Showing posts with label Chalta Purza. Show all posts
Showing posts with label Chalta Purza. Show all posts

Mar 18, 2017

बेबी घर चलो-चलता पुर्ज़ा १९७७

फिल्म लाइन में एक हैं भप्पी दूसरे बप्पी. भप्पी पुराने
हैं और बप्पी थोड़े नये.

भप्पी सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म चलता पुर्ज़ा से
एक गाना सुनते हैं जिसे हम बेबी हिट्स में गिनते हैं.
बेबी सोंग आर डी बर्मन के संगीत में इससे पहले सन
१९७१ की फिल्म प्यार की कहानी में है. उस बेबी की
तारीफ मजरूह साहब ने की थी और इधर वाली बेबी
की खुशामद की है आनंद बक्षी साहब ने.

किशोर कुमार संग सुषमा श्रेष्ठ उर्फ पूर्णिमा ने इसे गाया
है. हम विवरण में पूर्णिमा नाम ही देते हैं ताकि श्रोता
कन्फ्यूज़ ना हो.



गीत के बोल:

बेबी घर चलो
ऊं ऊंहूं
ऊं नहीं
बेबी घर चलो घर तुम बिन है सूना
ए बेबी घर चलो घर तुम बिन है सूना
अरे हम से देखो बात न करना
हमको तुम न छूना
घल तुम बिन है छूना

अच्छा ये तो बोलो घर छोड़ के कहाँ जाओगी
भोली रानी मेरा दिल तोड़ के कहाँ जाओगी
अरे रे रे रे ये तो मैंने सोचा ही नहीं
तो सोचो
हाँ छोड़ के बम्बई शहर को मैं
चली जाऊँगी पूना
घर तुम बिन है सूना
बेबी घर चलो घर तुम बिन है सूना

घर में कैसे प्यारे प्यारे सुन्दर खिलौने हैं
रेशमी बिस्तर मीठी नींदे सपने सलोने हैं
अंकल मस्का मार रहे हो क्या
फिर भी हम नहीं जायेंगे
क्यूँ क्यूँ
माफ़ करो तो घर तो है घर
का न बनता मै मुन्ना
ओ घर तुम बिन है सूना

बेबी घर चलो घर तुम बिन है सूना

जैसा घर होता है चलो वैसा घर बनायेंगे
गंदी चीज़े फ़ेंक के बाहर अच्छी चीज़ें लायेंगे
हाँ पर एक शर्त है
दीदी अपने साथ चले तो मजा आये दूना
ओये बेबी घर चलो घर चलो
घर तुम बिन है सूना
ओये बेबी घर चलो घर चलो
घर तुम बिन है सूना
ओ घर तुम बिन है सूना
……………………………………………..
Baby ghar chalo-Chalta Purza 1977

Artists: Rajesh Khanna, Parveen Babi, Baby

Read more...

May 11, 2016

आपने फ़र्ज़ निभाया-चलता पुर्जा १९७७

भप्पी सोनी निर्मित और निर्देशित फिल्म चलता पुर्जा से
आप दो गीत सुन चुके हैं. आज फरमाइश के चलते एक
और गीत आपको सुनवाते हैं. ये भी एक युगल गीत है
जिसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया है. बोल
एक बार फिर से आनंद बक्षी के हैं और संगीतकार आप
पहचान ही लेंगे-राहुल देव बर्मन.

सन १९७७ की फिल्म जिसके नायक-नायिका राजेश खन्ना
और परवीन बाबी हैं कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई
बॉक्स-ऑफिस पर. इस बॉक्स ऑफिस को बॉक्स अर्थात
बक्से के साथ क्यूँ जोड़ा जाता है इसका कोई ठोस जवाब
मुझे नहीं मिला अभी तक. बॉक्स नाम की एक श्रेणी अवश्य
होती है सिनेमा घरों में जो डब्बे जैसी बनी होती है या इसे
दडबा कह लें. अब सवाल ये है एक क्लास और हुआ करती
थी/है चवन्नी क्लास जो परदे के सबसे नज़दीक हुआ करती
थी. आजकल के मल्टीप्लेक्स में ये शायद गायब हो गयी है
उस फुल अटेंडेंस वाली क्लास के नाम पर नहीं रखा गया
टिकट खिडकी का नाम.

हमने फरमाइश पूरी करने का फ़र्ज़ निभा दिया है जो कम
ही सौभाग्य प्राप्त होता है. धन्यवाद इस के लिए अनाम
पाठक को.



गीत के बोल:

आपने फ़र्ज़ निभाया है
आपने फ़र्ज़ निभाया है
मंजिल तक तो पहुँचाया है
आपकी बड़ी नवाजिश है लेकिन एक गुज़ारिश है
बंद लिफाफे में जैसे बंद लिफाफे में जैसे
पैगाम लिखा होता है
बंद लिफाफे में जैसे पैगाम लिखा होता है
दिल के कोरे कागज़ पे दिल के कोरे कागज़ पे
एक नाम लिखा होता है
बंद लिफाफे में जैसे पैगाम लिखा होता है

उल्फत कभी बदलती है दिल से कभी निकलती है
अक्सर हम दीवानों का चाहत के अफसानों का
कहते हैं पहले से ही अंजाम लिखा होता है
दिल के कोरे कागज़ पे एक नाम लिखा होता है

दुनिया खूब समझती है उनकी जोड़ी बनती है
जिस लड़के के चेहरे पर जिस लड़की के चेहरे पर
राधा लिखा राधा लिखा होता है
और श्याम लिखा होता है
दिल के कोरे कागज़ पे एक नाम लिखा होता है

दिलवर अब भी रोते हैं मुफ्त में जो भी होते हैं
फिर क्यूँ फूल बहारों में बिकते हैं बाजारों में
दिल वो चीज़ है जिस पर दाम लिखा होता है
दिल के कोरे कागज़ पे एक नाम लिखा होता है
......................................................................................
Aapne farz nibhaya….band lifafe-Chalta Purza 1977

Artists- Parveen Babi, Rajesh Khanna, Rakesh Roshan

Read more...

Dec 13, 2010

रात ने रंग जमाये हैं-चलता पुर्जा १९७७

फिल्म चलता पुर्जा का एक गीत - गए हम दिलदार आपको
सुनवाया जा चुका है। अब आप सुनिए फिल्म से एक कैबरे गीत
या जो नाम आप देना चाहें इस नृत्य को। खरगोश की पूँछ को
सर पे लगा के थोडा अचंभित सी करने वाली पोषक में कौन
कलाकार नाच रही हैं नाम मालूम नहीं। बस हम राजेश खन्ना
और असरानी को पहचान पा रहे हैं। अरे एक और पहचान लिया
ये हैं हिंदी फिल्मों के नामचीन खलनायक-रणजीत। गीत के
बोल कुछ कम भी हो सकते हैं। शायद देखने वाले ने भी नृत्य
करते हुए इसकी एडिटिंग की है, बीच बीच में कुछ बोल गायब
हो जा रहे हैं।



गाने के बोल:

रात ने रंग जमाया है
नया खिलाडी आया है
पहला दांव लगाया है
मेरा दिल घबराया है

रात ने रंग जमाया है
नया खिलाडी आया है
पहला दांव लगाया है
मेरा दिल घबराया है

देखने आज के खेल में
किस्से कौन
किस्से कौन टकराता है
हा, दाव कौन लगता है
हूँ,बेगम, गुलाम बादशाह कौन बनाता है
तुम तुम तुम, ऐ हे हे
घबराता है

सुनो कहो क्या हाल है
सोच रहे हो कमाल है
कहाँ तुम्हारा ख्याल है
सुनो कहो क्या हाल है
सोच रहे हो कमाल है

सबको पत्ता आता है

बेगम, गुलाम बादशाह कौन बनाता है
तेरी बात नहीं यार
तू काहे घबराता है

सारा उसका काम है
किस्मत जिसका नाम है
किसी पे क्या इलज़ाम है
ये खेल यूँही बदनाम है
सारा उसका काम है
किस्मत जिसका नाम है

कोई जीत जाता है
कोई हार जाता है
हा, हिसाब कौन लगता है
हं, बेगम गुलाम बादशाह
तुम तुम तुम
तेरी बात नहीं है यार
तू काहे घबराता है
तू काहे घबराता है
............................................................................
Raat ne rang jamaya hai-Chalta Purza 1977

Read more...

Jan 1, 2010

आ गए हम दिलदार-चलता पुर्जा १९७७

शादी ब्याह का अवसर एक काफी बड़ा आयोजन होता है हमारे देश में।
सूरज बडजात्या ने इसपर भव्य फ़िल्में बना बना के हमें ये बात याद
दिलाये रखी । शादी ब्याह पर नोक झोंक अवश्य होती है। इस गीत
में नोक झोंक संगीतमय है। राजेश खन्ना और बिंदु पर फिल्माया गया
ये गीत आनंदित करने वाला है और आपको बांधे रखता है। लता और
किशोर का गाया युगल गीत ये आपको बहुत कम सुनने को मिला होगा।

इसके गीतकार हैं आनंद बक्षी और संगीतकार राहुल देव बर्मन। फिल्म
के निर्देशक हैं बप्पी सोनी। गीत में माहौल के अनुसार वाद्य यंत्रों का प्रयोग
किया गया है और कलाकारों की वेश भूषा भी हरी-नीली-पीली शादी के
आयोजन के हिसाब से रखी गयी है। राजेश खन्ना और बिंदु की जोड़ी शायद
ही आपने किसी और फिल्म में देखी होगी।



गीत के बोल:

आ गए हम दिलदार तेरे गली में दिलबर यार
नखरे छड हो जा तैयार
गाडी छूट जाएगी
अरे, आ गए हम दिलदार तेरे गली में दिलबर यार
नखरे छड हो जा तैयार
गाडी छूट जाएगी

ओ मैं नहीं जाना, तेरे साठ
मैं नहीं जाना, तेरे साठ रे
मैं नहीं जाना, तेरे साठ
ले जा वापस ये बारात
फिर मत करना ऐसी बात
यारी टूट जाएगी
मैं नहीं जाना, तेरे साठ
ले जा वापस ये बारात
फिर मत करना ऐसी बात
यारी टूट जाएगी


बड़े नसीबों वाली है तू लगी है हमको प्यारी
हम चल दिए तो रह जाएगी सारी उम्र कुंवारी
बड़े नसीबों वाली है तू लगी है हमको प्यारी
हम चल दिए तो रह जाएगी सारी उम्र कुंवारी
अरे, मेरे लिए बहुत हैं लड़के
लगा हुआ है मेला
मेरे लिए बहुत हैं लड़के
लगा हुआ है मेला
मैं ना मिली तो रह जायेगा सारी उमर अकेला

ताने मत मार, झगडा मत कर बीच बाज़ार
नखरे छड हो जा तैयार
गड्डी छूट जाएगी

मैं नहीं जाना तेरे साथ
ले जा वापस ये बारात
फिर मत करना ऐसी बात
यारी टूट जाएगी

गली गली फिरते हैं तेरे जैसे कई दीवाने
मुझे तो शक है भूल गया है रास्ता तू अनजाने
मुझे कई ख़त लिखे तूने घरवालों से चोरी
मुझे कई ख़त लिखे तूने घरवालों से चोरी
छुपे से मेरे हाथों में दे दे हाथ ओ गोरी
मांग ना मेरा हाथ
मैं ना दूं तुझको खैरात
फिर मत करना ऐसी बात
यारी टूट जाएगी

अरे, आ गए हम दिलदार तेरे गली में दिलबर यार
नखरे छड हो जा तैयार
गाडी छूट जाएगी
.................................................................................
Aa gaye ham dildaar-Chalta Purza  1977

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP