Showing posts with label Shatranj. Show all posts
Showing posts with label Shatranj. Show all posts

Nov 26, 2019

हवा है सर्द सर्द-शतरंज १९५६

ठण्ड के मौसम वाला गीत सुनते हैं. ये है फिल्म
शतरंज से. गीत का मूड ऐसा है मानो कहीं मावठे
की बारिश हुई हो और उसकी वजह से सर्दी पड़ रही
हो.

सी रामचंद्र और राजेंद्र कृष्ण के कोम्बिनेशन वाले इस
गीत को लता मंगेशकर ने गाया है. अशोक कुमार को
सीटी बजाते आपने कितनी फिल्मों में देखा है? एक
नाम हम और बतला देते हैं-हावड़ा ब्रिज, बाकी की आप
ढूंढिए.




गीत के बोल:

हवा है सर्द सर्द
और दिल में भी है दर्द
बरसी है कहीं आज घटा
हवा है सर्द सर्द
और दिल में भी है दर्द
बरसी है कहीं आज घटा

मौसम का रंग है अजीब बुलबुल से फूल है करीब
मौसम का रंग है अजीब बुलबुल से फूल है करीब
आये बहार के कदम जागा है बाग का नसीब
आये बहार के कदम जागा है बाग का नसीब

सुन के घटा का शोर
जंगल में नाचा मोर
बरसी है कहीं आज घटा

शाखें संवर संवर गईं कलियां निखर निखर गईं
शाखें संवर संवर गईं कलियां निखर निखर गईं
देखा समा झुला झुला नज़रें जिधर जिधर गईं
देखा समा झुला झुला नज़रें जिधर जिधर गईं

कैसा अजब है रंग
भीगा है अंग अंग
बरसी है कहीं आज घटा

हवा है सर्द सर्द
और दिल में भी है दर्द
बरसी है कहीं आज घटा
………………………………………..
Hawa hai sard sard-Shatranj 1956 

Artist: Ashok Kumar, Meena Kumari

Read more...

Dec 15, 2009

दिल पे तेरे प्यार का पैगाम-शतरंज १९९३

मिथुन चक्रवर्ती के खाते में कुछ अच्छे गीत आये सभी दौर में।
गायक बदलते रहे मगर उनको परदे पर बढ़िया गीत गाने के लिए
मिलते रहे । आनंद-मिलिंद प्रतिभाशाली संगीतकार हैं। वाद्य
यंत्रों का अनूठा प्रयोग उन्होंने अपने पिता से सीखा और उसको
आगे बढाया। ९० के दशक में वे छाये रहे । उनकी कर्णप्रिय धुनों में
से एक है फिल्म शतरंज से, जिसे कुमार सानू और साधना सरगम
ने गाया है। गीत फिल्माया गया है मिथुन और जूही चावला पर।



गीत के बोल:

दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं

दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं

दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं

तेरी याद तेरे ख्वाब बस तेरा ही ख्याल
तेरी याद तेरे ख्वाब बस तेरा ही ख्याल
अब तो मुझे याद नहीं दीं महिना साल

देखूं जहाँ मैं वहां तेरी तस्वीर है
तेरी मोहब्बत सनम मेरी तकदीर है

नाम-ए-वफ़ा अपनी सुबह शाम लिख दूं
नाम-ए-वफ़ा अपनी सुबह शाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं

मेरे यार पहली बार किया तूने बेकरार
मेरे यार पहली बार किया तूने बेकरार
नींद उडी चैन गया आये ना करार

मैं भी तो बेताब था, तेरे दीदार को
आ करीब चूम लूं, तेरे रुखसार को

लब पे तेरे शबनमी कलाम लिख दूं
लब पे तेरे शबनमी कलाम लिख दूं

आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं

दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
दिल पे तेरे प्यार का पैगाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं
आ जा, ज़िन्दगी मैं, तेरे नाम लिख दूं
................................................................
Dil pe tere pyar ka paigaam likh doon-Shatranj 1993

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP