Showing posts with label Urmila Matondkar. Show all posts
Showing posts with label Urmila Matondkar. Show all posts

Apr 22, 2015

बहुत खूबसूरत हो–खूबसूरत १९९९

फिल्म खूबसूरत से एक और गीत. इस फिल्म में संजय दत्त
और उर्मिला मातोंडकर हैं. गीत अभिजीत और नीरजा पंडित
ने गाया है. फिल्म का शीर्षक गीत है. गुलज़ार का गीत है
तो उपमाएं और व्याख्याएं गुलजारना होंगी ही. उदासी की
हल्दी और खुशी का धनिया है गीत में. आनंद उठायें. आज
के लिए इतने विवरण से ही काम चला लें.

लबों पर ज़बान फेरें, मोइश्चराईज़र की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, इस
गीत से सबक लें. फिल्म में संगीत जतिन ललित का है.





गीत के बोल:

बड़ी ताज़ा खबर है
कि तुम खूबसूरत हो

बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो

ये बिखरी सी लटे हैं
इन्हें चहरे पे  उड़ने दो

हाँ, बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


ये बिखरी सी लटे हैं
इन्हें चहरे पे  उड़ने दो

हाँ, बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


ये रुखसार पीले से लगते हैं ना
उदासी की हल्दी है हट जाएगी
तमन्ना की लाली को पकने तो दो
ये पतझड़ की छाँव छंट जाएगी
लबों पे ज़बां फेरो
इन्हें गीले रहने दो


हाँ हाँ
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


वो चहरे जो रोशन है की तरह
उन्हें ढूँढने की ज़रूरत नहीं
मेरी आंख में झाँक कर देख लो
तुम्हें आईने की ज़रूरत नहीं
रूठी सी खफ़ा सी तुम
ज़रा तो मनाने दो

हाँ हाँ
बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो


बहुत खूबसूरत हो
बहुत खूबसूरत हो
.................................................
Bahut khoobsurat ho-Khoobsurat 1999

Read more...

Jan 6, 2010

रुकी रुकी थी ज़िन्दगी-मस्त १९९९

रामू के नाम से अधिकतर फिल्म प्रेमी परिचित हैं। इनका पूरा
नाम है रामगोपाल वर्मा। लीक से हटकर फ़िल्में बनाने के लिए ये
चर्चित हैं। इनकी कई फ़िल्में बॉक्स ऑफिस से हटकर भी चलती
रही हैं। फिल्म भले ही जल्दी सिनेमा हॉल से जल्दी उतर जाए, जनता
कुतुहलवश इनकी फिल्मों की सी डी, डी वी डी लाके एक बार ज़रूर
देखती है। १९९९ में आई फिल्म मस्त ने व्यवसाय में तो झंडे नहीं गाड़े
अलबत्ता इसका संगीत चर्चित हुआ, विशेषकर ये गीत जो यहाँ
प्रस्तुत है। इसे फिल्माया गया है अफताब शिवदासानी और उर्मिला
मातोंडकर पर। संगीत संदीप चौटा का है और आवाजें हैं सोनू निगम,
सुनिधि चौहान की। ये सोनू और सुनिधि का पहला प्रसिद्ध युगल गीत है।
गीत के बोल लिखे हैं नितिन रैकवार ने। सन १९९९ में कोयले का इंजन
देखना अनूठा अनुभव है। उसकी चाल की आवाज़ का बखूबी इस्तेमाल
हुआ है इस गीत में।
.............



गाने के बोल:

सुनिधि:
रुकी रुकी थी ज़िन्दगी
झट से चल पड़ी
हुई खुशी से दोस्ती
मज़ा ले ले ले हर घड़ी

ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे
ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे ए

सोनू:
रुकी रुकी थी ज़िन्दगी
झट से चल पड़ी
हुई खुशी से दोस्ती
मज़ा ले ले ले हर घड़ी...

सुनिधि:
कल तक ना कोई कहानी थी
ना कोई राजा था, ना रानी थी

सोनू:
कल तक ना कोई कहानी थी
ना कोई राजा था, ना रानी थी

सुनिधि:
ये आज क्या हो गया
एक पल में सभ कुछ मिल गया
सामने मंजिल खड़ी

सोनू:
रुकी रुकी थी ज़िन्दगी
झट से चल पड़ी
हुई खुशी से दोस्ती
मज़ा ले ले हर घड़ी
ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे
ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे
जादू यहाँ ऐसा हो जाए
ये पल यहीं आज रुक जाए

सुनिधि:
जादू यहाँ ऐसा हो जाए
ये पल यहीं आज रुक जाए
सोनू:
तू जो कहे मैं सुनूं
मैं जो कहूं तू सुनी
लड़ जाए बातों की लड़ी

सुनिधि:
ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे
ई या ई ए ए ए हे हे हे
ई या ई ए ए ए हे

सोनू:
रुकी रुकी थी ज़िन्दगी

सुनिधि:
हो, झट से चल पड़ी
हुई खुशी से दोस्ती

सोनू:
मज़ा ले ले हर घड़ी

Read more...

Dec 15, 2009

इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो-चमत्कार १९९२

फिल्म 'मासूम' और फिल्म 'रंगीला' के बीच की उर्मिला
मातोंडकर आपको इस गीत में नज़र आएँगी। गीत में
ऐसा लगता है कि एक कॉलेज का आखिरी वर्ष का छात्र
एक स्कूल की दसवी में पढने वाली छात्रा के साथ रोमांटिक
गीत गा रहा हो। (फिल्मों में कुछ भी संभव है)। ये गीत है
फिल्म चमत्कार से, जिसे कुमार सानु और अलका याग्निक
गा रहे हैं। गीत आनंद बक्षी का लिखा हुआ है जिसकी धुन
बनाई अन्नू मलिक ने।



गीत के बोल:

इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो
इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो, प्यार हो जायेगा
ये प्यार हो गया तो तीर दिल के पार हो जायेगा
हो, प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा
प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा

इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो, प्यार हो जायेगा
ये प्यार हो गया तो तीर दिल के पार हो जायेगा

दो चार ऐसी मुलाकातें होगी
सारे ज़माने में बातें होंगी
हो, दो चार ऐसी मुलाकातें होगी
सारे ज़माने में बातें होंगी
बातें होंगी

के नाम बदनाम तेरा मेरा यार हो जायेगा
हो, प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा
प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा

इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो, प्यार हो जायेगा
ये प्यार हो गया तो तीर दिल के पार हो जायेगा

हाथों से अपना दिल थाम लेना
आँखों से आँखें मिलने ना देना
हाथों से अपना दिल थाम लेना
आँखों से आँखें मिलने ना देना
मिलने ना देना

के आँखों ही आँखों में कोई, वार हो जायेगा
हो, प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा
प्यार हो जायेगा, प्यार हो जायेगा

इस प्यार से मेरी तरफ ना देखो, प्यार हो जायेगा
ये प्यार हो गया तो तीर दिल के पार हो जायेगा

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP