Showing posts with label Bobby Deol. Show all posts
Showing posts with label Bobby Deol. Show all posts

May 5, 2016

नहीं ये हो नहीं सकता-बरसात १९९५

ये हो ही नहीं सकता कि कोइ भारी खाना खाए और उसे नींद
ना आये. वैसे ही इश्क मोहब्बत करने के बाद किसी की याद
न आये ये कैसे संभव है?

आइये सुनें फिल्म बरसात से एक मधुर और लोकप्रिय गीत जो
अपने समय का बड़ा हिट गीत है. सन १९९५ की बरसात फिल्म
में नदीम श्रवण का संगीत है. १९४९ के बाद बरसात १९९५ में आई.
इसी नाम से १० साल बाद भी एक बरसात आई थी. अभी हाल
फिलहाल इसी बरसात की बात करते हैं.

गीत समीर का लिखा हुआ है और इसे कुमार सानू ने गाया है.
गीत में जनाना स्वर साधना सरगम का है. गीत हमने देखा है
इसका सबूत ये है कि इसमें नायक ने पीले रंग की टी शर्ट पहन
रखी है.



गीत के बोल:

नहीं ये हो नहीं सकता
के तेरी याद ना आये
बिना तेरे कहीं भी दिल मेरे
अब चैन ना पाये
तुझे भूलने से पहले
मेरी जान चली जाये
नहीं ये हो नहीं सकता

अगर मुझपे यकीन ना हो
मुझे तुम आज़मा लेना
मैं तुमसे प्यार करता हूँ
जहाँ चाहे बुला लेना
तोडूंगा ना ये वादे वफा
मैं आशिक़ हूँ, दीवाना हूँ
कोई क्या मुझको समझाये
नहीं ये हो नहीं सकता

मोहब्बत की हदों से हम
चलो आगे निकल जायें
बसा लें घर दिलों में हम
ना दुनिया को नज़र आयें
चुपके सुनें धडकनों की सदा
मेरी दीवानगी दिलबर
तेरे सर की कसम खाये

नहीं ये हो नहीं सकता
के तेरी याद ना आये
बिना तेरे कहीं भी दिल मेरे
अब चैन ना पाये
तुझे भूलने से पहले
मेरी जान चली जाये
नहीं ये हो नहीं सकता
.....................................................................................
Nahin ye ho nahin sakta-Barsaat 1995

Read more...

Feb 5, 2016

बर्दाश्त नहीं कर सकता-हमराज़ २००२

एक थी सुनील दत्त, राज कुमार, विम्मी वाली हमराज़ जिसके गीत
बेहद लोकप्रिय हुए थे. एक आई सन २००२ की हमराज़ बॉबी देवल, 
अक्षय खन्ना, अमीषा पटेल अभिनीत, जो कि अब्बा-मस्तान द्वारा
निर्देशित थ्रिलर एक फिल्म है. गीतों के बोल सुधाकर शर्मा ने लिखे
हैं और रेशम सा मुलायम संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने. हिमेश
का संगीत कर्णप्रिय है इस फिल्म में.

प्रस्तुत गीत एक युगल गीत है सुनिधि और के के का गाया हुआ.
वाह, क्या जुगलबंदी है ऊंचे सुरों पर गाने वालों की.



गीत के बोल:


बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
ये इश्क विश्क तो यार बड़ा ही कमाल ये पैदा करता है लाखों सवाल
ये इश्क विश्क तो यार बड़ा ही कमाल ये पैदा करता है लाखों सवाल
कहीं ख्वाब ये दिखता है कहीं दर्द ये जगाता है
ये मुश्किलें बढ़ाता है जन्नत भी ये दिखलाता है
जन्नत से दूर जाए कहाँ जाए कहाँ जाए कहाँ
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
जो न हो आरजू तो आशिकी है क्या जो सनम मिले तो जिंदगी है क्या
जो न हो आरजू तो आशिकी है क्या जो सनम मिले तो जिंदगी है क्या
ये आशिकी लुभाती है लेकिन बड़ा सताती है
नजदीकियां लाती है कभी दूरियां बढाती है
मिट जाने दो ये दूरियां ये दूरियां ये दूरियां

बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
बर्दाश्त नहीं कर सकता अब दूर नहीं रह सकता एक दिन
तेरे बिन
.............................................................................
Bardasht nahin kar sakta-Humraaz 2002

Read more...

Aug 17, 2015

हमको सिर्फ तुमसे प्यार है-बरसात १९९५

कवि कह रहा है-हमको ‘सिर्फ तुमसे’ प्यार है. मतलब है तुम्हारे
मोहल्ले से, तुम्हारी सखियों इत्यादि से हमें कोई लगाव नहीं है.
या तो इसका भावार्थ ऐसा ही है या - हमको सिर्फ ‘तुमसे प्यार
है’ और दूसरा कोई सरोकार नहीं ऐसा कुछ भी हो सकता है.
तुम्हारी प्रोपर्टी, बैंक बैलंस, पोमेरियन डॉगी से हमें कोई सरोकार
नहीं है. 

कभी कभी किसी गीत से मतलब निकालना या समझना टेड़ी खीर
या आड़ा हलवा साबित होता है. वैसे आपको बतला दिया जाए कि
ये गीत कुमार सानू के सबसे ज्यादा हिट हुए गीतों में से एक है.
सन १९९५ की फिल्म है, समीर का गीत है और नदीम श्रवण का
संगीत है. युगल गीत है ये इलसिए पहली पंक्ति की संभावना इसमें
दोनों पक्षों पर लागू हो सकती है. गायिका हैं अलका याग्निक.





गीत के बोल:

हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
कह रही है दिल की बेखुदी
बस तुम्हारा इंतज़ार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है

ढूंढते हैं हम तुमको दर-ब-दर
जाने कब कहाँ मिलोगे हमसे हमसफ़र
कैसी दूरियां, कैसा फ़ासला
हम यहाँ पे आए सुन के प्यार की सदा
अब ना तुमसे दूर होंगे हम
तुमपे दिल क्या जां निसार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है

जागते रहे हम तो रात भर
एक लम्हां एक पल भी सोई ना नज़र
तुम निगाह में, तुम ख्याल में
हाल है बुरा हमारा ऐसे हाल में
यूं तो हमपे ना करो सितम
हमको तुमपे ऐतबार है
कह रही है दिल की बेखुदी
बस तुम्हारा इंतज़ार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
हमको सिर्फ़ तुमसे प्यार है
......................................................................
Hamko sirf  tumse pyar hai-Barsaat 1995

Read more...

Jul 15, 2015

दिल पागल दीवाना है-बरसात १९९५

दिल पागल या दिल दीवाना अथवा दोनों के कोम्बिनेशन
वाले गीत फिल्म मैंने प्यार किया के बाद खूब आये ९०
के दशक में. इन सब में निस्संदेह सबसे ज्यादा जो गीत
बजे वे हैं- दिल दीवाना-मैंने प्यार किया और “दिल तो
पागल है”-फिल्म का शीर्षक गीत. फिल्म बरसात का गीत
दोनों गीतों के बीच के अंतराल का है, ये सन १९९५ में
प्रकट हुआ.

इसका मतलब ये नहीं है कि इन फिल्मों के पहले के प्रेमी
पागल या दीवाने नहीं होते थे. आपको ऐसी कई बानगियाँ
मिल जाएँगी हिंदी फिल्म संगीत के खजाने में. बहरहाल
प्यार में क्या क्या होता है लगभग हर चीज़ का जिक्र इस
गीत में किया गया है. हिंदी फिल्मों के वीडियो देखने से
ज्यादा आनंद कभी कभी गीतों के वीडियो देखने में आता
है.

गीत बॉबी देवल पर फिल्माया गया है और इस फिल्म की
नायिका हैं ट्विंकल खन्ना. समीर के बोल हैं, नदीम श्रवण
का संगीत है और इसे कुमार सानू ने गाया है.




गीत के बोल:

दिल पागल दीवाना है ये प्यार करेगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा
ये प्यार में धड़का है, ये प्यार से धड़केगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा

दिल तख्त-ओ-ताज की परवाह नहीं करता
रस्म-ओ-रिवाज की परवाह नहीं करता
दौलत से खरीदोगे तो इंकार करेगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा

फ़लक रोके, ज़मीं रोके, मगर हम रुक न पाएंगे
दीवारें तोड़ के सारी हम तुमसे मिलने आएंगे

मोहब्बत झुक नहीं सकती ज़माने के झुकाने से
मोहब्बत मिट नहीं सकती ज़माने के मिटाने से

कहता नहीं है दिल कर के दिखाएगा
तूफ़ान में चाहत की शमा जलाएगा
ये जुर्म-ए-वफ़ा दिल तो सौ बार करेगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा

दिल पागल दीवाना है ये प्यार करेगा
ये कब डरा है दुनिया से जो अब डरेगा
.....................................................................................
Dil pagal deewana hai-Barsaat 1995

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP