Showing posts with label Khoobsurat. Show all posts
Showing posts with label Khoobsurat. Show all posts

Jun 24, 2016

मेरा एक सपना है-खूबसूरत १९९९

धुन के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म खूबसूरत का ये गीत
शायद सबसे ज्यादा कर्णप्रिय अर्थात कानों को सुहाना लगने
वाला हो सकता है. इसे सुन कर आपको ‘तुझे देखा तो ये
जाना सनम’ का संगीत याद आ सकता है.

ये गीत है कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति का गाया हुआ
जिसे लिखा है संजय छैल ने और धुन बनाई है जतिन ललित
की जोड़ी ने. संजय दत्त और उर्मिला मातोंडकर पर गीत को
फिल्माया गया है. संजय दत्त और उर्मिला की जोड़ी को सबसे
पहले हमने रामगोपाल वर्मा की फिल्म जंगल में देखा था.

हिंदी सिनेमा में हीरो हीरोईन की ऊँचाई में भले कितना अंतर
क्यों ना हो, जोड़ी बन जाती है. गोविंदा के साथ कितनी लंबी
नायिकाओं ने काम किया है, फ़िल्में सफल रही लगभग सब.



गीत के बोल:

मेरा एक सपना है  कि देखूं तुझे सपनों में
तू माने ना माने  है तू ही मेरे अपनों में
धड़कन सा चलता है  ये कैसा रिश्ता है
नींदों में हँसती हूँ  ख़्वाबों में उड़ती हूँ

अब तक किसी की चाहत मेरे लब तक थी
तेरी नज़र ने दिल पे मेरे दस्तक दी
जागी-सोयी  खोई खोई
तन्हाई में क्या हालत गज़ब हुई
मेरा एक सपना है कि देखूं तुझे सपनों में
तू माने ना माने है तू ही मेरे अपनों में

मन की डगर पे मुड के हम किधर जाएँ
हो तेरे इशारे रोके हम जिधर जाएँ
चलते चलते  रुकते रुकते
किस्मत मेरी क्या करवट बदल गयी

मेरा एक सपना है  कि देखूं तुझे सपनों में
तू माने ना माने  है तू ही मेरे अपनों में
धड़कन सा चलता है  ये कैसा रिश्ता है
नींदों में हँसती हूँ  ख़्वाबों में उड़ती हूँ
.......................................................
Mera Ek Sapna Hai-Khoobsurat 1999

Artists-Sanjay Dutt, Urmila Matondkar

Read more...

Jan 11, 2016

नींद उड जावे,नैना-खूबसूरत २०१४

फ़िल्मी नायिका का खूबसूरत होना ज़रूरी है ऐसा अधिकांश
दर्शक मानते हैं. खूबसूरत शब्द को नाम बना कर ही तीन
फ़िल्में बन गयी हैं अब तक. पहली सन १९८० में बनी जिसमें
रेखा खूबसूरत थीं. उसके बाद आई २००० में जिसमें उर्मिला
मातोंडकर खूबसूरत थीं. तीसरी फिल्म सन २०१४ में आई.
अबकी बार खूबसूरत बनने की बारी आई सोनम कपूर की.

ऐसे नाम वाली फ़िल्में नायिका प्रधान होती हैं. इस फिल्म में
सोनम को अपना अभिनय कौशल दिखलाने का भरपूर मौका
मिला है.

सोनम के साथ फिल्म में फवाद खान नायक हैं. गीत लिखा
है गीतकार कुमार ने और इसकी धुन बनायीं है अमाल मालिक
ने. गायक कलाकार हैं सोना महापात्रा और अरमान मालिक.




गीत के बोल:

नैणा नू पता है
नैणा दी ख़ता है
सानु किस गल दी फिर मिलदी सज़ा है

नींद उड जावे, चैन छड जावे
इश्क़ दी फ़क़ीरी जद लग जावे
ऐ मन करदा ऐ ठग ठोरियाँ
ऐ मन करदा ए सीना ज़ोरियाँ
ऐने सिख लईयां दिल दियां चोरियां
ऐ मन दियां ने कमज़ोरियाँ

मन मन की सुनता जाए
सुनता नहीं मन वालों की
मन ही मन में बनाये
दुनिया ये एक ख्यालों की
पास कोई आवे, दूर कोई जावे
होता है क्यों ये, कोई समझावे
नींद उड जावे, चैन छड जावे
..................................................................................
Neend ud jaave-Khoobsurat 2014

Read more...

Apr 22, 2015

बहुत खूबसूरत हो–खूबसूरत १९९९

फिल्म खूबसूरत से एक और गीत. इस फिल्म में संजय दत्त
और उर्मिला मातोंडकर हैं. गीत अभिजीत और नीरजा पंडित
ने गाया है. फिल्म का शीर्षक गीत है. गुलज़ार का गीत है
तो उपमाएं और व्याख्याएं गुलजारना होंगी ही. उदासी की
हल्दी और खुशी का धनिया है गीत में. आनंद उठायें. आज
के लिए इतने विवरण से ही काम चला लें.

लबों पर ज़बान फेरें, मोइश्चराईज़र की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, इस
गीत से सबक लें. फिल्म में संगीत जतिन ललित का है.





गीत के बोल:

बड़ी ताज़ा खबर है
कि तुम खूबसूरत हो

बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो

ये बिखरी सी लटे हैं
इन्हें चहरे पे  उड़ने दो

हाँ, बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


ये बिखरी सी लटे हैं
इन्हें चहरे पे  उड़ने दो

हाँ, बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


ये रुखसार पीले से लगते हैं ना
उदासी की हल्दी है हट जाएगी
तमन्ना की लाली को पकने तो दो
ये पतझड़ की छाँव छंट जाएगी
लबों पे ज़बां फेरो
इन्हें गीले रहने दो


हाँ हाँ
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


वो चहरे जो रोशन है की तरह
उन्हें ढूँढने की ज़रूरत नहीं
मेरी आंख में झाँक कर देख लो
तुम्हें आईने की ज़रूरत नहीं
रूठी सी खफ़ा सी तुम
ज़रा तो मनाने दो

हाँ हाँ
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
.................................................
Bahut khoobsurat ho-Khoobsurat 1999

Read more...

Apr 8, 2015

आना ज़रा पास तो आ–खूबसूरत १९९९

आज सुनवाते हैं नई खूबसूरत से एक गीत. ये सन १९९९
की फिल्म है. एक खूबसूरत ८० के दशक में भी बनी थी
जिसमें खूबसूरत का किरदार रेखा ने निभाया था. कभी
कभी नाम से कंफ्यूज़न भी होता है फिल्म के, इसमें कम
से कम ये तय है खूबसूरत माने फिल्म की खूबसूरत
हीरोईन. आपने दिल के कई संबोधन पढ़े हैं इस ब्लॉग
की पोस्ट पर, जो हमने नहीं गीतकारों ने समय समय
पर दिए हैं. इस गीत में दिल पाजी है, गौर फरमाएं.

इस नयी खूबसूरत में नायिका हैं उर्मिला मातोंडकर. साथ
में हैं संजय दत्त. उर्मिला मातोंडकर और संजय दत्त रामू
उर्फ रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘दौड’ में साथ थे. गीत
गुलज़ार ने लिखे हैं! संगीत जतिन ललित का है जो कुछ
हद तक आर. डी. बर्मन प्रभाव से मुक्त सुनाई दिए हैं इस
फिल्म में. ये दीगर बात है जैसे जैसे वे इस प्रभाव से
बाहर आते गए, वैसे वैसे उनका संगीत प्रभावहीन होता
गया, ये समझ के बाहर की चीज़ है मेरे लिए. 

आज नए पाठक मिले हैं ब्लॉग को कुछ, जो चीन, मलेशिया,
हांगकांग, लाइबेरिया, सिंगापुर और आयरलैंड से हैं, उनका
स्वागत है इधर.



गीत के बोल:

आना ज़रा, पास तो आ
छूने तो दे साँसें ज़रा
होंठों से तू, होंठों तले
शहद भरा, रस टपका

आना ज़रा, पास तो आ
छूने तो दे साँसें ज़रा

बारिशें गुनगुनाएं तो
ख्वाहिशें जाग जाएँ तो
इस पाजी दिल को कैसे समझाएं
तू भी तो कभी समझ समझा ज़रा

आना ज़रा, पास तो आ
छूने तो दे साँसें ज़रा


रात भर सोयी भी नहीं
आज तो रोई भी नहीं
दिल की शैतानी अच्छी लगती है
तू भी तो नादां मुझको मना

आना ज़रा, पास तो आ
छूने तो दे साँसें ज़रा
होंठों से तू, होंठों तले
शहद भरा, रस टपका
……………………………………………………..
Aana Zara paas to-Khoobsurat 1999

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP