माया नगरी मुंबई को बोला जाता है. बम्बई नाम का
शहर था तो शायद ज्यादा मायावी लगता था. अब ये
कुछ कुछ रहस्यमयी लगने लगा है. इस माया नगरी
में है बॉलीवुड जो शुरू से ही कई रहस्यों को समेटे है.
गीतकार अमित खन्ना ने ये नाम दिया फिल्म उद्योग
को.
बॉलीवुड के दौरों और चलन पर समय समय पर फ़िल्में
बनती रही हैं. कई तो ऐसी बनी हैं कि समीक्षक के
लेख पढ़ने पर पता चला कि ये बॉलीवुड की कहानी है.
वैसे उन ज्ञानी निर्देशकों को फिल्म के टाइटल्स के साथ
ही बतला देना चाहिए कि मजमून क्या है. कई दर्शक तो
बेचारे कन्फ्यूज हो जाते हैं कि फिल्म है या रंग बिरंगी
डाक्यूमेंट्री. कुछ फ़िल्में तो ऐसी लगती हैं मानो उनमें
२-३ फिल्मों की आत्माएं घुस के तांडव मचा रही हों.
छोड़ें ये सब, और सुनते हैं फिल्म मासूम का गीत. ये
उए समय का गीत है जब इसे गाना वाला भी मासूम था.
आदित्य नारायण जो १९८७ को आज ही के दिन पैदा
हुए.
गीत और संगीत दोनों आनंद राज आनंद के हैं.
गीत के बोल:
छोटा बच्चा जान के ना कोई आँख दिखाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
अकल का कच्चा समझ के हमको ना समझाना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
भोली सूरत जान के हमसे ना टकराना रे
डूबी डूबी डब डब डूबी डूबी डब डब
.
.
.
………………………………………….
Chhota bachcha jaan ke-Masoom 1996
आइये सुनें फिल्म शापित(२०१०) से एक गीत जिसे पाकिस्तानी
गायक नज़म शेराज़ ने गाया है. इसे लिखा और इसका संगीत
भी उन्होंने ही तैयार किया है.
फिल्म में आदित्य नारायण, जी हाँ वही-गायक और श्वेता अग्रवाल
प्रमुख कलाकार हैं. फिल्म के निर्माता निर्देशक विक्रम भात हैं. इस
फिल्म में तीन संगीतकारों की सेवाएं ली गयी हैं-चिरंतन भट्ट,
नज़म शेराज़ और आदित्य नारायण. आदित्य नारायण ने गायक,
अभिनेता, संगीतकार और गीतकार के अलावा और क्या भूमिकाएं
निभाईं फिल्म में ये शोध का विषय हो सकता है.
मूल आवाजें हमेशा से सुनने में अच्छी लगती रही हैं और नज़म
की आवाज़ के साथ भी ऐसा ही कुछ है.
गीत के बोल:
तेरे बिना जिया ना जाए
तेरे बिना जिया ना जाए
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना
तेरे बिना जिया ना जाए
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना
दिल दे के जाना जान दे के जाना
कुर्बत किया है मोहब्बत किया है
दुनिया की दौलत मिल भी जाए तो
तू न मिला तो कुछ न मिला
मेरी वफ़ा को ना आज़माना ये ना भूल जाना
के मैं हूँ तेरा तेरा अपना
तेरे बिना जिया ना जाए,
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना
मिलना हमारा इस जिंदगी में
सपना नहीं हकीकत है ये
तुम जो ना जीतो कुछ भी नहीं है
ये जान लो ये मान लो
मेरी वफ़ा को ना आज़माना ये ना भूल जाना
के मैं हूँ तेरा तेरा अपना
तेरे बिना जिया ना जाए,
सोचा न जाए तेरे बिना तेरे बिना तेरे बिना
...............................................................................
Tere bina jiya na jaaye-Shaapit 2010
इस गीत में बाप-बेटे का कमाल है. इनके नाम शायद आप भूल
चुके होंगे-उदित नारायण और आदित्य नारायण. कुछ समय पहले
तक टी वी पर ये दोनों दिखाई दे जाते थे. इन्होने ये युगल गीत
गाया है फिल्म "अकेले हम अकेले तुम" के लिए. दिखाई देने
को तो इस फिल्म की नायिका भी नहीं दिखाई देती है आजकल.
बस, फिल्म के नायक ज़रूर चर्चा में बने रहते हैं किसी न किसी
वजह से. गीत लिखा है, हिंदी फिल्म सिनेमा में सैंकडों झंडे गाड़
चुके मजरूह साहब ने और धुन बनायीं है अन्नू मलिक ने. इस
फिल्म के अन्नू मलिक द्वारा संगीतबद्ध गीत काफी बजे अपने समय
में. ये फिल्म का शीर्षक गीत है
गीत के बोल:
उदित:
अकेले हम अकेले तुम
जो तुम संग हैं तो फिर क्या गम
तू मेरा दिल तू मेरी जान
आदित्य
ओह आई लव यू डैडी
उदित:
तू मासूम तू शैतान
आदित्य :
बट यू लव मी डैडी
उदित:
तू मेरा दिल तू मेरी जान
आदित्य :
ओह आई लव यू डैडी
उदित:
तू मासूम तू शैतान
आदित्य :
बट यू लव में डैडी
उदित:
यूँ तो है तू नन्हा सा
है मगर गुरु सब का
और इसीस शरारत से
दिल जिगर है तू सब का
कहने को हैं तुन तो हज़ार
कोई मगर तुझसा कहाँ
अकेले हम अकेले तुम
जो तुम संग हैं तो फिर क्या गम
तू मेरा दिल तू मेरी जान
आदित्य
ओह आई लव यू डैडी
उदित:
तू मासूम तू शैतान
आदित्य :
बट यू लव मी डैडी
उदित:
मान लो कल जो ये सारी दुनिया
साथ मेरा नहीं देगी
कौन है फिर मेरी मंजिल का हमसफ़र
आदित्य:
मैं हूँ डैडी
उदित:
आज लगे कितना हसीं
अपना जहाँ अपना समां
अकेले हम अकेले तुम
जो तुम संग हैं तो फिर क्या गम
तू मेरा दिल तू मेरी जान
आदित्य
ओह आई लव यू डैडी
उदित:
तू मासूम तू शैतान
आदित्य :
बट यू लव मी डैडी
उदित:
तू मेरा दिल तू मेरी जान
आदित्य
ओह आई लव यू डैडी
उदित:
तू मासूम तू शैतान
आदित्य :
बट यू लव मी डैडी-३
-------------------------------------------------------------
Akele hum akele tum(Title song)- Akele hum akele tum 1995
देश प्रेम से ओत प्रोत गीत ७० के दशक के शुरूआती दौर के
बाद फिल्मों में नहीं दिखाई दिए। फ़िल्म कर्मा का गीत गिना
जा सकता है देश भक्ति वाले गीतों में, उसके अलावा याद
नहीं पड़ता कोई गीत । ऐ आर रहमान के वंदे मातरम् ने ज़रूर
अलख जगाई। उसके अलावा जो प्रयास हुए वो दूरदर्शन के गीत
"मिले सुर मेरा तुम्हारा को" श्रेय जाता है केवल। इस लिहाज से
ये गीत सुखद आश्चर्य जैसा है, हालंकि इसमे आंग्ल भाषा के शब्द
भी बहुतायत में है । फ़िल्म परदेस के लिए गीत लिखा है आनंद बक्षी
ने और धुन बनाई है नदीम श्रवण ने ।
गीत के बोल:
बच्चा पार्टी : हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे
सिम सिम पोला पोला सिम सिम पोला
हरे रामा, हरे रामा, रामा रामा हरे
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण,
कृष्ण कृष्ण
कृष्ण कृष्ण
कृष्ण कृष्ण
वी वांट टू गो
अरे बोलो बोलो
अमेरिका, अमेरिका, अमेरिका!
हरिहरन : लन्दन देखा, पैरिस देखा
लन्दन देखा, पैरिस देखा
और देखा जापान
माइकल देखा, एल्विस देखा
सब देखा मेरी जान
सारे जग में कहीं नहीं है
दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान, दूसरा हिन्दुस्तान
ये दुनिया, इक दुल्हन
येह दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
ये मेरा इन्डिआ
आई लव माय इण्डिया
आई लव माय इण्डिया
कविता : ये दुनिया, इक दुल्हन
ये दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
ये मेरा इन्डिआ
आई लव माय इन्डिया
ये मेरा इन्डिआ
आई लव माय इन्डिया
शंकर : आ आ आ आ
जब छेड़ा मल्हार किसी ने
कविता: झूम के सावन आया
शंकर: आग लगा दी पानी में जब
कविता: दीपक राग सुनाया
शंकर: सात सुरों का संगम
ये जीवन गीतों की माला
कविता: हम अपने भगवान को भी
कहते हैं बाँसुरी वाला
शंकर: बाँसुरी वाला
कविता: बाँसुरी वाला
हरिहरन: ये मेरा इन्डिया
आई लव माय इन्डिया
कविता: ये मेरा इन्डिया
आई लव माय इन्डिया
ओ ओ ओ, ओ ओ ओ
आदित्य : सिम सिम पोला पोला, सिम सिम पोला
फाईन फ्लैट फ्ल्युट फाईन पचोला पचोला
ड्रम , ड्रोन, ड्रॉपलेट
सिम्बोला, सिम्बोला
दो रे फ़ सो
कविता: प म रे स
आदित्य: दो रे फ़ सो
कविता: प म रे स
आदित्य: दो रे फ़ सो
कविता: प म रे स
आदित्य: दो रे फ़ सो
कविता: प म रे स
आदित्य: दो रे दो रे
कविता: प म प म प म
प म प म प म
म प नि प नि प
नि प नि प नि प
नि प नि स रे रे
रे रे रे रे रे रे
स रे स रे स रि
स स स स स स
स नि प नि नि प
प म म रे रे स
स रि स रि रे
पिहू पिहू, बोले पपीहा कोयल कुहू कुहू, गाये
हँसते रोते, हमने जीवन के सब गीत बनाये
ये सारी दुनिया अपने अपने गीतों को गाये
गीत वो गओओ जिस से इस मिट्टी की खुशबू आये
मिट्टी की खुशबू आये
आदित्य: आई लव इंडिया, आई लव माय इंडिया
कोरस: आई लव माय इंडिया, आई लव माय इंडिया
कविता: वतन मेरा इन्डिआ, सजन मेरा इन्डिआ
हरिहरन: ये दुनिया
कविता: ये दुनिया
हरिहरन: इक दुल्हन
कविता: इक दुल्हन
हरिहरन: येह दुनिया, इक दुल्हन
दुल्हन के माथे की बिन्दिया
कोरस: ये मेरा इन्डिआ, आई लव माय इंडिया
ये मेरा इन्डिआ, आई लव माय इंडिया
वतन मेरा इन्डिआ
सजन मेरा इन्डिआ
करम मेरा इन्डिआ
धरम मेरा इन्डिआ
शंकर: आ आ आ आ आ