Showing posts with label Madhosh. Show all posts
Showing posts with label Madhosh. Show all posts

Aug 17, 2019

मेरा छोटा सा दिल-मदहोश १९७४

एक मदहोश करने वाला गीत सुनवाते हैं आपको सन १९७४
की फिल्म मदहोश से. गीत में आपको चार कलाकार मुख्य
रूप से दिखलाई देंगे-हेलन, रीना रॉय, राकेश रोशन और
देसी जासूसी फिल्मों के स्पेशलिस्ट महेंद्र संधू.

मजरूह सुल्तानपुरी का लिखा हुआ गीत किशोर कुमार और
आशा भोंसले गा रहे हैं पंचम की धुन पर. फिल्म मदहोश
रीना रॉय की रिलीज़ होने वाली छटवीं फिल्म थी. इस वर्ष
उनकी एक और फिल्म आई थी-गूँज उस फिल्म में भी
आर डी बर्मन का संगीत है.




गीत के बोल:

मेरा छोटा सा दिल तूने छीना
हाँ हाँ तूने तूने ओ हसीना
दुहाई है दुहाई है
हाय रे हाय जाऊँ कहाँ

कैसी दिलबर काहे की हसीना
अरे मुझमें जो था ज़ालिम तूने छीना
दुहाई है हे हे हे दुहाई है हे हे हे हे हे
हाय रे हाय जाऊँ कहाँ
कहाँ
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला

आँखों में है छाया हुआ
जब से तेरा हुस्ने जवाँ
सूझे नहीं दूजा कोई
तेरे सिवा ओ जाने जाँ
आ जाना ज़रा सीने से
तुझे लिपटा लूँ नाज़नीना

कैसी दिलबर काहे की हसीना
अरे मुझमें जो था ज़ालिम तूने छीना
दुहाई है हे हे हे हे दुहाई है हे हे हे हे हे
हाय रे हाय जाऊँ कहाँ
कहाँ कहाँ कहाँ

प्यासी नज़र फिर ले के तू
पापी मुझे देखे है क्या
होंठों का रंग तू पी गया
चेहरे का रूप तू ले गया
मुझमें क्या रहा है बाक़ी
करे मुश्किल क्यों मेरा जीना

मेरा छोटा सा दिल तूने छीना
हाँ हाँ तूने तूने ओ हसीना
दुहाई है ता रा रा रा रा 
दुहाई है ता रा री रा रा रा
हाय रे हाय जाऊँ कहाँ

कैसी दिलबर काहे की हसीना
अरे मुझमें जो था ज़ालिम तूने छीना
दुहाई है हे हे हे दुहाई है हे हे हे हे हे
हाय रे हाय जाऊँ कहाँ
कहाँ
ला ला ला ला ला ला ला ला
ला ला ला ला ला ला ला ला प रा
................................................................
Mera chhota sa dil tone-Madhosh 1974

Artists: Helen,Reena Roy, Rakesh Roshan, Mahendra Sandhu

Read more...

Mar 13, 2018

क़सम खाओ तुम इक बार-मदहोश १९७४

फ़िल्मी फर्टिलाइज़र कुछ ऐसी होती है जिसे नायक नायिका के
सर पर डालता है और नायिका उछल कूद के नाचना शुरू कर
दे. गीत काफी एनर्जी वाला है और आपको अंत तक बांधे रखता
है.

महेंद्र संधू और रीना रॉय पर ये गीत फिल्माया गया है जिसे
किशोर कुमार और आशा भोंसले ने गाया है. गीत में हे हे और
ला ला ला खूब है. फिल्म के बाकी के गीतों के हिस्से का भी
इसमें है. किशोर कुमार के गीतों की हे हे और कुमार सानू के
गीतों की हे हे में आपको क्वालिटी का फर्क समझ आ जायेगा.

गीत मजरूह का है और संगीत आर डी बर्मन का.





गीत के बोल:

क़सम खाओ तुम इक बार
मेरे यार मेरे दिलदार
चले तो ना जाओगे तुम बाबू
कहीं ले के मेरा प्यार
हे हे हे हे हे हे हे हे
क़सम खाता है मेरा प्यार
मेरे यार मेरे दिलदार
आयेगा दीवाना ले के डोली
सनम कभी तेरे द्वार
हा हा आ आ आ आ आ आ
क़सम खाओ तुम इक बार

पागल कहो मुझे या दीवानी कहो
ला ला ला
अब तो तेरी हुई बलम जो हो सो हो
ला ला ला
मेरी बला से कोई रहे या ना रहे
ला ला ला
अगर मेरी नज़र में तू बसी रहे
ला ला ला ला ला ला
हे हे हे हे हे हे हे हे
बसा कर मेरा संसार
मेरे यार मेरे दिलदार
चले तो ना जाओगे तुम बाबू
कहीं ले के मेरा प्यार
हे ऐ हे हे हे हे हे हे
क़सम खाता है मेरा प्यार

रंग से तेरे चुनरी मेरी रँगी रहे
ला ला ला
माथे मेरे बिंदिया तेरी लगी रहे
ला ला ला
चंदा सूरज को तो मुड़ के ना देखूँ मैं
ला ला ला
अगर मेरी बाँहों में तू सजी रहे
ला ला ला ला ला ला
हे हे हे हे हे हे हे हे
सजा कर मेरा संसार
मेरे यार मेरे दिलदार
चले तो ना जाओगे तुम बाबू
कहीं ले के मेरा प्यार
हे ऐ हे हे हे हे हे हे

क़सम खाता है मेरा प्यार
मेरे यार मेरे दिलदार
आयेगा दीवाना ले के डोली
सनम कभी तेरे द्वार
हा आ हा आ हा आ हे ऐ
…………………………………………………………..
Kasam khao tum ek baar-Madhosh 1974

Artists: Mahendra Sandhu, Reena Roy

Read more...

Feb 25, 2010

मेरी याद में तुम-मदहोश १९५१

आज तलत महमूद की जन्म तिथि है। इस अवसर पर उनका एक
कालजयी गीत पेश है। फिल्म मदहोश सन १९५१ में आई जिसमे
मनहर देसाई और मीना कुमारी प्रमुख कलाकार हैं। ये फिल्म बतौर
संगीत निर्देशक मदन मोहन की दूसरी फिल्म थी। राजा मेहँदी अली खान
और मदन मोहन की जुगलबंदी की शुरुआत कह सकते हैं इस फिल्म को।
तलत का गाया ये गीत बेहद पसंद किया गया । नायिका टंगे में बैठ के कहीं
जा रही है और व्यथित सी दिखाई दे रही है। परदे पर गीत गा रहे नायक को
शायद ही किसी और फिल्म में मैंने देखा है।



गीत के बोल:

मेरी याद में तुम ना, आंसू बहाना
ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना

समझना के था एक, सपना सुहाना
वो गुज़रा ज़माना, मुझे भूल जाना

मेरी याद में

जुदा मेरी मंजिल, जुदा तेरी राहें
जुदा मेरी मंजिल, जुदा तेरी राहें
मिलेंगी ना अब तेरी मेरी निगाहें
मुझे तेरी दुनिया से, है दूर जाना
ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना

मेरी याद में

ये रो रो के कहता है, टूटा हुआ दिल
ये रो रो के कहता है, टूटा हुआ दिल
नहीं हूँ मैं तेरी मोहब्बत के काबिल
मेरा नाम तक अपने, लब पे ना लाना
ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना

मेरी याद में तुम ना, आंसू बहाना
ना जी को जलाना, मुझे भूल जाना

समझना के था एक, सपना सुहाना
वो गुज़रा ज़माना,मुझे भूल जाना

मेरी याद में

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP