Showing posts with label Amrita Singh. Show all posts
Showing posts with label Amrita Singh. Show all posts

Mar 9, 2015

यार बिना चैन कहाँ रे-साहेब १९८५

जिंदगी का फलसफा अजीब है, पेचीदा भी और टेढा मेढा भी.
जिसके पास चैन नहीं वो बेचैन . जिसके पास कार नहीं वो बेकार .
चैन ज़रूरी है जीवन में. बिना उसके सब बेकार है. आज आपको
चैन वाली थीम पर एक गीत सुनवा रहे हैं. गीत फिल्म साहेब से
है जिसे गा रहे हैं बप्पी लहरी और एस जानकी ने.

सन १९९६ में मुंबई में माइकल जैक्सन का कार्यक्रम हुआ था.
माइकल ने विशेष रूप से बप्पी को बुलाया था उस कार्यक्रम में.
माइकल को बप्पी के दो चीज़ें पसंद आयीं. एक तो डिस्को डांसर
का गाना-जिमी जिमी और दूसरी बप्पी के गले में पड़ी चेन. अब
आप समझ ही गए होंगे चेन सबको पसंद है. बप्पी लहरी की वो
चेन उनके लगभग सभी प्रशंसकों को पसंद है. सोना पहनना उनका
शौक है

साहेब १९८५ की फिल्म है जिसमें अनिल कपूर एक बेरोजगार मगर
फ़ुटबाल प्रेमी की भूमिका में हैं. उनके सामने वाले मकान में एक
खूबसूरत लड़की रहने आई है, वे उससे प्रेम करने लगते हैं. एक
अजीब थ्योरी के अनुसार बेरोजगारों को सबसे ज्यादा प्रेमरोग नामक
बीमारी होती है. ऐसा शायद इसलिए है कि करने के लिए कुछ और
होता नहीं है, प्रेम ही करो.

गीत लिखा है अनजान ने और धुन बप्पी लहरी ने बनाई है. ये गीत
अपने समय का हिट गीत माना जाता है.



गीत के बोल:

यार बिना चैन कहाँ रे
सोना नहीं चाँदी नहीं यार तो मिला
अरे प्यार कर ले

कोई नया सपना निगाहों में तो है
कोई नया साथी नयी राहों में तो है
दिल जो मिलेंगे तकदीर बनेगी
जिंदगी की नयी तस्वीर बनेगी
प्यार में ये दिल बेक़रार कर ले

यार बिना चैन कहाँ रे
सोना नहीं चाँदी नहीं यार तो मिला
अरे प्यार कर ले

यार हमें पैसा नहीं प्यार चाहिए
कोई मनचाहा दिलदार चाहिए
हीरे मोतियों से जहाँ दिल ना तुले
सपनों का ऐसा संसार चाहिए
ये भी होगा थोड़ा इंतज़ार कर ले

यार बिना चैन कहाँ रे
सोना नहीं चाँदी नहीं यार तो मिला
अरे प्यार कर ले
अरे प्यार कर ले
.............................
Yaar Bina Chain Kahan Re-Saheb 1985

Read more...

Jun 6, 2011

तू मेरे साथ साथ चल-राजू बन गया जेंटलमैन १९९२

लम्बे नाम वाली फिल्म-राजू बन गया जेंटलमैन से तीसरा गीत सुनिए.
अलका याग्निक और कुमार सानू की आवाजें फिट की गई हैं अमृता सिंह
और शाहरुख़ खान पर। गरीब मगर महत्वकांक्षी नायक को कृतिम
चमक दमक वाली दुनिया में आने का न्योता दिया जा रहा है गीत के
ज़रिये। गीत कर्णप्रिय है। पीने के बाद आदमी की दबी इच्छाएं बाहर आ
जाती हैं चाहे वो उछलने या कूदने की ही क्यूँ ना हों , फिल्म का चरित्र
यही बताने की कोशिश कर रहा है। निर्देशक अज़ीज़ मिर्ज़ा का सेंस ऑफ़
ह्यूमर ज़बरदस्त है।

अमृता सिंह इस फिल्म तक काफी मंज चुकीं थीं अभिनय में। इस फिल्म
में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं है मगर उल्लेखनीय अवश्य है। उनके
किरदार का नाम सपना है और वे नायक को महत्वकांक्षी सपने देखने के
लिए प्रेरित करती हैं।

गीत का फिल्मांकन बढ़िया है और इस फिल्म के सिनेमाटोग्राफर मतलब
छायाकार बिनोद प्रधान हैं। शोले फेम जी पी सिप्पी इसके निर्माता हैं। प्रस्तुत
गीत महेंद्र देहलवी का लिखा हुआ है जिन्होंने पुराने गीतकारों की याद ताज़ा
करवा दी।



गीत के बोल:

तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
नई है मंजिलें नए हैं रास्ते
नया नया सफ़र है तेरे वास्ते
नई नई है ज़िन्दगी

तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
नई है मंजिलें नए हैं रास्ते
नया नया सफ़र है तेरे वास्ते
नई नई है ज़िन्दगी

हुस्न है शाम है
उठा ले जाम तू ख़ुशी का
वक़्त है यह तेरा
मन ले जसं ज़िन्दगी का
ये शाम आज की तेरे ही नाम है
तेरे नसीब भी तेरा गुलाम है
क्या हसीं ये मुकाम है

तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
नई है मंजिलें नए हैं रास्ते
नया नया सफ़र है तेरे वास्ते
नई नई है ज़िन्दगी

हुस्न से भी हस्सें
है ख्वाब मेरी ज़िन्दगी के
इस ख़ुशी से परे
हैं मोड़ और भी ख़ुशी के
मैन देखता नहीं कभी इधर उधार
बस अपनी मंजिलों पे है मेरी नज़र
देख मुझको मेरे हमसफ़र

तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
नई है मंजिलें नए हैं रास्ते
नया नया सफ़र है तेरे वास्ते
नई नई है ज़िन्दगी

तू मेरे साथ साथ आसमान से आगे चल
तुझे पुकारता है तेरा आने वाला कल
नई है मंजिलें नए हैं रास्ते
नया नया सफ़र है तेरे वास्ते
नई नई है ज़िन्दगी
.................................
Too mere sath sath aasman se aage chal-Raju ban gaya gentleman 1992

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP