Showing posts with label Fakira. Show all posts
Showing posts with label Fakira. Show all posts

Nov 21, 2019

तोता मैना की कहानी तो-फ़कीरा १९७६

रवींद्र जैन ने हिंदी फिल्म संगीत के दो फेमस तोता-मैना
गीत रचे हैं. एक आप सुन चुके हैं जो चोर मचाये शोर
फिल्म में है. दूसरा आज सुनते हैं जो सन १९७६ की फिल्म
फ़कीरा में है. दोनों के गीतकार-संगीतकार रवींद्र जैन हैं.

दोनों फिल्मों के नायक शशि कपूर हैं, बस नायिकाएं बदल
गयी है. चोर मचाये शोर में मुमताज़ हैं तो इस फिल्म में
शबाना आज़मी. रवींद्र जैन ने गायक कलाकार भी बदला है
इस गीत के लिए. गायिका वही हैं-लता मंगेशकर. दोनों ही
गीत अपने अपने समय के बड़े हिट गाने रहे हैं. आज भी
इन्हें बड़े चाव से सुना जाता है.




गीत के बोल:

तोता मैना की कहानी
तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
हो  तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
अब है सबके लबों पर ये ताज़ा ख़बर
एक लड़की दीवानी हो गई
तुझसे मिल के ज़िंदगानी
तुझसे मिल के ज़िंदगानी हाय कितनी सुहानी हो गई
मिलते ही नज़र हुआ ऐसा असर
मैं फ़कीरे की रानी हो गई
तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई

कहीं कोई न था दूर दूर तक
हम जिसको हमारा कहते
हम जिसको हमारा कहते
तू न मिलता अगर सूनी राह पर
पिया हम बेसहारा रहते
पिया हम बेसहारा रहते
ए मेरे हमसफ़र चाहने वालों पर
ए मेरे हमसफ़र चाहने वालों पर
वक़्त की मेहरबानी हो गई

तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई

तू रंग है मैं हूँ ख़ुशबू
गुल खिलते हैं अपने मिलन से
गुल खिलते हैं अपने मिलन से
तेरा मुखड़ा है सामने मेरे
मुझे मतलब नहीं है चमन से
मुझे मतलब नहीं है चमन से
एक अपनी डगर एक अपना नगर
एक अपनी डगर एक अपना नगर
एक अपनी कहानी हो गई

तुझसे मिल के ज़िंदगानी हाय कितनी सुहानी हो गई
तुझसे मिल के ज़िंदगानी हाय कितनी सुहानी हो गई
मिलते ही नज़र हुआ ऐसा असर
मैं फ़कीरे की रानी हो गई

तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
हो तोता मैना की कहानी तो पुरानी पुरानी हो गई
………………………………………………..
Tota maina ki kahani-Fakira 1976

Artists: Shashi Kapoor, Shabana Azmi

Read more...

Jan 24, 2010

ये मेरा जादू-फकीरा १९७६

फिल्म फकीरा से एक गीत जो अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया है ।
अरुणा इरने का नाम सबसे पहले सुना तो लगा की कोई ईरान की रहने
वाली अभिनेत्री बॉलीवुड में काम करती हैं। धीरे धीरे पता चला कि वे
हिंदी भाषी हैं और हमारे देश की ही हैं। अरुणा ईरानी ने अपना फ़िल्मी
सफ़र १९६१ की फिल्म गंगा जमुना से शुरू किया था। तब से अब तक
उन्होंने तरह तरह के किरदार निभाए और आजकल वे बुद्धू बक्से के लिए
कार्यक्रम बनाने में व्यस्त हैं।



गीत के बोल:

ये मेरा जादू
डोर होके काबू
जादू चले ये सभी पे
बिजली गिरे ये सभी पे
तू भी आ, तू भी आ
मैं तो सब से कहूं बाबू

ये मेरा जादू
डोर होके काबू

तकते हो तुम ऐसे मुझे, हा
देखा नहीं के जैसे मुझे
लो देख लो, देख लो, देख लो
ज़रा ज़रा ज़रा ज़रा
तकते हो तुम ऐसे मुझे
देखा नहीं के जैसे मुझे

अरे कोई यही सोचे पायें कैसे मुझे
जादू चले ये सभी पे
बिजली गिरे ये सभी पे
तू भी आ, तू भी आ
मैं तो सब से कहूं बाबू

ये मेरा जादू
डोर होके काबू

दिल मेरा चुरा के देखो , हा
पास मेरे तुम आके देखो
तुम्हारी हूँ, तुम्हारी हूँ, तुम्हारी हूँ
दिल मेरा चुरा के देखो
पास मेरे तुम आके देखो

भरी महफ़िल में मुझको उठा के देखो
जादू चले ये सभी पे
बिजली गिरे ये सभी पे
तू भी आ, तू भी आ
मैं तो सब से कहूं बाबू

ये मेरा जादू
डोर होके काबू
ये मेरा जादू
अरे, डोर होके काबू
ये मेरा जादू
डोर होके काबू

Read more...

May 19, 2009

दिल में तुझे बिठा के-फकीरा १९७६

शशि कपूर की एक सफल फ़िल्म। इस फ़िल्म से शबानी आज़मी
की प्रसिद्धि में इजाफा हुआ, विशेषकर इस गीत की वजह से
जो लता के गाये सबसे बढ़िया गीतों में से एक है। इसके
बोल और धुन रवीन्द्र जैन के हैं। फकीरा एक चोर है और
उसकी नायिका एक पुलिस इंस्पेक्टर। अनूठी प्रेम कथा है ये ।
ये गीत लड़कियों और महिलाओं द्वारा बहुत गुनगुनाया गया।



गीत के बोल:

दिल में तुझे बिठा के
कर लूंगी मैं बंद आँखें
पूजा करूंगी तेरी
हो के रहूंगी तेरी

मैं ही मैं देखूं तुझे पिया
और न देखे कोई
मैं ही मैं देखूं तुझे पिया
और न देखे कोई
इक पल भी ये सोच रहे ना
किस विधि मिलना होए
सबसे तुझे बचा के,
कर लूंगी मैं बंद आँखें
पूजा करूंगी तेरी
हो के रहूंगी तेरी

तेरा ही मुख देख के पिया
रात को मैं सो जाऊं
तेरा ही मुख देख के पिया
रात को मैं सो जाऊं
भोर भई जब आँख खुले तो
तेरे ही दर्शन पाऊं
तुझको गले लगा के,
कर लूंगी मैं बंद आँखें
पूजा करूंगी तेरी
हो के रहूंगी तेरी
दिल में तुझे बिठा के
कर लूंगी मैं बंद आँखें
पूजा करूंगी तेरी
हो के रहूंगी तेरी
..................... ...........................................
Dil mein tujhe bitha ke-Fakira 1976

Artists: Shashi Kapoor, Shabana Azmi

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP