Showing posts with label Pran jaaye par vachan na jaaye. Show all posts
Showing posts with label Pran jaaye par vachan na jaaye. Show all posts

Feb 5, 2018

बीकानेर की चुनरी ओढ़ी-प्राण जाए पर वचन ना जाए १९७३

सुनते हैं एक गीत बीकानेर हिट्स और चुनरी हिट्स श्रेणियों के
अंतर्गत आने वाला. बीकानेर शहर का नाम कुछ गीतों में आया
है. फिल्म का नाम है प्राण जाए पर वचन न जाए.

अक्सर आपने गीतों में बीकानेर की चुनरी का जिक्र सुना होगा.
बीकानेर की चुनरी ओढ़ी-इस गीत की ही पंक्ति है. कभी आपने
किसी गीत में बीकानेर की भुजिया खाई नहीं सुना होगा. ये एक
विशेष प्रकार की नमकीन सेव होती है जिसकी इजाद इसी शहर
में हुई है. इसके निर्माण में मोठ और लोंगिया मिर्ची का प्रयोग
होता है.

एस एच बिहारी के गीत को गाया है आशा भोंसले ने नैयर के
संगीत निर्देशन में.




गीत के बोल:

बीकानेर की चुनरी ओढ़ी लहँगा पहना जयपुर का
हाथ में चूड़ी फ़ैज़ाबादी और मेरठ का गजरा
हो गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
बीकानेर की चुनरी ओढ़ी लहँगा पहना जयपुर का
हाथ में चूड़ी फ़ैज़ाबादी और मेरठ का गजरा
हो गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ

चोली मेरी अम्बाले वाली झिलमिल जिसमें रेशम की जाली
चोली मेरी अम्बाले वाली झिलमिल जिसमें रेशम की जाली
जाली से तन चमके चमकेगा
मुखड़ा मेरा दमके अरे दमकेगा
बात बरेली वाला डाला दोनों आँखों में कजरा
हो कजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
हो कजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ

बीकानेर की चुनरी ओढ़ी लहँगा पहना जयपुर का
हाथ में चूड़ी फ़ैज़ाबादी और मेरठ का गजरा
हो गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ

छलके छलके सावर ये आँखों के डूबे जिनमें ईमान लाखों के
छलके छलके सावर ये आँखों के डूबे जिनमें ईमान लाखों के
ऐसे न दिल मचले मचलेंगे
काहे को ना तड़पे तड़पेंगे
चाल जवानी की मस्तानी  धरम करम ये नखरा
हो नखरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
हो नखरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ

बीकानेर की चुनरी ओढ़ी लहँगा पहना जयपुर का
हाथ में चूड़ी फ़ैज़ाबादी और मेरठ का गजरा
हो गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
हो गजरा डाल के तेरे दिल पर मैं नाचूँ
………………………………………………………………..
Bikaner ki chunri odhi-Pran jaaye par vachan na jaaye 1973

Artist:

Read more...

Aug 24, 2017

एक तू है पिया-प्राण जाए पर वचन न जाए १९७३

आज सुनते हैं सन १९७३ की फिल्म प्राण जाए पर वचन न जाए
फिल्म से एक गीत. एक मुजरा गीत आपको सुनवाया था नैयर
के संगीत निर्देशन में रागिनी फिल्म से जो पद्मिनी पर फिल्माया
गया था. प्रस्तुत गीत दूसरी अभिनेत्री पर फिल्माया गया है.

सत्तर के दशक ने एक नई अभिनेत्री के आगमन की सूचना काफी
धमाकेदार अंदाज़ में दी. ये अभिनेत्री आगे चल के एक अहम स्थान
बनाने वाली है हिंदी फिल्म जगत में. अभिनेत्री का नाम है रेखा.
वो फिल्म सावन भादो थी जिससे रेखा को रातों रात प्रसिद्धि मिली.

फिल्म सिनेमा इतिहास की कुछ खुशकिस्मत अभिनेत्रियों में से एक
हैं रेखा जिन्हें दर्शकों ने हर अंदाज़ में पसंद किया. चेहरे पर सभी
प्रकार के भावों को अपने उच्च स्तर तक लाने की क्षमता के चलते
उन्हें किसी भी प्रकार का रोल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई. हाँ,
रेखा को निजी जिंदगी में सुख के अनुभव कम हुए जो त्रासद है.




गीत के बोल:

मेरे घर आप आये कहिये क्या खातिर करूँ
मैं बडी मुश्क़िल में हूं के बात क्या आखिर करूँ
आप ही से पूछती हूं आप ही फ़रमाइये
पेश करूँ मैं दिल-ए-ख़िदमत या के जान हाज़िर करूँ
ओ हो हो हो
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया

अपनी तो नज़र में तू राजा कोई चोर है
जिसका के सारे ज़माने पे ही जोर है
अपनी तो नज़र में तू राजा कोई चोर है
जिसका के सारे ज़माने पे ही जोर है
और कहूँ क्या तुझको ओए लूट लिया रे मुझको
और कहूँ क्या तुझको हाय लूट लिया रे मुझको
तूने आँख मिला के जीना दुश्वार कर दिया
तूने आँख मिला के जीना दुश्वार कर दिया

एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया

धीरे धीरे हुम तुम कहाँ से कहाँ आ गये
दोनों के दिल के इरादे टकरा गये
धीरे धीरे हुम तुम कहाँ से कहाँ आ गये
दोनों के दिल के इरादे टकरा गये
फिर से ये दिलवाली नही लौट के आने वाली
फिर से ये दिलवाली नही लौट के आने वाली
कहीं आज अगर जो तूने इनकार कर दिया
कहीं आज अगर जो तूने इनकार कर दिया

एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
तेरी एक नज़र ने राजा बेक़रार कर दिया
एक तू है पिया जिस पे दिल आ गया
…………………………………………………………….
Ek too hai piya-Pran jaaye par vachan na jaaye 1973

Artists: Rekha, Sunil Dutt

Read more...

May 4, 2017

आ के दर्द जवाँ है–प्राण जाए पर वचन ना जाए १९७४

बहुत दिन हुए किसी लंबे नाम वाली फिल्म का गीत सुने.
आज सुनते हैं आशा भोंसले का गाया एक गीत जो है
फिल्म प्राण जाए पर वचन न जाए से. अभिनेत्री बिंदु पर
इसे फिल्माया गया है.  अपने ज़माने का सुपर डुपर हिट
गीत आज भी उतना ही फ्रेश लगता है और रिफ्रेश करता
है.

संगीत कंपनियों ने कई फिल्मों के गानों का संगीत चॉप
किया है गानों को रेकोर्ड में फिट करने के चक्कर में. इस
गाने में भी संगीत के काफी टुकड़े गायब हैं. फिल्म वाला
वर्ज़न आपको पूरे संगीत के साथ गीत का आनंद देता है.
गीत है एस एच बिहारी का और धुन ओ पी नैयर की.




गीत के बोल:

आ के दर्द जवाँ है
आ के दर्द जवाँ है
सजना हाय
रात का इशारा है
प्यार ने पुकारा है
रात का इशारा है
प्यार ने पुकारा है
बाँहों में ले ले मुझे
आ के दर्द जवाँ है
आ के दर्द जवाँ है

ऐसी बदरिया
पहली बार छाई है
झूम के उठी तो है
बरसने न पाई है
मेरी ये निगाहें ग़र्म बाँहें
अब न मानेंगी
मेरी ये निगाहें ग़र्म बाँहें
अब न मानेंगी
आख़िर तेरी साँसें
मेरे दिल का दर्द जानेंगी
आ के दर्द जवाँ है
आ के दर्द जवाँ है

नज़रें गुलाबी हों तो
हर शय गुलाबी है
मेरी नज़र से देखो
दुनिया शराबी है
देखो मेरे दिल में
आज कैसी
बेक़रारी है
देखो मेरे दिल में
आज कैसी
बेक़रारी है
घायल मैं हिरनिया
मेरे दिल का तू शिकारी है
आ के दर्द जवाँ है
आ के दर्द जवाँ है
...............................................................
Aa ke dard jawan hai-Pran jaaye par vachan na jaaye 1974

Artists: Bindu, Sunil Dutt

Read more...

Apr 1, 2013

चैन से हमको कभी-प्राण जाए पर वचन न जाए १९७४

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म प्राण जाए पर वचन न जाए
से एक गीत जिस फिल्म में शामिल नहीं किया गया मगर
इसे उस साल के सर्वश्रेष्ठ गीत के पुरस्कार से नवाज़ा गया.
फिल्म के ऑडियो संग्रह का सबसे बढ़िया गीत भी यही है.
इस फिल्म में सारे गीत आशा भोंसले के गाये हुए हैं. इसे
श्रोताओं और समीक्षकों द्वारा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ दर्दीले गीतों
की सूची में शामिल किया जाता है. सरल सा संगीत है गीत
का और बांसुरी के साथ इसका प्रभाव अलौकिक सा हो जाता
है. गीतकार ने बहुत फुर्सत से इस गीत को लिखा होगा .

गौरतलब है इस फिल्म के बाद ओ पी नैय्यर और आशा
का बरसों से चला आ रहा हिट संगीत का सिलसिला थम
गया.  इस फिल्म के बाद आशा भोंसले आर डी बर्मन के
संगीत के लिए अपनी सेवाएं देने लगीं. इसके फिल्म के बाद
आशा की आवाज़ नैय्यर के संगीत में नहीं सुनाई दी. गीत
एस एच बिहारी का लिखा हुआ है और इसका कोई वीडियो
मौजूद नहीं है. ये एक ऑडियो क्लिप है यूट्यूब पर.




गीत के बोल:

चैन से हमको कभी आपने जीने न दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने न दिया
चैन से हमको कभी

चाँद के रथ में रात की दुल्हन जब जब आएगी
याद हमारी आपके दिल को तरसा जायेगी
आपने जो है दिया वो तो किसी ने न दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने न दिया

चैन से हमको कभी आपने जीने न दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने न दिया
चैन से हमको कभी

आपका गम जो इस दिल में दिन रात अगर होगा
सोच के ये दम घुटता है फिर कैसे गुजर होगा
काश न होती अपनी जुदाई मौत ही आ जाती
कोई बहाने चैन हमारी रूह तो पा जाती
इक पल हंसना कभी दिल की लगी ने न दिया
ज़हर भी चाहा अगर पीना तो पीने न दिया
चैन से हमको कभी
..............................................................................
Chain se hamko kabhi-Pran jaaye par vachan na jaaye 1974

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP