Showing posts with label Dulhan hum le jayenge. Show all posts
Showing posts with label Dulhan hum le jayenge. Show all posts

Dec 24, 2016

ओ मिस्टर राजा-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

दुल्हन हम ले जायेंगे से अगला गीत प्रस्तुत है आपके लिए.
लंबे नाम वाली फ़िल्में आसानी से भुलाई नहीं जातीं. फिल्म के
गीतों की जो धुनें हैं उन्हें सुन के ये अंदाजा हो जाता है कि
ये सब एक दुसरे के सर्टिफाइड भाई बहिन हैं. सरसरी तौर पे
सुनो तो लगता है एक ही गाना बज रहा हो. प्रस्तुत गीत काफी
लंबा है और ऐसे गीत फिल्म की लम्बाई बढ़ाने में भी काफी
सहायक सिद्ध होते हैं.

सुधाकर शर्मा को गीत लिखने के ज्यादा अवसर नहीं मिले.
इस फिल्म में जो अवसर मिले उनको बखूबी भुनाने के बावजूद
उनके खाते में फ़िल्में नहीं आयीं. ये भी किस्मत की बात है,
बम्बैया फिल्म उद्योग में प्रतिभा होना ही सफलता की गारंटी
नहीं है. आपके पास बम्बैया किस्मत का होना भी ज़रूरी है.
यहाँ का हिसाब किताब अच्छे अच्छों के समझ न आया तो आम
आदमी की क्या बिसात.



गीत के बोल:

राजा लौट के आ जा
राजा प्लीज़ मान जाओ ना
राजा प्लीज़ तू नहीं माना तो मैं चली जाऊंगी हां
चल फूट
राजा तू नहीं मान रहा है
सपना व्हाय डोंट यू गेट लॉस्ट
पक्का पक्का नहीं मान रहा है
राजा प्लीज़ मान जाओ
आई रिअली लव यू

ओ मिस्टर राजा लौट के आ जा
हुई खता अब मान जा
जो तू न माना बना बेगाना
तो तेरे प्यार में दीवानी हो के
तेरी कसम दे दूंगी मैं जां
ओ जान-ए-जानां पास न आना
तेरी बातों में नहीं आऊंगा
जो तूने छेड़ा मैं भी हूं टेढ़ा
है इस जवानी की कसम
तेरा बैंड मैं बजा के जाऊंगा
ओ मिस्टर राजा

तेरे पैयां पड़ूं सजना हां रे
गले लगा ले ओ बलमा
ऐ मान ले कहना दूर ही रहना
फिर ना तू ये कहना
मैने धोखा दिया तुझको
अरे रे नहीं मौक़ा दिया तुझको
मेरे सैयां ले बैयां चल छैयां
मैं तुझपे फ़िदा
ओ जान-ए-जानां

क्यूं मुझे सताता है अरे रे
क्यूं मुझे रुलाता है
तू ये रोना धोना लेके मेरे पास न आना
अरे तू है बड़ी झूठी हाय रे
मैं छूटा जो तू रूठी
मेरे यारा दोबारा न कहना
के मैं हूं झूठी
ओ मिस्टर राजा

राजा तू बहुत अकड़ रहा है ना
नहीं मान रहा है ना
पक्का नहीं मान रहा
हां नहीं मान रहा हूं
ठीक है तो मैं सारी रात यहीं रहूंगी
लोग मुझे उठाकर ले जाएंगे
तब आना
फिर मत कहना के मैने तुम्हें वार्निंग नहीं दी थी
गेट लोस्ट
पक्का नहीं मान रहा है
हां हां नहीं मान रहा हूं
जो करना है कर ले घड़ी घड़ी ड्रामा करती है
राजा ठीक है तो तब आना जब मैं मर जाऊंगी
मर जाऊंगी मैं

तू जान है अरमान है
मेरे प्यार की पहचान है
पर थोड़ी थोड़ी तू नादान है
तू जो कहेगी मैं वैसा करूँगा
तेरी हर ज़िद को पूरा करूँगा
चलो बाबा माफ़ करो हँस भी दो
मैने दिल साफ़ किया कह भी दो
रूठना मनाना है प्यार की अदा
कैसे जियूंगा मैं तुमसे होके जुदा
ओ जान-ए-जानां मान भी जाना
छोड़ दे नखरे दिखाना तू
जो तू न मानी बनी बेगानी
तो तेरे प्यार में दीवाना हो के तेरी कसम
दे दूंगा मैं जां

ओ मिस्टर राजा बाहों में आ जा
मान गई मैं पहचान गई
अब ना लड़ेंगे मिल के रहेंगे
बस यूं ही प्यार में दीवाने हो के
इक दूजे में खोए रहेंगे
........................................................
O Mister Raja-Dulhan hum le jayenge 2000

Artists-Salman Khan, Karisma Kapoor

Read more...

Apr 28, 2015

तेरा पल्लू सरका जाए रे-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

कुछ फिल्मों के गाने एक दूसरे के भाई बहन से सुनाई
देते हैं. दुल्हन हम ले जायेंगे के ३-४ गीत भी ऐसे ही हैं.
अब एक ही संगीतकार संगीत तैयार करेगा तो गीत भाई
बहन जैसे सुनाई देंगे ही. इसका मतलब ये है विविधता
की कमी है. बावजूद इसके इस फिल्म के गीत लोकप्रिय
हुए. अब ये कमाल गीतकार सुधाकर शर्मा की जादुई कलम
का है या हिमेश की जादुई टोपी का, कहा नहीं जा सकता.

आइये सुनते हैं फिल्म दुल्हन हम ले जायेंगे का छठा गीत जो
सोनू निगम और अलका याग्निक ने गाया है.

एरोबिक्स और पी टी एक्सरसाइज़ के मिश्रण वाला ये नृत्य
वजन कम करने वालों के लिए वरदान हो सकता है. कोशिश
कर के देखें.



गीत के बोल:

हो जाए हो जाए हो जाए
हो जाए हो जाए हो जाए

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर
तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए

ओ साजन ओ साजन
अभी हुई हूं राजी पहले शादी हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ साजन ओ साजन
अभी हुई हूं राजी पहले शादी हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए

पूछ ले अपने दिल से क्यूं है ये बेचैन
क्यूं साजन के सपने देखें तेरे नैन
पूछ ले अपने दिल से क्यूं है ये बेचैन
क्यूं साजन के सपने देखें तेरे नैन
साजन साजन ओ साजन
ये सब है तेरे कारण
डोली लेकर आ जा
बजा दे बैंड बाजा
अब तू देर ना कर
आ जा जल्दी आ जा
अरे तेरी अगर है यही तमन्ना तो फिर हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए

बांके सजना तुम हमको सताया न करो, न करो
यूँ शोर न मचाया करो
बांके सजना तुम हमको सताया न करो, न करो
यूँ शोर न मचाया करो

बेताबी में अक्सर ऐसा होता है
प्यार में दूरी सहना मुश्क़िल होता है
बेताबी में अक्सर ऐसा होता है
प्यार में दूरी सहना मुश्क़िल होता है
जानम जानम ओ जानम
माना प्यार का है मौसम

मगर ऐ यार सम्भल तू
मेरी मजबूरी समझ तू
निभानी रस्में होंगी
तो पूरी कसमें होंगी
अरे कसम है रस्म निभाएंगे हम तो फिर हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ साजन ओ साजन
अभी हुई हूं राजी पहले शादी हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर

तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ तेरा पल्लू सरका जाए रे बस तो फिर हो जाए
ओ हा पर, ओ हा पर,
ओ हा पर, ओ हा पर
........................................................
Tera pallu sarka jaaye-Dulhan hum le jayenge 2000

Read more...

Apr 1, 2015

है न बोलो-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

एक छोटा सा गीत, इसलिए छोटा सा विवरण.
फिल्म का नाम है-दुल्हन हमले जायेंगे. फिल्म
में भारी उछल-कूद के बाद आखिरकार दुल्हन
जाने को तैयार है. सुनिए इस अवसर का गीत.   
सबसे बढ़िया गीत फिल्म में मुझे यही लगा,
क्यूँ वो आप सब समझ ही गए होंगे अब तक.

अरे भाई छोटा सा गीत है इसलिए नहीं, फील
गुड गीत है. अब १ अप्रैल से महंगाई जो बढ़ने
वाली है ऐसे में फील गुड गीतों की आवश्यकता
अधिक पढ़ने वाली है.    


   


गीत के बोल:

ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला

है न बोलो है न बोलो
दिल ये मेरा खो गया
हाय ये क्या हो गया
ये कैसे हो गया
ये कैसे हो गया

होते होते हो गया
होते होते हो गया
होते होते हो गया
है न बोलो है न बोलो

कम ऑन एवरी बडी

दिल ये मेरा खो गया
हाय ये क्या हो गया
ये कैसे हो गया
ये कैसे हो गया
होते होते हो गया
होते होते हो गया
होते होते हो गया
है न बोलो है न बोलो
है न बोलो है न बोलो
…………………..
Hai Na Bolo - Dulhan Hum Le Jayenge  2000

Read more...

Jan 28, 2015

मुझसे शादी करोगी-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००



एक फ़िल्मी गाना किसी फिल्म की समरी(सारांश) भी
हो सकती है. ४ से ५ मिनट में पूरी फिल्म का मजमूं
भांपने का सामान हो सकता है फ़िल्मी गीत. गीतों में
ढिशुम ढिशुम बस नहीं का बराबर पायी जाती है.

फिल्म ‘दुल्हन हम ले जायेंगे’ से आपको २ गीत सुनवाए
हैं पहले. अब सुनते हैं तीसरा गीत. इसमें लगभग वो
सारे फ़िल्मी वादे मौजूद हैं जो नायक नायिका से करता
है. लस्सी पिलाने और पेड़े खिलने की पेशकश भी है गीत
में. कुछ अंग्रेजी के शब्द भी गाने में मौजूद हैं और उनसे
तुकबंदी भी की गयी है. श्रेणी के हिसाब से ये ‘प्रश्नवाचक
गीत’ है आय फिर ‘शादी का प्रश्न’ सीरीज़ का गीत.


गीत के बोल:


रात को आऊँगा मैं, तुझे ले जाऊँगा मैं
फिल्म दिखाऊंगा मैं, सैर कराऊंगा मैं
रात को आऊँगा मैं, तुझे ले जाऊँगा मैं
फिल्म दिखाऊंगा मैं, सैर कराऊंगा मैं
चोरी से आना, चुपके से जाना, अच्छी नहीं दिल्लगी
मुझसे शादी करोगी, मुझसे शादी करोगी

रात को आऊँगा मैं, तुझे ले जाऊँगा मैं
फिल्म दिखाऊंगा मैं, सैर कराऊंगा मैं
चोरी से आना, चुपके से जाना, अच्छी नहीं दिल्लगी
मुझसे शादी करोगी, मुझसे शादी करोगी

तेरे ख्यालों में खोया ये मन है
शादी का वादा है ना समझो फन है
मेरी तरफ से तो ये रिश्ता डन है
दुनिया की ये जोड़ी तो नंबर वन है
दुनिया घुमाऊंगा मैं ऐश कराऊंगा मैं
डिस्को ले जाऊँगा मैं डिनर कराऊंगा मैं
रातों को आना, हमें सताना अच्छी नहीं दिल्लगी
मुझसे शादी करोगी, मुझसे शादी करोगी

हो जाए जीवन में अब चाहे जो भी
दूल्हा बनूँगा मैं दुल्हन तू होगी
राधे श्याम की जैसे है जोड़ी
तोड़े से भी जायेगी न ये तोड़ी
मंदिर ले जाऊँगा मैं, पूजा कराऊंगा मैं
नारियल चढाऊंगा मैं, चन्दन लगाऊंगा मैं 
मंदिर ले जाना, पूजा कराना करना नहीं दिल्लगी
मुझसे शादी करोगी, मुझसे शादी करोगी
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा

ओ मेरे राजा तू बड़ा नटखट है
अपनी तो स्टाइल यारा बस कट ही कट है
पुत्तर शकल से तो लगता तू जट है
आशिक है या फिर तेरा अपना वट है
लस्सी पिलाऊंगा मैं पेड़े खिलाऊँगा मैं
मालिश कराऊंगा मैं खुष्टि दिखाऊंगा मैं
कर के बहाना हमको पटना, अच्छी नहीं दिल्लगी
मुझसे शादी करोगी, मुझसे शादी करोगी
तुझसे शादी करूंगी तुझसे शादी करूंगी
............................................................
Mujhse Shaadi Karogi- Dulhan Hum Le Jayenge 2000

Read more...

Jan 13, 2015

धीरे धीरे चलना-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

दुल्हन हम ले जायेंगे फिल्म से दुल्हन आपको दिखा चुकेहैं, मेरा आशय
गीत से है जिसमे फिल्म की दुल्हन आप देख चुके हैं एक बार. अब एक
और अंदाज़ में फ़िल्मी दुल्हन और दुल्हे को देखिये.

गीत एक बार फिर से वही लेजेंडरी सोंग राईटर सुधाकर शर्मा ने लिखे हैं.
कमोबेश उसी श्रेणी के गीत हैं फिल्म में एक आध को छोड़ के. ये गाना भी
खूब बजाया लोगों ने. हल्का सा पंजाबी तडका इस गीत में भी लगा हुआ
है. आप कहीं ये तो नहीं सोच रहे कि इस ब्लॉग पर यकायक संगीतकार
हिमेश रेशमिया की रेशमी धुनें एकदम से ज्यादा सुनाई देने लगी हैं ! कोई
पूर्वाग्रह नहीं है, ये तो आपको एक लोकप्रिय गीत सुनवाया जा रहा है.

आखिर को ये ब्लॉग दूसरे ब्लोगों से हट के जो है. ऐसे गीतों से सोनू निगम
के कैरियर को थोडा सपोर्ट मिला और सन २००० और उसके बाद सोनू को
काफी गीत मिले.





गीत के बोल:

धीरे धीरे चलना यूँ न मटकना, सोलहवा साल है हाये क्या ताल है
धीरे धीरे चलना यूँ न मटकना, सोलहवा साल है हाये क्या ताल है
पर एक बार तू देख पलट के, मुंडा भी कमाल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा पलट
धीरे धीरे चलना यूँ न मटकना, सोलहवा साल है हाये क्या ताल है
पर एक बार तू देख पलट के, मुंडा भी कमाल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा

क्या चाल है क्या माल है, ओ कुडिये तू बेमिसाल है
क्या चाल है क्या माल है, ओ कुडिये तू बेमिसाल है
ओ कुडिये तू बेमिसाल है
अरे जा रे जा, बात मान जा, पीछे आएगा मार खायेगा
अरे मार के बाद ही प्यार बढ़ेगा, अपना ख्याल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा पलट

धीरे धीरे चलना यूँ न मटकना, सोलहवा साल है हाये क्या ताल है
पर एक बार तू देख पलट के, मुंडा भी कमाल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा

चल बेशरम देख आइना छूने चला है परछाइयां
चल बेशरम देख आइना छूने चला है परछाइयां
छूने चला है परछाइयां
कैसी शर्म कैसी हाय, दिल तो सनम तेरा हो गया
दिल तो सनम तेरा हो गया
अरे दिल विल की तू बात न करना, जिद का सवाल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा पलट

धीरे धीरे चलना यूँ न मटकना, सोलहवा साल है हाये क्या ताल है
पर एक बार तू देख पलट के, मुंडा भी कमाल है
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा ओ मुंडा
मुंडा कमाल है मुंडा कमाल है, मुंडा कमाल है मुंडा
…………………………………………………
Dhire Dhire Chalna- Dulhan Hum Le Jayenge  2000

Artists: Johny Lever, Karishma Kapoor, Salman Khan

Read more...

Jan 10, 2015

छमिया-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

एक कैची सा गीत सुनते हैं आज सन २००० की फिल्म
दुल्हन हम ले जायेंगे से. इस गीत को फिल्माया गया है
सलमान खान और करिश्मा कपूर पर. करिश्मा कपूर को
जनता उनकी शादी के बाद लगभग भूल चुकी है. कभी कभी
किसी विज्ञापन में उनके दर्शन हो जाते हैं, बस.

गीत सुधाकर शर्मा ने लिखे हैं और धुन बनायीं है रेशमी
धुनों के लियेमश्हूर हिमेश रेशमिया ने. बस इसे गाया नहीं
है. गीत के गायक हैं-सोनू निगम और अलका याग्निक.
अलका याग्निक सोनू से सीनियर सिंगर हैं फिल्म संगीत
क्षेत्र में. दोनों की आवाज़ का मेल ठीक है इस गीत में.
सोबर से गीति सुनने वालों के लिए इस गीत के बोल
थोड़े उपद्रवी से हो सकते हैं, मगर सब संतुलन में है.
गीत खूब बजा था अपने समय में.



गीत के बोल:

ऐसा हो जायेगा मैंने सोचा नहीं
दिल ये खो जायेगा मैंने जाना नहीं
तुम हो मेरे सनम भूल जाना नहीं
तुक्मो मेरी कसम दूर जाना नहीं
छमिया, ले गयी ले गयी ओये ले गयी ले गयी
ले गई ले गई होए ले गई ले गई
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई

ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई
अरे अटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई
अरे अटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया

ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया
ओये, ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया
अटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया

तेरा मेरा चर्चा है छप गया परचा है
तेरा मेरा चर्चा है छप गया परचा है
तेरी मेरी शादी का ना खर्चा है
चर्चों से डरना क्या पर्चों का करना क्या
शादी के बिना जीना मारना क्या
अरे हटके फटके  मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई
अरे अटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया

ओ छमिया
हीरे मोती लाऊंगा तुझको सजाऊँगा
हीरे मोती लाऊंगा तुझको सजाऊँगा
तेरे लिए बंगला बनाऊंगा
बंगले का क्या करना है, तेरे दिल में रहना है
साजन मेरे तू ही मेरा गहना है
अरे लटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई
अरे लटके झटके मार मार के आ जा कह गयी, छमिया
ले गया ले गया ले गया ले गया दिल ले गया
देखो मेरा छैला मेरा दिल ले गया
ले गई ले गई ले गई ले गई दिल ले गई
देखो मेरी छमिया दिल ले गई, ओये छमिया
................................................
Chhamiya-Dulhan ham le jayenge 2000

Read more...

Oct 26, 2010

प्यार दिलों का मेला है-दुल्हन हम ले जायेंगे २०००

बदलाव समय की मांग है। आइये इसी वाक्य का अनुसरण
करते हुए एक नया गीत सुनवाते हैं।

विक्स की गोली लो और खिच खिच दूर करो। जाने क्यूँ
प्रस्तुत गीत को देखकर दिमाग में आता है। इस गीत की
धुन कैची टाइप की है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि
कई नकनकी बंदिशें रचने वाले हिमेश रेशमिया ने इसको
संगीत से संवारा है। बोल लिखे हैं गीतकार सुधाकर शर्मा ने।
गीत गाया है सोनू निगम और अलका याग्निक ने। ९० के दशक
की लम्बे लम्बे नामों वाली फिल्मों की श्रेणी में ये फिल्म
भी आती है जो मिलेनियम वर्ष में प्रकट हुई। सलमान खान
और करिश्मा कपूर पर ये गीत फिल्माया गया है। फिल्म का
संगीत बहुत लोकप्रिय हुआ था।



गीत के बोल:

प्यार दिलों का मेला है
प्यार दिलों का मेला है
फिर कोई क्यूं अकेला है
प्यार दिलों का मेला है
फिर कोई क्यूं अकेला है

जाने क्या हुआ है
जाने क्या हुआ है, क्यूं है जिया बेकरार
धडके दिल बार बार

मौसम बेईमान हुआ आज पहली बार
धडके दिल बार बार

जाने क्या हुआ हैं, क्यूं है जिया बेकरार
धडके दिल बार बार,
ओ हो हो धडके दिल बार बार

जाना मैंने जाना, क्या है दिल लगाना
जाना मैंने जाना, क्या है दिल लगाना
तुमसे मिलकर यार, क्या है चैन गवाना दिल का
क्या होता है प्यार

प्यार बड़ा अलबेला है
कभी तन्हा कभी मेला है
प्यार बड़ा अलबेला है
कभी तन्हा कभी मेला है

बड़ा शर्मीला
बड़ा शर्मीला है मेरा दिलदार
धडके दिल बार बार

मौसम बेईमान हुआ आज पहली बार
धडके दिल बार बार
जाने क्या हुआ है क्यूं है जिया बेकरार
धडके दिल बार बार,
ओ हो हो, धडके दिल बार बार

तुने ओ हसीना दिल मेरा चीन
तुने ओ हसीना दिल मेरा चीन
तू है मेरा करार, दिल का रंग यह कैसा होगा
रब ही जाने यार

प्यार बड़ा रंगीला है
रंग दिलों का मेला है
प्यार बड़ा रंगीला है
रंग दिलों का मेला है

बड़ा रंगीला
बड़ा रंगीला है मेरा दिलदार
धडके दिल बार बार

मौसम बेईमान हुआ आज पहली बार
धडके दिल बार बार
जाने क्या हुआ है क्यूं है जिया बेकरार
धडके दिल बार बार,
आ हा हा धडके दिल बार
........................................................................................
Pyar dilon ka mela ai-Dulhan ham le jayenge 2000

Artists: Salman Khan, Karishma Kapoor

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP