Showing posts with label Dilwale. Show all posts
Showing posts with label Dilwale. Show all posts

Oct 27, 2017

मन मा इमोशन जागे-दिलवाले २०१५

आपको सुनवाते हैं नई फिल्म दिलवाले से एक गीत. फिल्म में दो
पीढ़ी के कलाकार हैं.

आदमी चाहे कितना उड़ ले ज़मीन पर एक ना एक दिन वापस आता
ही है. अमेरिका घूम आये चाहे ब्रह्मांड के किसी और ग्रह की सैर कर
ले देसी टच से वो बच नहीं सकता. प्रस्तुत गीत के बोलों को ही ले
लीजिए. इमोशन से इमोसन हो गया है. उसके अलावा कई चीज़ों की
भेलपुरी वाले इस गीत को आम जनता ने बहुत सराहा. गौरतलब है
पुराने समय की आम जनता और खास जनता के बीच का फर्क समय
के साथ साथ कम होता जा रहा है.

गीत लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने और इसके संगीतकार है देसी और
बिदेसी सभी प्रकार की भेलपुरी प्रस्तुत करने में सक्षम प्रीतम का. इसे
गाया है अमित मिश्रा, अनुष्का मनचंदा और अन्तरा मित्रा ने.



गीत के बोल:

गोरिया रे छोरिया रे
गोरिया रे छोरिया रे
तेरा जलवा देखा तो दिल हुआ मिल्खा
बड़ी तेज़ भागे रे..
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

दिल जगह से हिल गया रे
दिल जगह से हिल गया रे
टुकडों में निकला रे दिल का छिलका
तूने फेंका खा के रे 
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

हैया.. मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैंया
में नाचे ता ता थैया
थैया दैया दैया

मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैयां
में नाचे ता ता थैया
थैया सैयां सैयां

ओ मेरे सैयां सैयां सैयां!

दिल की फंसी है नैया मझधार में
सुन ले विस्तार में
हो लुट गया प्यार में
ये तो बता दे मेरे जज़्बात का
इतना कम रेट क्यूँ है तेरे बाज़ार में

करके वादा क्यूँ ना आई
करके वादा क्यूँ ना आई
हुआ दिल का जगराता
हल्का. फुल्का सा धोखा खा के रे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे
मन मा इमोशन जागे रे
मन मा इमोशन जागे

हैया मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैयां
में नाचे ता ता थैया
थैया दैया दैया

मेरा देसी टिपिकल सैयां
पीपल की ठंडी छैंया
में नाचे ता ता थैया
थैया सैयां थैया
……………………………………………………………………
Man maa emosan-Dilwaale 2015

Artists: Shahrukh Khan, Varun Dhawan, Kajol, Kriti Sanon

Read more...

Sep 9, 2017

जनम जनम साथ चलना-दिलवाले २०१५

सन १९९५ की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने पुराने
सारे कीर्तिमान तोड़ दिए किसी सिनेमा हॉल में लगातार चलने
के. उसके अलावा भी ये हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे सफल
फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के साथ ही शाहरुख खान और
काजोल की जोड़ी बनी. फिल्मों में जोडियाँ बनने का सिलसिला
पुराना है.

कई सालों बाद शाहरुख खान और काजोल को साथ लेकर फिल्म
बनाई गई सन २०१६ की दिलवाले. गीत सुनते हैं जिसे गाया है
अरिजीत सिंह संग अन्तरा मित्रा ने. अमिताभ भट्टाचार्य के बोल
हैं और प्रीतम का संगीत.




गीत के बोल:

जनम जनम जनम साथ चलना यूँ हीं
कसम तुम्हें कसम आ के मिलना यहीं
एक जान हो भले दो बदन हो जुदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा

मेरी सुबह हो तुम्हीं
और तुम्हीं शाम हो
तुम दर्द हो तुम ही आराम हो
मेरी दुआओं से आती है बस ये सदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा

आ हा हा हा ओ हो हो

मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा

तेरी बाँहों में हैं मेरे दोनों जहाँ
तू रहे जिधर मेरी जन्नत वहीं
जल रही अगन है जो ये दो तरफा
ना बुझे कभी मेरी मन्नत यहीं

तू मेरी आरजू मैं तेरी आशिकी
तू मेरी शायरी मैं तेरी मौसिकी

तलब तलब तलब बस तेरी है मुझे
नसों में तू नशा बन के घुलना यूँ ही
मेरी मोहब्ब्त का करना तू हक ये अदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा

मेरी सुबह हो तुम्हीं
और तुम्हीं शाम हो
तुम दर्द हो तुम ही आराम हो
मेरी दुआओं से आती है बस ये सदा
मेरी हो के हमेशा ही रहना
कभी ना कहना अलविदा
आ आ आ अलविदा
आ आ आ आ
ओ ओ ओ 
ना ना रा रा रा रा रा रा
हू हू हू हू हू हू हू
ना ना ना रा रा रा रा रा रा
...............................................................................
Janam janam-Dilwale 2016

Artists: Shah Rukh Khan, Kajol

Read more...

Jul 15, 2017

धूप से निकल के...गेरुआ-दिलवाले २०१५

शाहरुख और काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले से एक गाना
सुनते हैं आज. सूरज हुआ मद्धम का एक्सटेंशन सा है ये. वो
रेगिस्तानी इलाके में फिल्माया गया था ये पानी और बर्फीले
इलाके में फिल्माया गया है.

फिल्म: दिलवाले
वर्ष: २०१५
गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य
गायक: अरिजीत सिंह, अन्तरा मित्रा
संगीत: प्रीतम




गीत के बोल:

धूप से निकल के
छांव से फिसल के
हम मिलें जहाँ पर
लम्हा थम गया

आसमान पिघल के
शीशे में ढ़ल के
जम गया तो तेरा
चेहरा बन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हाँ निकली है दिल से ये दुआ
हो ओ ओ रंग दे तू मोहे गेरूआ

हो तुमसे शुरू  तुमपे फ़ना
है सूफियाना  ये दास्ताँ
मैं कारवां  मंजिल हो तुम
जाता जहाँ को  हर रास्ता

तुमसे जुड़ा जो
दिल जरा संभल के
दर्द का वो सारा
कोहरा छन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
हो ओ ओ राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हो वीरान था  दिल का जहाँ
जिस दिन से तू  दाखिल हुआ
इक जिस्म से  इक जान का
दर्जा मुझे  हासिल हुआ

हाँ फीके हैं सारे
नाते जहाँ के
तेरे साथ रिश्ता 
गहरा बन गया

दुनिया भुला के  तुमसे मिला हूँ
निकली है दिल से ये दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ
राँझे की दिल से है दुआ
रंग दे तू मोहे गेरूआ

हाँ निकली है दिल से है दुआ
हो रंग दे तू मोहे गेरूआ
……………………………………………….
Dhoop se nikal ke…gerua-Dilwale 2015

Artists: Shahrukh Khan, Kajol

Read more...

Jul 1, 2017

जीता था जिसके लिए-दिलवाले १९९४

फिल्म दिलवाले से एक गीत सुनवाया था आपको
पहले. वो वर्तमान काल का था, ये भूत काल वाला
है. हम व्याकरण के हिसाब से बात कर रहे हैं. उस
गीत में ‘करता हूँ’ शब्द आये हैं तो प्रस्तुत गीत में
“करता था” शब्द प्रयोग किये गए हैं.

गीत के दोनों वर्ज़न पॉपुलर हैं. इसमें ट्रेजेडी और ड्रामा
ज्यादा है. प्यानो पर नायक काफी जोर लगा कर बजा
रहा है.



गीत के बोल:

जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था
जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था
एक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था
एक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था
जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था
एक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था

कितनी मुहब्बत है मेरे दिल में कैसे दिखाऊँ उसे
कैसे दिखाऊँ उसे
दीवानगी ने पागल किया है कैसे बताऊँ उसे
कैसे बताऊँ उसे
मिटाने से भी न मिटेगी मेरी दास्ताँ
एक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था
एक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था

मेरी नज़र में, मेरे जिगर में तस्वीर है यार की
तस्वीर है यार की
मेरी ख़ुशी क्या ये ज़िन्दगी क्या सौगात है प्यार की
सौगात है प्यार की
उसी के लिए हैं मेरे तो ये दोनों जहां
इक ऐसा लड़का था जिसे मैं प्यार करती थी
इक ऐसा लड़का था जिसे मैं प्यार करती थी

जीती थी जिसके लिए जिसके लिए मरती थी
जीती थी जिसके लिए जिसके लिए मरती थी
इक ऐसा लड़का था जिसे मैं प्यार करती थी
इक ऐसा लड़का था जिसे मैं प्यार करती थी

जां से भी ज्यादा चाहा था जिसको उसने ही धोखा दिया
उसने ही धोखा दिया
नादान थी जो कुछ भी न समझी चाहत को रुसवा किया
चाहत को रुसवा किया
बना के उसी ने उजाड़ा मेरा आशियाँ
वो कैसी लड़की थी जिसे तू प्यार करता था
इक ऐसी लडकी थी जिसे मैं प्यार करता था

जीती थी जिसके लिए जिसके लिए मरती थी
इक ऐसा लड़का था जिसे मैं प्यार करती थी
इक ऐसा लड़का है जिसे मैं प्यार करती हूँ
.......................................................................
Jeeta tha jiske liye-Dilwale 1994

Artists: Ajay Devgan, Raveena Tandon, Sunil Shetty

Read more...

Nov 28, 2015

जीता हूँ जिसके लिए–दिलवाले १९९४

आपको म्यूजिकल हिट फिल्म दिलवाले से दो गीत पहले
सुनवाए हैं. दिलवाले सन १९९४ की अजय देवगन अभिनीत
फिल्म है. इस फिल्म के अधिकांश गीत आज भी सुने जाते
हैं. इस गीत के दो तर्जुमे मौजूद हैं फिल्म में जो वर्त्तमान
काल और भूत काल वाले हैं. एक में इज़हार-ए-मोहब्बत है
तू दुसरे में अफ़सोस ज़ाहिर किया गया है. आज खुशनुमा
गीत सुनिए.

गीत समीर का लिखा हुआ है और इसकी धुन नदीम श्रवण
ने तैयार की है. अलका याग्निक और कुमार सानू इस गीत
को गा रहे हैं. गीत में कुमार सानू को तबियत से “हो हो”
करने का मौका मिला है. फिल्म का नायक प्रतिभाशाली है
और उसे प्यानो बजाना भी आता है जैसा कि वीडियो से
पता चलता है.



गीत के बोल:

हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो हो
जीता हूँ जिसके लिए, जिसके लिए मरता हूँ
जीता हूँ जिसके लिए, जिसके लिए मरता हूँ
बस तू ही वो लडकी है, जिसे मैं प्यार करता हूँ
बस तू ही वो लडकी है, जिसे मैं प्यार करता हूँ

जीता हूँ जिसके लिए, जिसके लिए मरता हूँ
बस तू ही वो लडकी है, जिसे मैं प्यार करता हूँ

तेरा ही चर्चा, तेरी ही बातें, लब पे तेरा नाम है
दिलबर कसम से, तेरे ही दम से,
मेरी सुबह शाम है, मेरी सुबह शाम है
हमारी वफा के गवाह है, ज़मीन आसमान
बस तू ही वो लड़का है जिसे मैं प्यार करती हूँ

मेरी बहारें, मेरी मोहब्बत, तू ही मेरी आरजू
देखूं जिसे मैं, आँखों मे भर के,
है वो हसीं ख्वाब तू, है वो हसीं ख्वाब तू
मैं कैसे जियूंगी तेरे बिन, तू है मेरी जान
बस तू ही वो लडकी है, जिसे मैं प्यार करता हूँ
बस तू ही वो लड़का है जिसे मैं प्यार करती हूँ

जीती हूँ जिसके लिए, जिसके लिए मरती हूँ
बस तू ही वो लड़का है जिसे मैं प्यार करती हूँ
.................................................................
Jeeta hoon jiske liye-Dilwale 1994

Artists: Ajay Devgan, Raveena Tandon

Read more...

Jul 22, 2015

कितना हसीन चेहरा-दिलवाले १९९४

प्रस्तुत है सन १९९४ का एक लोकप्रिय गीत. आनंद बक्षी
ने जो लोकप्रिय गीतकार का दर्ज़ा हासिल किया हुआ था
७० के दशक से लगातार ८० के दशक के पूरे होने तक  
उसे समीर ने सफलतापूर्वक ग्रहण किया अगली पीढ़ी में.

९० के दशक से लेकर आज तक बने गीतों में काफी सारे
गीत समीर के लिखे हुए हैं और उनमें से बहुतेरे हिट हुए
हैं. कुमार सानू के कैरियर का भी ये एक सफल गीत है
और इस गीत में उनकी ‘हो हो’ भी कम है. कुमार सानू
की आवाज़ आज के फ़िल्मी गीतों में ना के बराबर सुनाई
देती है, मगर, ये गीत आज भी आपको कहीं न कहीं बजता
मिल जायेगा-किसी होटल, चाय-नाश्ते के ठिकानों, टेम्पो,
रिक्शा, मिनी बस, ऑटो-रिक्शा या किसी ट्रैक्टर-ट्राली पर.

गौर करने लायक बात है-कैची धुनें आपको सार्वजनिक स्थलों
पर ज्यादा बजती मिलेंगी.



गीत के बोल:

कितना हसीन चेहरा,
कितनी प्यारी आँखें
कितनी प्यारी आँखें है,
आँखों से छलकता प्यार
कुदरत ने बनाया होगा
फुरसत से तुझे मेरे यार
कुदरत ने बनाया होगा
फुरसत से तुझे मेरे यार


तेरी नजर झुके तो शाम ढले
जो उठे नजर तो सुबह चले
तेरी नजर झुके तो शाम ढले
जो उठे नजर तो सुबह चले
तू हँसे तो कलियाँ खिल जाये
तुझे देख के नूर भी शरमाए
तेरी बिखरी बिखरी जुल्फें
तेरी महकी महकी सांसे
तेरी कोयल जैसी बोली
तेरी मीठी मीठी बातें

जी चाहे मेरा मैं यूँ ही
तेरा करता रहूँ दीदार
कुदरत ने बनाया होगा
फुरसत से तुझे मेरे यार

दुनिया में हसीं और भी हैं,
होगा न कोई तेरे जैसा हसीं
दुनिया में हसीं और भी हैं,
होगा न कोई तेरे जैसा हसीं
रंगीं जवान मदहोश बदन,
तू हुस्न-ओ-शबाब का है गुलशन
तेरे अंग से खुश्बू बरसे,
परियों सी सुन्दर काया
जो कुछ सोचा था मैंने,
वो सब कुछ तुझमें पाया
तेरी एक अदा पे मै
सदके जाऊं सौ बार
कुदरत ने बनाया होगा
फुरसत से तुझे मेरे यार
कुदरत ने बनाया होगा
फुरसत से तुझे मेरे यार
.............................................................
Kitna Haseen Chehra- Dilwale 1994

Artists: Ajay Devgan, Raveena Tandon

Read more...

Jul 10, 2015

सातों जनम में तेरे-दिलवाले १९९४

कसम की बड़ी अहमियत होती है हिंदी फिल्म कथानक में जैसे
दक्षिण भारत के भोजन में रसम की. वास्तविक जीवन में उसका
महत्व बचा हो या ना हो फिल्मों की कसम बहुत वजनदार और
असरकारक होती है और उसे कुछ समय पहले की फिल्मों में इतने
इत्मीनान से खाया जाता था जैसे कोई पाचक चूर्ण फांक रहा हो.
आज के आधुनिक कथानकों में इसकी गुंजाईश कम हो गयी है.

एक गीत है फिल्म दिलवाले से जिसमें दिल खोल कर कसमें-वादे
का जिक्र हुआ है. समीर की फैक्ट्री से निकला गीत है ये जिसे गा
रहे हैं अलका याग्निक और कुमार सानू. संगीत है नदीम श्रवण की
जोड़ी का. गीत में मुख्यतः सात जन्मों का जिक्र है.

गीत में संगीतमय कसरत करते हुए दो कलाकार दिखेंगे आपको
जिनके नाम हैं-अजय देवगन और रवीना टंडन.




गीत के बोल:

सातों जनम में तेरे  मैं साथ रहूँगा यार
मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूँगा प्यार
सपना समझ के भूल न जाना
ओ दिलवाले साथ निभाना
साथ निभाना दिलदार

सातों जनम में तेरे मैं साथ रहूँगा यार

सुन मेरी शहज़ादी मैं हूँ तेरा शहज़ादा
बाहों में ले के तुझे मैं करता हूँ वादा
ऐ जान-ए-तमन्ना मेरी, मैं खा के कसम तेरी
ये करता हूँ इकरार
मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूँगा प्यार

एहसास नहीं तुझको मैं प्यार करूँ कितना
कर दूंगी तुझे पागल चाहूंगी सनम इतना
दामन न कभी छूटे, तोड़े न कभी टूटे
जो रिश्ता जुड़े एक बार
मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूँगा प्यार

सातों जनम में तेरे मैं साथ रहूँगा यार
मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूँगा प्यार
सपना समझ के भूल न जाना
ओ दिलवाले साथ निभाना
साथ निभाना दिलदार

सातों जनम में तेरे मैं साथ रहूँगा यार
................................................................
Saaton janam mein tere-Dilwale 1994

Artists: Ajay Devgan, Raveena Tandon

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP