Showing posts with label Maha shaktiman. Show all posts
Showing posts with label Maha shaktiman. Show all posts

Apr 25, 2019

अंग अंग में छन्द भरे हैं-महा शक्तिमान १९८५

संगीतकार बप्पी लहरी जोर का झटका धीरे से लगाने
में माहिर हैं. चाहे वो सामंथा फॉक्स से गाने गवाने की
बात हो या मुन्नी बदनाम से बरसों पहले का उनका
गीत हो-लौंडा बदनाम हुआ, इसके अलावा चलते चलते
के गाने तो हमें आज भी याद हैं.

समय के साथ उनका ट्रेंड स्विच हो गया बाज़ार की
मांग की ओर साथ ही गीत लेखक इन्दीवर का भी.

फिल्म में एक कर्णप्रिय गीत भी मौजूद है जो हालांकि
थोडा लाउड है मगर चलेगा. आज के गानों की तुलना
में धीमा है और कम लाउड है.

इन्दीवर एक बार फिर से गीतकार हैं और इसे गाया है
येसुदास ने कविता कृष्णमूर्ति के साथ.



गीत के बोल:

सा नि ध प म प ध प म
सा रे सा
आ आ आ आ आ आ आ
आ आ आ आ आ
अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार
अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार
मन को बस में कर लेती है
मन को बस में कर लेती है
तेरी पायल की झंकार
अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार

होंठों में तेरे मदिरा का प्याला
होंठों में तेरे मदिरा का प्याला

होंठों में तेरे मदिरा का प्याला
सारा बदन तेरा जैसे मधुशाला
ता थैया ता थैया नाचे जवानी
ता थैया ता थैया नाचे जवानी
झूम के आई बहार

अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार

रूप दिखा दे रस बरसा दे
रूप दिखा दे रस बरसा दे
प्यासी नज़र की प्यास बुझा दे
मुरली जो सीने से तू लगा ले
मुरली जो सीने से तू लगा ले
बीना बजे बिन साज

अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार
मन को बस में कर लेती है
मन को बस में कर लेती है
तेरी पायल की झंकार
अंग अंग में छन्द भरे हैं
आँखों से छलके प्यार
……………………………………..
Ang ang mein chhand bhare hain-Maha shaktiman 1985

Artists: Raj babbar, Meenakshi Sheshadri, Danny

Read more...

Mar 16, 2017

गली गली मैंने तुझे ढूँढा-महा शक्तिमान १९८५

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने सभी किस्म की फिल्मों में
काम किया उनमें पेंटर बाबू जैसी क्लासिक फ़िल्में भी
शामिल हैं. वो तो भला हो संगीतकार का जिसने अच्छी
धुनें बनाईं वरना फिल्म और भी बड़ी क्लासिक साबित
होती.

फिल्म महा शक्तिमान के प्रमुख कलाकार हैं राज बब्बर
और मीनाक्षी. इनके अलावा उल्लेखनीय कलाकारों में
प्रदीप कुमार, डैनी और रणजीत हैं.

किसी किसी गाने में संगीत बोलों से बेहतर सुनाई देता
है. इसका भी कुछ ऐसा ही हाल है. आशा भोंसले और
शब्बीर कुमार ने इसे गाया है. इन्दीवर के बोल हैं और
बप्पी लहरी का संगीत. गाना शायद फ्रंट बेंचर्स को ही
ध्यान में रख के बनाया गया है. फिल्म के साथ ३-डी
चश्मा भी दिया गया था. चीज़ें उड़ उड़ के दर्शकों के
बीच आ जाती थीं. गाने में आर डी बर्मन खेमे से कुछ
संगीत के कीटाणु घुस गए से लगते हैं.




गीत के बोल:

हे गली गली
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना
मेरे सामने तेरी सूरत अब क्या किसी की जरुरत
तुझे पा कर ऐसा लगा है कुछ और नहीं कुछ पाना
हे गली गली हू हू
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना

ए आ हा हो ओ हो
मस्ती आ हा चढ़ गई आ हा तेरे ही रूप की
कैसा आ हा नाशा आ हा डोलूं मैं झूमती
मौसम प्यारा ये प्यारा नज़ारा फिर भी कोई कमी है
मेरी बाहें ख़ाली ख़ाली बाहों में तू जो नहीं
आँहों में भर गई दिल में उतर गई
दिल हुआ मस्ताना

गली गली हे हे
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना
मेरे सामने तेरी सूरत अब क्या किसी की जरुरत
तुझे पा कर ऐसा लगा है कुछ और नहीं कुछ पाना

अरे गली गली
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना

ए ए आ हा
चन्दा आ हा तारा आ हा मांगे तो दे दूं सनम
चंदा आ हा ठण्डा आ हा तारा बहुत ही गरम
औरों से भागे ओ दिल तुझे मांगे
दे दे तू दिल ओ सनम हाँ
आ भी जाने दो वक़्त आने दो दे देंगे सब तुमको हम
ख्वाबो की मंज़िल दुनिया का हासिल है तुझको पाना

गली गली हे आ
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना
मेरे सामने तेरी सूरत अब क्या किसी की जरुरत
तुझे पा कर ऐसा लगा है कुछ और नहीं कुछ पाना

अरे गली गली ए
गली गली मैंने तुझे ढूँढा सनम ढूँढा सनम
अब मिला है तेरा ठिकाना
अब मिला है तेरा ठिकाना
अब मिला है तेरा ठिकाना
अब मिला है तेरा ठिकाना
आ हा हा हा आ हा हा हा
………………………………….
Gali gali maine tujhe dhoondha sanam-Maha Shaktiman 1985

Artists: Raj Babbar, Meenakshi Sheshadri

Read more...

Oct 26, 2016

मामालू मामालू पापालू पापालू-महा शक्तिमान १९८५

गीत के मुखड़े में जो शब्द हैं उनका क्या मतलब है वो या तो
गीतकार ही बतला सकता है या गीतकार से ऐसा गीत लिखवाने
वाला. हाँ, ये गीत फिल्म रिलीज़ के वक्त चर्चित हुआ करता था.
इस फिल्म को हम सिर्फ इसलिए देखने गए थे क्यूंकि ये एक
३-डी फिल्म थी. इसी फिल्म के आसपास जैकी श्रोफ अभिनीत
३-डी फिल्म शिव का इन्साफ भी आई थी. ये सिलसिला छोटा
चेतन से शुरू हुआ था.

३-डी फिल्म या त्रि-आयामी फिल्म देखना एक अनूठा अनुभव
होता था. प्लास्टिक के लेंस वाले चश्मे थमा दिए जाते थे टिकट
के साथ. बिना चश्मे के फिल्म धुंधली दिखती थी.

गीत का सारांश ये है-एक आततायी क्रूर रजा ने नायक को बंदी
बना रखा है और वो नायिका से ज़बरिया शादी करने जा रहा
है. वो सफल होता है या नहीं जानने के लिए फिल्म देखें. गीत
में फिल्म के लगभग सभी प्रमुख सितारे मौजूद हैं. राज बब्बर,
मीनाक्षी शेषाद्री, डैनी, और रंजीत. गीत जयमालिनी नामक एक
अभिनेत्री पर फिल्माया गया है.

इस फ़िल्मी काव्य की रचना की है इन्दीवर ने और इस गीत
के संगीतकार हैं बप्पी लहरी. गायिका हैं आशा भोंसले.



गीत के बोल:

मामालू मामालू हे पापालू पापालू
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
आ आ ई ई या या उ उ ऐ यईयईया
दुनिया की महफ़िल में हम आ कर ये सीखे
अपना बना लो किसी को या बन जाओ किसी के
दुनिया की महफ़िल में हम आ कर ये सीखे
अपना बना लो किसी को या बन जाओ किसी के
हे मामालू मामालू हे पापालू पापालू
हे मामालू मामालू हे पापालू पापालू

दिलबर दिलबर देखा जिस वक्त
दिल लायी हूँ दिल ले लो
दिल मेरा दिल मेरा गया उस वक्त
मेरे दिल से तुम खेलो
दिलबर दिलबर देखा जिस वक्त
दिल लायी हूँ दिल ले लो
दिल मेरा दिल मेरा गया उस वक्त
मेरे दिल से तुम खेलो
खुशियों का मौसम है मस्ती का आलम है
खुशियों का मौसम है मस्ती का आलम है
अख्तर अख्तर आँख तेरी गुफ्तर गूर से नूर भरी
अख्तर अख्तर आँख मेंरी ला ला ला ला ला ला ला
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
हे मामालू मामालू हे पापालू पापालू
आ आ ई ई या या उ उ ऐ यईयईया
आ आ ई ई या या उ उ ऐ यईयईया

दुनिया की महफ़िल में हम आ कर ये सीखे
अपना बना लो किसी को या बन जाओ किसी के
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
मामालू मामालू हे पापालू पापालू

महाबू महाबू मेरासी सपने हैं आँखों में
ख्वाबों ख्यालों में होगा नहीं जादू है बातों में
महाबू महाबू मेरासी सपने हैं आँखों में
ख्वाबों ख्यालों में होगा नहीं जादू है बातों में
आज ना हम दिल तोड़ेंगे जो मांगोगे हम दे देंगे
आज ना हम दिल तोड़ेंगे जो मांगोगे हम दे देंगे
अख्तर अख्तर आँख तेरी गुफ्तर गूर से नूर भरी
अख्तर अख्तर आँख मेंरी ला ला ला ला ला ला ला
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
आ आ ई ई या या उ उ ऐ यईयईया
आ आ ई ई या या उ उ ऐ यईयईया
दुनिया की महफ़िल में हम आ कर ये सीखे
अपना बना लो किसी को या बन जाओ किसी के
मामालू मामालू हे पापालू पापालू
हे मामालू मामालू हे पापालू पापालू
……………………………………………….
Mamalu mamalu papalu papalu-Maha shaktiman 1985

Artist: Jayamalini

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP