Showing posts with label Anette Pinto. Show all posts
Showing posts with label Anette Pinto. Show all posts

Jul 14, 2018

दिल अगर जवान है-बाँड ३०३ १९८५

विदेशी फिल्मों के देसीकरण के साथ कुछ मजेदार पहलू
उभर के सामने आते हैं तो कुछ हद तक बोरियत भी.
१०० मिनट की अंग्रेजी फिल्म में ज़बरदस्त टाईटल ट्रेक
के साथ सौंदर्य दर्शन, अंडर वाटर स्विमिंग के साथ सारा
स्टंट, स्वच्छंद रोमांस सब कुछ हो जाता है, नए नए
गेजेट्स देखने को मिल जाते हैं.

हिंदी फिल्मों की भैंस उसी के ३० प्रतिशत को दिखाने
के लिए नाना प्रकार की भांडगिरी दिखलाने को मानसिक
रूप से मजबूर है. लचर पटकथा और थके से गानों से
लबालब ये फ़िल्में जाने क्या सोच कर बनाई जाती रहीं
कि दर्शक सिनेमा हॉल में आ के कुर्सी और परदे को चूम
कर शाबाशी देगा ?

सन १९८१ में एक बाँड फिल्म आई थी-फॉर योर आईज़
ऑनली जिसमें शीना ईस्टन का एक फडकता हुआ गाना
है. ये देसी दर्शकों का वक्तव्य है जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती
मगर इसके संगीत के मुरीद हैं. वे तो उन लाल होंठों के
भी मुरीद हैं जो परदे पर आ के छा जाते हैं और उन्हें
मेस्मेराईज़ कर जाते हैं. ४०-५० फीट के परदे पर होंठ ही
होंठ दिखाई देते थे.

प्रस्तुत गीत में ज़ू ज़ू की आवाजें काफी हैं ये बतलाने के
लिए कि जो परदे पर दिखाई दे रहा है वो ज़ू(चिड़ियाघर)
ही तो हो. गीतकार और संगीतकार के ह्यूमर सेन्स की
दाद देना चाहिए. कुछ नहीं समझ आता तो मम्मी पापा
याद आते हैं. इस गीत में चेंज के लिए पापा को याद
किया जा रहा है.

गीत में जीतेंद्र, देवेन वर्मा और प्रेम चोपड़ा प्रमुख कलाकार
हैं उसके अलावा कौन कौन हैं ये आपको वो महंगे वाले
अंग्रेजी के ब्लॉग पर मालूम हो जायेगा जहाँ आप लोग
जा कर कूद कूद कर टिप्पणियां करते हैं.

गुलशन बावरा ने इस अविस्मरणीय, awesome, jawsome
गीत की रचना की है और इसे किशोर कुमार के साथ
स्वयं संगीतकार और एनेट पिंटो ने गाया है. एनेट पिंटो
की आवाज़ में कशिश है गर संगीतकार ने कुछ गाने
उनसे गवा लिए होते तो उस डिस्को युग में कुछ तो
हिट हो ही जाते.

गीत के बोल:

ज़ू ज़ू ज़ू ज़ू
अरे ज़ू ज़ू ज़ू ज़ू
ज़ू ज़ू ज़ू ज़ू

दिल अगर जवान है तो है तो
आदमी जवान है
अरे ज़िन्दगी है उसकी जिसपे
जिसपे हुस्न मेहरबान है
ज़ू रु रु ज़ू रु रु
दिल अगर जवान है तो है तो आदमी जवान है
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है

अरे दिल अगर जवान है तो है तो आदमी जवान है
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है

जीना है तो दुनिया में
पा पा पा पा
जीना है तो दुनिया में अपना रंग जमा के जी
मस्ती का ये पैमाना सबसे टकरा के पी

अरे जीना है तो दुनिया में अपना रंग जमा के जी
मस्ती का ये पैमाना सबसे टकरा के पी

प्यार के नशे में झूम इस में तेरी शान हैं
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है

अरे दिल अगर जवान है तो है तो आदमी जवान है
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है

पा पा पा पा पा पा पा पा
पा पा पा पा पा पा पा पा पापा

बिना पिये ही आता है
पा पा पा पा
बिना पिये ही आता है दिल को जोश जवानी में
किसको रहता है यारों होश जवानी में
अरे बिना पिये ही आता है दिल को जोश जवानी में
किसको रहता है यारों होश जवानी में

जवानी एक तीर बाकी ज़िन्दगी कमान है
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है

अरे दिल अगर जवान है तो है तो आदमी जवान है
ज़िन्दगी है उसकी जिसपे हुस्न मेहरबान है
हुस्न मेहरबान है
………………………………………………………..
Dil agar jawan hai to-Bond 303

Artists: Jeetendra, Deven Verma, Prem Chopda

Read more...

Sep 16, 2017

छोड़ो सनम काहे का ग़म-कुदरत १९८१

कुदरत फिल्म से एक युगल गीत सुनते हैं जो पॉपुलर है आज भी.
किशोर कुमार और एनेट पिंटो का गाया ये गीत कुछ हाज़िर जवाब
संगीत प्रेमियों की नज़र में दो प्रकार की विधाओं का संगम है-
योडलिंग और गार्गलिंग.

गीत मजरूह सुल्तानपुरी का है और संगीत आर डी बर्मन का. अपने
समय की संगीत शैली यानि के डिस्को के हिसाब से ये गीत एकदम
सटीक है. इस पर डांस किया जा सकता है. धुन भी आकर्षक है इसकी.

गीत के बोल:

छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
मिट जायेगा सारा गिला
हमसे गले मिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो

छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
मिट जायेगा सारा गिला
हमसे गले मिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो

मुस्कुराती हसीन आँखों से देखो देखो समा बदलता है कैसे
जाने जहाँ चेहरे की रंगत खुल जाती है ऐसे
मुस्कुराती हसीन आँखों से देखो देखो
समा बदलता है कैसे
जाने जहाँ चेहरे की रंगत खुल जाती है ऐसे

छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो

आओ मिलकर के यूँ बहक जाएं कि महक जाये
आज होंठों की कलियाँ
झूमे फ़िज़ा ये गलियाँ बन जाये फूलों की गलियाँ
आओ मिलकर के यूँ बहक जाएं कि महक जाये
आज होंठों की कलियाँ
झूमे फ़िज़ा ये गलियाँ बन जाये फूलों की गलियाँ

छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
मिट जायेगा सारा गिला
हमसे गले मिलते रहो
छोड़ो सनम काहे का ग़म
हंसते रहो खिलते रहो
…………………………………………………………
Chhodo sanam kaahe ka gham-Kudrat 1981

Artists: Vinod Khanna, Kalpana Iyer, Hema Malini

Read more...

Jan 31, 2017

मेरा दिल मुझसे यही कहता है-वारदात १९८१

सुनते हैं रमेश पन्त का लिखा फिल्म वारदात का एक गीत.मिथुन
अभिनीत फिल्म का ये गीत बप्पी लहरी संग ऐनेट पिंटो ने गाया है.
जगदीप के डाइलोग ‘खम्बा उखाड के’ के बाद शुरू होता ये गीत
कुछ अजीब-ओ-गरीब से बोलों से शुरू होता है और फिर आती है
मुर्गे की कुकडू कू. गाने में सुखद दृश्य भी आता है १.१८ मिनट
पर. काजल किरण की मनमोहक मुस्कान.

उसके बाद ये रूटीन गाना है मिथुन वाली फिल्मों का. गायकों की
सूची में ऐनेट पिंटो का नाम है. उन्होंने शायद केवल दो शब्द
“तो फिर’ ही बोले हैं दो बार. ऐनेट पिंटो आर डी बर्मन के संगीत
टीम का हिस्सा रहीं और उन्होंने एक दो गानों में संगीतमय गरारे
भी किये हैं. बप्पी का संगीत पसंद करने वाले १९८० में क्या कहा
करते थे उसकी एक बानगी-बप्पी का बस चले तो साइकिल की
चेन की आवाज़ भी गाने में डाल दे. ये कहते कहते वे बप्पी की
खूब तारीफ भी किया करते.

आज इतने सालों बाद मैं इस बात को याद करते हुए आज के संगीत
के बारे में सोचता हूँ तो ऐसा लगता है आज के संगीतकार आवाजों के
मामले में काफी इनोवेटिव हो चले हैं. मानव शरीर में जहाँ जहाँ से भी
आवाजें आ सकती हैं उन सभी का प्रयोग गीतों में होने लगा है.

गीत के बोल:

गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई
गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई गई

मका जाई मका जाई रम पम पम  पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पम  पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पम  पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पो
कुकडू कूँ

मेरा दिल मुझसे यही कहता है तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
जैसे कोई भूल हुआ रोश्ता है तभी तो मैंने तुम्हें रोका है
जीं प्यार बिना फीका है मैंने तो दुनिया से यही सीखा है
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
मेरा दिल मुझसे यही कहता है तुम्हें पहले भी कहीं देखा है

माना हम अजनबी हैं मिले अभी अभी हैं तो क्या हुआ
देखो मेरी आँखों में तुमको दिखेगा अपनी ही चेहरा
माना हम अजनबी हैं मिले अभी अभी हैं तो क्या हुआ
देखो मेरी आँखों में तुमको दिखेगा अपनी ही चेहरा
तो फिर
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
मेरा दिल मुझसे यही कहता है तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
जैसे कोई भूल हुआ रोश्ता है तभी तो मैंने तुम्हें रोका है

दुनिया जब से बनी है प्यार वही है बदले हैं लोग
पागल कर के ही छोड़े बढ़ता ही जाए ऐसा है रोग आ हा आ हा
दुनिया जब से बनी है प्यार वही है बदले हैं लोग
पागल कर के ही छोड़े बढ़ता ही जाए ऐसा है रोग
तो फिर
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
मेरा दिल मुझसे यही कहता है तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
जैसे कोई भूल हुआ रोश्ता है तभी तो मैंने तुम्हें रोका है

जीं प्यार बिना फीका है मैंने तो दुनिया से यही सीखा है
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
दिन हो या रात तू प्यार किये जा जीना है तो बिंदास जिए जा
मेरा दिल मुझसे यही कहता है तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
मका जाई मका जाई रम पम पम पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पम पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पम पो मका जाई मका जाई रम पम पम पो
मका जाई मका जाई रम पम पम पो
.........................................................................
Mera dil mujhse yahi kehta hai-Wardat 1981

Artists: Jagdeep, Mithun Chakravorty, Kajal Kiran

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP