Showing posts with label Lalit Sen. Show all posts
Showing posts with label Lalit Sen. Show all posts

Feb 24, 2018

दिल नाकाम-ट्रंप कार्ड २०१०

सुनिधि चौहान की बुलंद आवाज़ में एक गीत सुनते हैं सन २०१०
की फिल्म ट्रंप कार्ड से. इसे संगीत से संवारा है संभावनाओं वाले
एक और संगीतकार ललित सेन ने.

गीत लिखा है नवाब आरजू ने. ये नवाब आरजू वही हैं जिन्होंने
बाजीगर ओ बाजीगर जैसे हिट गीत लिखे हैं.



गीत के बोल:

इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम धिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

हाँ प्यार के दरिया में डूब के
बेकरार दिल हो गया
दिल लगा के तन्हाई में
जीना मुश्किल हो गया
हाँ प्यार के दरिया में डूब के
बेकरार दिल हो गया
दिल लगा के तन्हाई में
जीना मुश्किल हो गया
आजकल हाल ऐसा है मेरी बेताबी का
क्या करूं मैं भला इस दिल की गूस्ताखी का
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

साँसों की सरगोशियों को चैन का अहसास दो
आँखों का समझो इशारा प्यार की एक रात दो
हाँ साँसों की सरगोशियों को चैन का अहसास दो
आँखों का समझो इशारा प्यार की एक रात दो
जिंदगी हर घडी जी रही तेरी ख्वाहिश में
बेपनाह प्यार की बेवजह फ़रमाईश में
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम

इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इश्क मज़ा है इश्क वफ़ा है
इश्क अदा है इश्क नशा है
इस इश्क के चक्कर में पड़ के
दिल हो गया हो गया हो गया हो गया
हो गया हो गया हो गया हो गया हो गया
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
दिल नाकाम दिल नाकाम दिल नाकाम
........................................................................
Dil nakaam-Trump Card 2010

Read more...

Aug 7, 2017

मेरी चुनर उड़ उड़ जाये-फाल्गुनी पाठक

एक गैर फ़िल्मी गीत सुनते हैं फाल्गुनी पाठक का गाया हुआ. एक
ज़माने में सुगम संगीत कहलाने वाली चीज़ें अब अलग अलग नाम
से जानी जाती हैं. इंडीपॉप एक नाम है हमारे देश में बने ऐसे गानों
का. इसमें अप्रवासी पक्षियों के गीत भी शामिल हैं.

गीत और संगीत है ललित सेन का. गीत एक समय काफी पॉपुलर
था. गीत में आपको आयेशा टाकिया नामक अभिनेत्री दिखाई देंगी.




गीत के बोल:

आँख में कजरा बाल में गजरा
बिंदिया झोला खाये रे
देख के तेरी मस्त जवानी
चंदा भी शरमाए रे
आँख में कजरा बाल में गजरा
बिंदिया झोला खाये रे
देख के तेरी मस्त जवानी
चंदा भी शरमाए रे

ओये ओये ओये ओये ओये
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
हाय मेरा दिल घबराये
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
हाय मेरा दिल घबराये
कोई ये तो बताए मुझे ये क्या हुआ है
मेरा दिल क्यूँ मचला जाये हाय
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
हाय मेरा दिल घबराये

चुनरी चुनर तेरी चुनरी चुनर तेरी
चुनरी चुनर तेरी चुनरी चुनर तेरी
उनके दरस को हरप ल मेरी आँखें तरसी जाएं
तन्हाई बेचैनी मुझको क्यूं इतना तड़पाएं
छनन छनन छनन छनन
उनके दरस को हरप ल मेरी आँखें तरसी जाएं
तन्हाई बेचैनी मुझको क्यूं इतना तड़पाएं

कोई ये तो बताए मुझे ये क्या हुआ है
मेरा दिल क्यूँ मचला जाये हाय
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
हाय मेरा दिल घबराये

चुनरी चुनर तेरी चुनरी चुनर तेरी
चुनरी चुनर तेरी चुनरी चुनर तेरी
रंग रंगीली चुनर मेरी लहरों सी लहराए
मस्त पवन के चंचल झोंके प्रीत के गीत सुनाएं
छनन छनन छनन छनन
रंग रंगीली चुनर मेरी लहरों सी लहराए
मस्त पवन के चंचल झोंके प्रीत के गीत सुनाएं

कोई ये तो बताए मुझे ये क्या हुआ है
मेरा दिल क्यूँ मचला जाये हाय
मेरी चुनर उड़ उड़ जाये
हाय मेरा दिल घबराये
..........................................................
Meri chunar ud ud jaaye-Falguni Pathak Non film song

Artists: Falguni, Ayesha Takiya

Read more...

Aug 4, 2016

चूड़ी भी जिद पे आई है-इश्क हुआ एल्बम

सावन के महीने में हम सभी प्रकार के गीत सुन सकते हैं चाहे
वो अन्नू मलिक का गाया हुआ हो या सोनू निगम का.

इस गीत को अनुराधा पौडवाल ने गाया है. इसे मैंने एक वीडियो
में फाल्गुनी पाठक को भी गाते सुना और देखा. प्रस्तुत गीत में
आमिर अली और कहकशां पटेल नामक प्रमुख कलाकार मौजूद हैं.
गीत की धुन ललित सेन ने बनाई है.

गीत शादी ब्याह के अवसर पर खूब गाया जाता है और गीत पर
जनना जनता विशेषकर नृत्य किया करती है. है तो ये सावन गीत
और सावन की शुरुआत के साथ ही चौमासे की भी शुरुआत हो
जाती है, चार महीनों में शादी वगैरह के मुहूर्त नहीं होते. वैसे ये
मसला उतना आश्चर्यजनक नहीं है जितना फिल्म नया दौर का
ये गीत ‘ये देश है वीर जवानों का’ जिस पर जनता शादी में नाचा
करती है.



गीत के बोल:

चूड़ी भी जिद पे आई है
पायल ने शोर मचाया है

अब तो आ जा परदेसी
सावन का महीना आया है

बाकी के बोल पब्लिक डिमांड पर.
....................................................................................
Choodi bhi zid pe aayi hai-Ishq hua album song

Read more...

Dec 19, 2014

मेरा दिल ले गयी ओए-जिद्दी १९९७

पप्पू-गुड्डू जैसे  नाम केवल घरों में ही नहीं वरन हिंदी फिल्म उद्योग
में भी पाए जाते हैं. के. पप्पू की एक फिल्म से आपको गान सुनवा चुके
हैं और एक गुड्डू धनोवा की फिल्म से. आज गुडू धनोवा की ही एक
फिल्म से ही गाना सुनेंगे. गुड्डू की कुछ प्रमुख फ़िल्में हैं -

दीवाना  २०००
गुंडाराज  १९९५
तू चोर मैं सिपाही १९९६
जिद्दी १९९७
बिच्छू २००० 
सिसकियाँ २००५

तरह तरह की फिल्म बना चुके धनोवा एक स्थापित निर्देशक हो चुके हैं नयी
पीढ़ी के निर्देशकों में. वैसे अनुराग कश्यप , अनुराग बासु वगैरह की पीढ़ी
इसके बाद वाली है.

आज गाना सुनिए १९९७ की फिल्म जिद्दी से जिसमें सनी देवल की प्रमुख
भूमिका है. Quality का मतलब अगर गुणवत्ता है तो   Kwality नाम एक
आइसक्रीम का है. बहुत सारे समीर और बहुत सारे सेन इस गीत से जुड़े
हैं. गीत समीर ने लिखा, गाया ललित सेन ने औए संगीतकार हैं दिलीप सेन
समीर सेन.



गीत के बोल: 

तैयार हो रहे हैं जी....................

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP