Showing posts with label Haath Ki Safai. Show all posts
Showing posts with label Haath Ki Safai. Show all posts

Aug 23, 2017

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए-हाथ की सफाई १९७४

कभी कभी बोलचाल में उपयोग होने वाले जुमलों के ऊपर भी
गीत बन जाया करते हैं. आपने अक्सर सुना होगा दारू पीने
के शौकीनों के बारे में-उन्हें बस पीने का बहाना चाहिए.

सन १९७४ की फिल्म हाथ की सफाई में एक गीत है किशोर
का गाया हुआ. गुलशन बावरा ने इसे लिखा है और धुन की
कारीगरी की है कल्याणजी आनंदजी ने.

गीत के बोल:

पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए
अरे पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए

देवदास मितवा गाओ
चन्द्रमुखी के पास आओ
चन्द्रमुखी हो या पारो
कोई फ़र्क़ नहीं है यारों
यारों को तो जीने का बहाना चाहिए
पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए

दो हफ़्ते हमने इस ग़म में पी
के बिछड़ा है दिलदार मेरा
दो हफ़्ते हुए ख़ुशी में पी
के तुझको मिला प्यार तेरा
पीना लेकिन कम ख़ुशी हो या ग़म
अरे पीना लेकिन कम ख़ुशी हो या ग़म
ख़ूब पिएँगे हम ठर्रा हो या रम
अरे पीने का मज़ा कुछ तो आना चाहिए
पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए
……………………………………………………….
Peene walon ko peene ka-Haath ki safai 1974

Artist: Randhir Kapoor

Read more...

Dec 17, 2015

वादा कर ले साजना-हाथ की सफाई १९७४

हाथ की सफाई बहुत ज़रूरी है. गंदे हाथों से खाना खाने
से पेट की बीमारियाँ पनपती हैं.  आइये सुनें सन ७४ की
फिल्म हाथ की सफाई से एक गीत. गीत भी बहुत साफ़
है फिल्म के नाम की तरह और ये एक सदाबहार युगल
गीत है. नायक-नायिका की जोड़ी अनूठी है –विनोद खन्ना
और सिमी ग्रेवाल. ये जोड़ी शायद ही किसी और फिल्म में
आई हो. सिमी ग्रेवाल को कम से कम इस गीत के लिए
तो याद किया ही जायेगा. उन्हें हाई प्रोफाइल जनता ज्यादा
पहचानती है बजाये आम जनता के.

गीत गुलशन बावरा का है और संगीत कल्याणजी आनंदजी
का. लता और रफ़ी इसे गा रहे हैं.



गीत के बोल:

वादा कर ले साजना
तेरे बिन मैं ना रहू,
मेरे बिन तू ना रहे
हो के जुदा,
ये वादा रहा
ना होंगे जुदा,
ये वादा रहा

मैं धड़कन तू दिल है पिया,
मैं बाती तू मेरा दीया
हम प्यार की ज्योत जलाएँ
मैं राही मेरी मंज़िल है तू,
मैं हूँ लहर और साहिल है तू
जीवन भर साथ निभायें
वादा कर ले जान-ए-जां
तेरे बिन मैं ना रहूँ,
मेरे बिन तू ना रहे
हो के जुदा,
ये वादा रहा,
ना होंगे जुदा,
ये वादा रहा

जबसे मुझे तेरा प्यार मिला,
अपनी तो है बस यही दुआ
हर जनम यूँ मिल के रहेंगे
सुंदर सा हो अपना जहां,
प्यार अपना रहे सदा जवां
हम सुख दुःख मिल के सहेंगे

वादा कर ले जान-ए-जां
तेरे बिन मैं ना रहूँ,
मेरे बिन तू ना रहे
हो के जुदा,
ये वादा रहा,
ना होंगे जुदा,
ये वादा रहा
……………………………………………………………………
Wada kar le sajna-Hath ki safai 1974

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP