Showing posts with label Bombay to Goa. Show all posts
Showing posts with label Bombay to Goa. Show all posts

Sep 9, 2018

तुम मेरी ज़िंदगी में-बॉम्बे टू गोवा १९७२

पंचम और राजेंद्र कृष्ण की जोड़ी ने फिल्म पड़ोसन
में धामल मचाया था. ये सिलसिला सन १९७२ की
फिल्म बॉम्बे टू गोवा में भी चला. इस फिल्म से
एक मधुर युगल गीत सुनते हैं.

लता और किशोर के गाये इस गीत को आपने कई
बार सुन लिया होगा मगर इस बार इसके बोल ध्यान
से सुनें आपको कुछ अनूठापन लगेगा. शब्द वही होते
हैं मगर उनकी जमावट सब अंतर पैदा करती है.

मैदा वही होता है मगर जलेबियां सभी से नहीं बना
करतीं. हमने मीठी चीज़ का उदाहरण देना था और
किसी सरल सिंपल चीज़ के साथ अतः जलेबी का
नाम लिया. चाहते तो हम डो-नट को भी याद कर
सकते थे.



गीत के बोल:

तुम मेरी ज़िंदगी में कुछ इस तरह से आये
भूला सा ख़्वाब जैसे सच हो के मुस्कराये
हो ओ ओ ओ तुम मेरी ज़िंदगी में हो हो
कुछ इस तरह से आये
हो ओ ओ ओ भूला सा ख़्वाब हो हो
जैसे सच हो के मुस्कराये

भूली बिसरी कितनी यादें आज गले मिलने आई हैं
अंजानी बाहों से चुन कर कलियाँ दामन में लाई हैं
इतने सुहाने सफ़र की कभी मंज़िल ना आने पाये

हो ओ ओ ओ ओ तुम मेरी ज़िंदगी में हो हो
कुछ इस तरह से आये
भूला सा ख़्वाब जैसे हूँ हूँ सच हो के मुस्कराये

रुकती बढ़ती दिल की धड़कन कहती है कितने अफ़साने
दिल के सागर कितने गहरे दिल ही समझे दिल ही जाने
आये समझ में ये राज़ तब जब उम्र बीत जाये

हो ओ ओ ओ तुम मेरी ज़िंदगी में हो हो
कुछ इस तरह से आये
हो ओ ओ ओ ओ भूला सा ख़्वाब हो हो
जैसे सच हो के मुस्कराये
………………………………………………
Tum meri zindagi mein-Bombay to Goa 1972

Artists:

Read more...

Feb 9, 2018

दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम-बॉम्बे टू गोवा १९७२

अभिनेता महमूद ने सन १९७२ की फिल्म बॉम्बे टू गोवा
का निर्माण किया था.  फिल्म में अमिताभ और अरुणा ईरानी
नायक नायिका हैं. शत्रुघ्न सिन्हा इसमें खलनायक बने हैं.
उस समय के संघर्षरत कलाकार आगे चल के लोकप्रिय और
ख्यात कलाकार हो गए. अरुणा ईरानी के चेहरे को उस
समय जनता ज्यादा पहचानती थी. सन १९७१ की फिल्म
कारवां एक सफल हिट फिल्म थी और इसमें अरुणा ईरानी
सपोर्टिंग एक्ट्रेस के रोल में मौजूद थीं. इसके पूर्व कई
फिल्मों में अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ अभिनय किया
था.

फिल्म से एक युगल गीत सुनते हैं किशोर और लता का
गाया हुआ. राजेंद्र कृष्ण के बोल हैं और पंचम का संगीत.
इसमें तरह तरह की कसमें हैं गोया कि ये गीत अगर उस
बस को समर्पित होता जिसमें नायक नायिका सफर कर
रहे हैं तो कुछ यूँ होता-बस के शीशे के कसम, बस की
सीटों की कसम, बस के इंजन की कसम ओ सनम




गीत के बोल:

दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
हो दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
तेरे सर की क़सम तेरे दर की क़सम
सारे घर की क़सम हो सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
तेरी आँखों की क़सम तेरे बालों की क़सम
तेरे गालों की क़सम हो सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

हो हो हो हो इक नई दुनिया बसाने देखो चले दो दीवाने
हम ना सुनेंगे किसी की कोई आये ना हमें समझाने
अपनी धुन में चलते रहें पीछे हटे ना अपना क़दम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

क्या करते हो
क्या कर रहा हूँ
बैयां छोड़ो ना
क्यों छोड़ूँ
प्लीज़ समझो ना
क्या समझूँ
श श वो लोग देख रहे हैं
अरे तो देखने दो और जलेंगे
अच्छा तो ये बात है तो मैं और पास आऊँ
आओ ना
लो आ गई
दुनिया चाहे जितनी जले डर के रहें क्यों दुनिया से हम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम

कितनी सुहानी फिजा है आती जाती तेज हवा है
ऐसा मिलन तो किसी का होगा न कभी न हुआ है
मिलने वाले मिल के रहेंगे
कर ले दुनिया लाख सितम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
जग छोड़ा है तेरे प्यार में सनम
तेरी आँखों की क़सम तेरे बालों की क़सम
तेरे गालों की क़सम हो सनम
दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
हो दिल तेरा है मैं भी तेरी हूँ सनम
............................................................
Dil tera hai-Bombay to Goa 1972

Artists: Amitab BachchanAruna Irani

Read more...

Jun 26, 2017

देखा न हाय रे सोचा ना- बॉम्बे टू गोवा १९७२

किशोर कुमार का एक लोकप्रिय गीत सुना जाए. इस फिल्म में
हास्य वाले दृश्य काफी हैं. इस गीत के बारे में बहुत तारीफें छप
चुकी हैं इसलिए उन सब बातों को रिपीट करने से कोई मतलब
नहीं. कुछ नयी चीज़ बतलाई जाए.

मान लीजिए कोई व्यक्ति किसी ढाबे पर पहुँच कर दाल का ऑर्डर
देता है. वो कम मिर्ची की दाल के लिए बोलता है. असल में पेश
होती है तेज मिर्ची वाली दाल. उस दाल को खाने के बाद जैसी भी
आवाजें निकलती हैं व्यक्ति के मुंह से, कुछ वैसा ही किशोर कुमार
ने गाने के शुरू में किया है, जैसे मिर्च से मुंह जल गया हो.

अमिताभ पर फिल्माए और किशोर कुमार के गाये काफी तेज गति
वाले गीतों में से एक है ये. इसे लिखने वाले हैं राजेंद्र कृष्ण और
संगीतकार हैं आर डी बर्मन.



गीत के बोल:

आ ही हू ही या ही या ही या
देखा न हाय रे सोचा न हाय रे
रख दी निशाने पे जान
कदमों में तेरे निकले मेरा दिल
है बस यही अरमाँ
देखा न हाय रे सोचा न हाय रे
रख दी निशाने पे जान
कदमों में तेरे निकले मेरा दिल
है बस यही अरमाँ
अरे आहू कुकुरु कू कू

डोले डोले डोले ए ए
डोले डोले डोले ए ए
डोले डोले डोले ए ए ए

मिट जायेंगे मर जायेंगे
काम कोई कर जायेंगे
मर के भी चैन ना मिले
तो जायेंगे यारों कहाँ
मिट जायेंगे मर जायेंगे
काम कोई कर जायेंगे
मर के भी चैन ना मिले
तो जायेंगे यारों कहाँ

अरे आहू व्हऊँ व्हऊँ व्हऊँ

देखा न हाय रे सोचा न हाय रे
रख दी निशाने पे जाँ
कदमों में तेरे निकले मेरा दिल
है बस यही अरमाँ

कातिल है कौन कहाँ नहीं जाये
चुप भी तो रहा नहीं जाये
बुलबुल है कौन कौन सैयाद
कुछ तो कहो रे मेरी जाँ
कातिल है कौन कहाँ नहीं जाये
चुप भी तो रहा नहीं जाये
बुलबुल है कौन कौन सैयाद
कुछ तो कहो रे मेरी जान
अरे आहू कुकरू कु कू

देखा न हाय रे सोचा न हाय रे
रख दी निशाने पे जाँ
कदमों में तेरे निकले मेरा दिल
है बस यही अरमाँ

घर से चले हम खा के क़सम
छोड़ेंगे पीछा ना हम
सर पे कफ़न बांधे हुए
आये दीवाना यहाँ
घर से चले हम खा के क़सम
छोड़ेंगे पीछा ना हम
सर पे कफ़न बांधे हुए
आया दीवाना यहाँ
अरे यहू म्याऊँ

देखा ना हाय रे सोचा ना हाय रे
रख दी निशाने पे जाँ
कदमों में तेरे निकले मेरा दिल
है बस यही अरमाँ
……………………………………………………………………
Dekha na haaye re-Bombay to Goa 1972

Artists: Amitabh Bachchan, Aruna Irani

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP