Showing posts with label Mahaan. Show all posts
Showing posts with label Mahaan. Show all posts

Sep 11, 2019

ये दिन तो आता है-महान १९८३

फिल्म का नाम महान है इसमें महानायक तीन किरदारों में
हैं. हर किरदार के हिस्से में एक ना एक गीत अवश्य आया
है. फिल्म बैराग जिसमें दिलीप कुमार के तीन किरदार थे
उसमें भी हर किरदार ने एक ना एक गाना अवश्य गाया
है.

महान फिल्म के गानों में भीड़ भी महान होना आवश्यक है.
फिल्म के दो युगल गीतों में असंख्य सहायक कलाकारों का
जमावड़ा है.

गीत में साउंड इफेक्ट्स अपने चरम पर हैं. ये उस ज़माने का
गीत है जब आर डी बर्मन का म्यूज़िक काफी फरटाईल हुआ
करता था.

अनजान का गीत है जिसे आशा भोंसले और स्वयं संगीतकार
पंचम ने गाया है. साथ में कोरस है.




गीत के बोल:

चप चप चप चप चप ता रा रा रा रा
चप चप चप चप चप ता रा रा रा रा
ता रा रा रा रा ता रा रा रा रा
हा आ हा आ हा आ हा आ हा आ

ये दिन तो आता है एक दिन जवानी में
आँखे मिले तो लगे आग पानी में
दिल को तो खोना है खोना है खो जाये
आगे जो होना है होना है हो जाये
चप चप चप चप चप चप चप चप चप चप
अरे ये दिन तो आता है एक दिन जवानी में
आँखे मिले तो लगे आग पानी में
दिल को तो खोना है खोना है खो जाये
आगे जो होना है होना है हो जाये
चप चप चप चप चप चप चप चप चप चप
ये ये दिन तो आता है एक दिन जवानी में


हो जब कोई दिल में समाता है यैय्यया
क्या आग दिल में लगाता है यैय्यया
सोई मोहब्बत जगाता है यैय्यया
रातों की नींदें उड़ाता है रू रू रू
यादों में ख्वाबो में चोरी से आ जाये
आये तो प्यासा दिल दीवाना हो जाये
चप चप चप चप चप चप चप चप चप चप

अरे ये दिन तो आता है एक दिन जवानी में
आँखे मिले तो लगे आग पानी में

हम हो के दीवाने आये हैं आये हैं
दिल की ये सौगात लाये हैं लाये हैं
साँसों पे तेरे ही साये हैं साये हैं
सपने तेरे दिल पे छाये हैं.
हो ओ ओ कोई भी जाने ना कैसे दिल आ जाये
आ जाये दिल में जो दिल से वो न जाये
चप चप चप चप चप चप चप चप चप चप

अरे ये दिन तो आता है एक दिन जवानी में
आँखे मिले तो लगे आग पानी में
दिल को तो खोना ही खोना है खो जाये
आगे जो होना है होना है हो जाये
चप चप चप चप चप चप चप चप चप चप
हा आ हा आ
हू हू हू हू आ आ
ये दिन तो आता है
…………………………………………….
Ye din to aata hai ek din jawani mein-Mahaan 1983

Artists: Amitabh Bachchan, Parveen Babi

Read more...

Dec 29, 2018

असली क्या है नकली क्या है-महान १९८३

दो जुड़वाँ भाइयों अर्थात दो एक शक्ल के किरदारों पर फिल्माया
गया गीत.

अमिताभ बच्चन के रोल नंबर २ और रोल नंबर ३

गीत अनजान का है और संगीत आर डी बर्मन का. गायक हैं
किशोर कुमार और अमित कुमार.



गीत के बोल:

.
..
.
.
.

………………………………………………..
Asli kya hai nakli kya hai-Mahaan 1983

Artists: Amitabh(double role)



Read more...

Dec 26, 2018

आधी बात हो चुकी-महान १९८३

महान फिल्म में छोटे छोटे ड्रामे काफी हैं. ये गाना
भी एक ड्रामे का हिस्सा है. गाने में प्रणय निवेदन
ये एक मनोरंजक गीत है जिसमें नायिका नायक से
जद्दोजहद करती नज़र आ रही है. ये समस्या उसने
खुद मोल ली है तो भुगतान भी उसकी को करना है.




गीत के बोल:

आधी बात हो चुकी तू आधी बात कर ले
आज की इस रात को सुहाग रात कर ले
.
.
.
.
.
.
……………………………………………….
Adhi baat ho chuki-Mahaan 1983

Artists: Amitabh, Zeenat Aman

Read more...

Dec 22, 2018

प्यार में दिल पे मार दे गोली-महान १९८३

महान के तीन किरदारों में से दूसरे पर ये गाना फिल्माया
गया है.



गीत के बोल:

प्यार में दिल पे मार दे गोली ले ले मेरी जान
.
.
.
..
.
......................................................................
Pyar mein dil pe maar de-Mahaan 1983

Artists: Amitabh Bachchan, Zeenat Aman

Read more...

Nov 30, 2018

हर छोरी रानी हियां-महान १९८३

फिल्मों में नाटक-नौटंकी का चलन अब खत्म सा हो चला
है. हमारी संस्कृति का ये सदियों से हिस्सा रहे हैं. जीवन
में दैनिक गतिविधियों से अलग अभिव्यक्ति की इच्छा के
चलते इस विधा का आविष्कार हुआ. उपयोग में नहीं आ
पा रहे विचारों को बाहर लाने का भी ये एक अच्छा माध्यम
है.

कई बार ऐसा भी होता है किसी घटनाक्रम को नाटक या
नौटंकी के ज़रिये दिखलाया जाता है जो आम तौर पर किसी
व्यक्ति के देखने में नहीं आती. आज जो हम यूट्यूब पर
देख रहे हैं वो इसी का बदला हुआ स्वरुप है. इसमें जो चीज़
गायब है वो है आत्मानुशासन और ये सोच लेने की क्षमता
कि क्या दिखलाया जाए क्या नहीं.

अरुणा ईरानी एक समय में अमिताभ बच्चन की नायिका
रह चुकी है. याद कीजिये बॉम्बे टू गोवा फिल्म. समय कैसे
कैसे रंग दिखलाता है. इस फिल्म में उनकी उपस्थिति मात्र
सहायक कलाकार की रह गई है.

मनोरंजक गीत है ये जिसे लिखा है अनजान ने. किशोर कुमार
की आवाज़ वाला ये गीत आर डी बर्मन के संगीत में बांधा है.



गीत के बोल:

ई गलियन का धर्म अलग है अलग है रीत रिवाज़
ना समझे तो समझ लो हमसे हम समझाते आज
Har chhori rani hiyan-Mahaan 1983

Artists: Amitabh Bachchan, Aruna Irani, Urmila Bhatt, Mukri

Read more...

Nov 27, 2018

जिधर देखूं तेरी तस्वीर(किशोर)-महान १९८३

फिल्म महान में महा-नायक के तीन रोल हैं. सबसे पहले
वाला रोल ये गाना गा रहा है. उनके साथ में वहीदा रहमान
नायिका है जिन्होंने ७ साल पहले की फिल्म त्रिशूल में
उनकी माँ का किरदार निभाया था. इस फिल्म में भी वे
दो किरदारों की माँ बनी हैं.

इसमें वहीदा रहमान भी हैं अमिताभ के साथ. गीत के बोलों
के बीच दोनों कुछ बातचीत करते नज़र आते हैं. सर्वप्रथम
हमने दोनों कलाकारों को शायद रेशमा और शेरा फिल्म में ही
देखा था.




गीत के बोल:

गीत के बोल:

जिधर देखूं तेरी तस्वीर
जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है
तेरी सूरत मेरी तकदीर नज़र आती है

जिंदा हूँ मैं तेरे लिये जीवन तेरा है
मेरा है जो सब है तेरा अब क्या मेरा है
मेरी खुशियों की तू जागीर नज़र आती है

जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है

बिना देखे बिना जाने तन मन बांधे जो
बंधन जो जनम जनम मर के जुदा न हो
तेरी चाहत वही ज़ंजीर नज़र आती है

जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है
तेरी सूरत मेरी तकदीर नज़र आती है
………………………………………………
Jidhar dekhoon teri tasveer(Kishore)-Mahaan 1983

Read more...

Nov 25, 2018

जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र(अमिताभ)-महान १९८३

सोचिये कि जो गीत परदे पर नायकों के ऊपर फिल्माए
गये होते हैं वो अगर सारे नायक खुद गाने लगें तो क्या
होगा. वो जो जनता कूद कूद के उनके वीडियो देखती है
यूट्यूब पर उसमें कमी आयेगी और सर्वर का लोड भी कम
होगा.

फिल्म महान में एक गाना है जिसे किशोर से गवाया गया.
महानायक की इच्छा हुई इसे गाने की. उनकी आवाज़ में
भी इसे रिकॉर्ड कर लिया गया. फिल्म के एल पी पर ये
मौजूद है. अब हर गाना रंग बरसे तो नहीं हो जाता ना.

ये कितना सुना जाता है ये तो आप ही डिसाइड करिये.
हम तो आपको बस इसे सुनवा देते हैं.

हिंदी फिल्म जगत ने सहगल और सुरैया के बाद बड़े कद
के सिंगिंग स्टार नहीं देखे. दोनों विधाओं पर हर व्यक्ति
कमांड कर ले ये नियति को भी तो मंज़ूर नहीं होता जो
व्यक्ति समझ नहीं पाता. सुलक्षणा पंडित बेहद प्रतिभाशाली
थीं मगर भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया.



गीत के बोल:

जिधर देखूं तेरी तस्वीर
जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है
तेरी सूरत मेरी तकदीर नज़र आती है

जिंदा हूँ मैं तेरे लिये जीवन तेरा है
मेरा है जो सब है तेरा अब क्या मेरा है
मेरी खुशियों की तू जागीर नज़र आती है

जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है

बिना देखे बिना जाने तन मन बांधे जो
बंधन जो जनम जनम मर के जुदा न हो
तेरी चाहत वही ज़ंजीर नज़र आती है

जिधर देखूं तेरी तस्वीर नज़र आती है
तेरी सूरत मेरी तकदीर नज़र आती है
………………………………………………
Jidhar dekhoon teri tasveer(Amitabh)-Mahaan 1983

Artists: None

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP