूद ने सन १९७२ की फिल्म बॉम्बे टू गोवा
का निर्माण किया था.  फिल्म में अमिताभ और अरुणा ईरानी
नायक नायिका हैं. शत्रुघ्न सिन्हा इसमें खलनायक बने हैं.
उस समय के संघर्षरत कलाकार आगे चल के लोकप्रिय और
ख्यात कलाकार हो गए. अरुणा ईरानी के चेहरे को उस
समय जनता ज्यादा पहचानती थी. सन १९७१ की फिल्म
कारवां एक सफल हिट फिल्म थी और इसमें अरुणा ईरानी
सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल में मौजूद थीं. इसके पूर्व कई
फिल्मों में अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ अभिनय किया
था.

फिल्म से एक युगल गीत सुनते हैं किशोर और लता का
गाया हुआ. राजेंद्र कृष्ण के बोल हैं और पंचम का संगीत.
इसमें तरह तरह की कसमें हैं गोया कि ये गीत अगर उस
बस को समर्पित होता जिसमें नायक नायिका सफर कर
रहे हैं तो कुछ यूँ होता-बस के शीशे के कसम, बस की
सीटों की कसम, बस के इंजन की कसम ओ सनम




गीत के बोल:

दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
हो दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
तेरे सर की क़सम तेरे दर की क़सम
सारे घर की क़सम हो सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
तेरी आँखों की क़सम तेरे बालों की क़सम
तेरे गालों की क़सम हो सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

हो हो हो हो इक नई दुनिया बसाने देखो चले दो दीवाने
हम ना सुनेंगे किसी की कोई आये ना हमें समझाने
अपनी धुन में चलते रहें पीछे हटे ना अपना क़दम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

क्या करते हो
क्या कर रहा हूँ
बैयां छोड़ो ना
क्यों छोड़ूँ
प्लीज़ समझो ना
क्या समझूँ
श श वो लोग देख रहे हैं
अरे तो देखने दो और जलेंगे
अच्छा तो ये बात है तो मैं और पास आऊँ
आओ ना
लो आ गई
दुनिया चाहे जितनी जले डर के रहें क्यों दुनिया से हम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

कितनी सुहानी फिजा है आती जाती तेज हवा है
ऐसा मिलन तो किसी का होगा न कभी न हुआ है
मिलने वाले मिल के रहेंगे
कर ले दुनिया लाख सितम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
तेरी आँखों की क़सम तेरे बालों की क़सम
तेरे गालों की क़सम हो सनम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
हो दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
............................................................
Dil tera hai-Bombay to Goa 1972

Artists: Amitab BachchanAruna Irani

0 comments:

© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP