Showing posts with label Ek Phool Do Mali. Show all posts
Showing posts with label Ek Phool Do Mali. Show all posts

Nov 5, 2016

ओ नन्हें से फ़रिश्ते-एक फूल दो माली १९६९

फ़िल्मी दुनिया में परदे के पीछे की मजदूरी को छोड़ के
सब चीज़ें भव्य रूप में दिखाई देती हैं. फिल्मों के प्रीमियर,
प्रमोशन, ट्रेलर और पार्टियां, जन्मदिन, शादी-ब्याह इत्यादि.

परदे पर दिखलाये गए जन्मदिन समारोह भी भव्य होते हैं.
कंसेप्ट हैप्पी बर्थडे का है तो उसे भव्य दिखलाया जाना भी
ज़रूरी है. केक का होना आवश्यक है चाहे वो अंडे वाला हो
या बिना अंडे वाला.

हमारे देश में फिल्मों और क्रिकेट दो चीज़ों का बड़ा क्रेज है.
आज भरतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का बर्थडे
है. उसके अलावा जेबा बख्तियार, दक्षिण के फिल्म निर्देशक
विजयकृष्णन हैं.

१ नवंबर ऐश्वर्य राय, २ नवंबर शाहरुख खान, ४ नवंबर
को तब्बू का जन्मदिन आता है. नवंबर में पैदा हुई कुछ और
फ़िल्मी हस्तियाँ हैं-जीनत अमान, जूही चावला, कमल हासन,
अनुष्का शेट्टी और यामी गौतम.

नवंबर के महीने में काफी ऐसी हस्तियाँ पैदा हुईं जो थोडा
अलग हट के हैं. कई नीति निर्धारक, समाज सेवी और नेता
इस महीने में पैदा हुए

आज आपको सुनवाते हैं फिल्म एक फूल दो माली से रफ़ी
का गया बच्चों वाला गीत. प्रेम धवन की रचना है और
रवि का संगीत.




गीत के बोल:

ओ नन्हें से फ़रिश्ते तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते ओ नन्हें से फ़रिश्ते
ओ नन्हें से फ़रिश्ते तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते ओ नन्हें से फ़रिश्ते
हैप्पी बर्थडे टू यू हैप्पी बर्थडे टू यू
हैप्पी बर्थडे टू यू

तुझे देखने को तरसे क्यूं हर घड़ी निगाहें
तुझे देखने को तरसे क्यूं हर घड़ी निगाहें
बेचैन सी रहती हैं तेरे लिये ये बाहें
मुझे खुद पता नहीं है मुझे तुझसे प्यार क्यूं है

ओ नन्हें से फ़रिश्ते तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते ओ नन्हें से फ़रिश्ते
हैप्पी बर्थडे टू यू हैप्पी बर्थडे टू यू
हैप्पी बर्थडे टू यू

नाज़ुक सा फूल है तू किसी और के चमन का
नाज़ुक सा फूल है तू किसी और के चमन का
खुशबू से तेरी महके क्यों बाग मेरे मन का
मेरी ज़िन्दगी में छाई तुझसे बहार क्यूं है

ओ नन्हें से फ़रिश्ते तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते ओ नन्हें से फ़रिश्ते
हैप्पी बर्थडे टू यू हैप्पी बर्थडे टू यू
हैप्पी बर्थडे टू यू

तू कुछ नहीं है मेरा फिर भी ये तड़प कैसी
तू कुछ नहीं है मेरा फिर भी ये तड़प कैसी
तुझे देखते ही खून में उठती है इक लहर सी
हर वक्त मुझको रहता तेरा इन्तज़ार क्यूं है

ओ नन्हें से फ़रिश्ते तुझसे ये कैसा नाता
कैसे ये दिल के रिश्ते ओ नन्हें से फ़रिश्ते
हैप्पी बर्थडे टू यू हैप्पी बर्थडे टू यू
हैप्पी बर्थडे टू यू
..............................................................
O nanhe se farishte-Ek phool do mali 1969

Artists: Sanjay Khan, Sadhna, Balraj Shani, Durga Khote

Read more...

Jan 30, 2010

सजना सजना ओ सजना-एक फूल दो माली १९६९

हिंदी फिल्मों में 'गोभी के फूल'/ 'चिड़िया के घोंसले' युग से एक
और गीत। ये ऐसे गीत होते थे जिसमे हिरोइन का जूडा उसके
चेहरे से ३ गुना बड़ा हुआ करता था, जैसे उसके आगे को झुकने
वाली गर्दन का weight balance किया गया हो।

वर्षों पहले एक महिला जिनको हम आंटीजी कहा करते थे, वो
जबरिया लचक के चलने की बीमारी से ग्रसित थीं। उनकी चाल
कुछ ऐसी ही हुआ करती थी जैसी इस गीत के शुरू में नायिका
की है। उनको देख कर इस गाने की याद आ जाया करती। गीत
मधुर है और कभी कभार आज भी किसी कोने में बजता सुनाई
दे जाता है। आशा भोंसले के गाये इस गीत की धुन बनाई है रवि
ने । फिल्म एक फूल दो माली में इसको परदे पर फिल्माया गया
है साधना और संजय खान पर।



गीत के बोल:

सजना सजना ओ सजना
तेरे प्यार में मैं खो गयी सजना
तेरे ही कारण बनी रे जोगन
अब होना है जो भी हो सजना
अब ये लागी छूटे ना। अब ये बंधन टूटे ना

सजना सजना ओ सजना
तेरे प्यार में मैं खो गयी सजना
तेरे ही कारण बनी रे जोगन
अब होना है जो भी हो सजना
अब ये लागी छूटे ना, अब ये बंधन टूटे ना

मिलते ही नैन गया चैन मेरी रातों का
चल गया जादू तेरी प्यार भरी बातों का
मिलते ही नैन गया चैन मेरी रातों का
चल गया जादू तेरी प्यार भरी बातों का

सजना सजना ओ सजना
तेरे प्यार में मैं खो गयी सजना
तेरे ही कारण बनी रे जोगन
अब होना है जो भी हो सजना
अब ये लागी छूटे ना, अब ये बंधन टूटे ना

बैरी पपीहा जब पियु पियु गाये रे
लागे वो बाण मेरी जान चली जाए रे
बैरी पपीहा जब पियु पियु गाये रे
लागे वो बाण मेरी जान चली जाए रे

सजना सजना ओ सजना
तेरे प्यार में मैं खो गयी सजना
तेरे ही कारण बनी रे जोगन
अब होना है जो भी हो सजना
अब ये लागी छूटे ना। अब ये बंधन टूटे ना

दुनिया के मेले अकेले देखे ना जायेंगे
तेरे ही संग पिया रंग सारे बहायेंगे
दुनिया के मेले अकेले देखे ना जायेंगे
तेरे ही संग पिया रंग सारे बहायेंगे

सजना सजना ओ सजना
तेरे प्यार में मैं खो गयी सजना
तेरे ही कारण बनी रे जोगन
अब होना है जो भी हो सजना
अब ये लागी छूटे ना। अब ये बंधन टूटे ना

सजना सजना ओ सजना
........................................................
Sajna sajna o sajna-Ek phool do mali

Artists: Sadhna, Sanjay Khan,

Read more...

Nov 22, 2009

ये परदा हटा दो-एक फूल दो माली १९६९

१९६९ में ही संजय खान और साधना की एक और फ़िल्म आई थी उसका
नाम -एक फूल दो माली है। इस फ़िल्म का एक युगल गीत बहुत बजा है
-ये परदा हटा दो। जिन हिन्दी गानों में 'नाना' शब्द आया है वो गिनती के
ही हैं। इस गाने में डंडे का भी जिक्र है - डंडे से अरमान कैसे ठंडे होते ?

जिस परदे का जिक्र गाने में हो रहा है उसको मैं अभी तक ढूंढ रहा हूँ। गीत
गाया है आशा भोंसले और रफ़ी ने । संगीतकार हैं रवि।



गाने के बोल:

ये परदा हटा दो
ज़रा मुखड़ा दिखा दो

ये परदा हटा दो
ज़रा मुखड़ा दिखा दो

हम प्यार करनेवाले हैं कोई गैर नहीं
अरे, हम तुमपे मरनेवाले हैं कोई गैर नहीं

ओ मजनू के नाना
मेरे पीछे न आना
जा प्यार करने वाले तेरी खैर नहीं
अरे ओ हमपे मरने वाले तेरी खैर नहीं

शुकर करो के पड़े नहीं हैं मेरी माँ के डंडे
एक हाथ में हो जाते अरमान तुम्हारे ठंडे
शुकर करो के पड़े नहीं हैं मेरी माँ के डंडे
एक हाथ में हो जाते अरमान तुम्हारे ठंडे

माँ को भी समझा दो
बस इतना बता दो

हम प्यार करनेवाले हैं कोई गैर नहीं
अरे, हम तुमपे मरनेवाले हैं कोई गैर नहीं
ओ मजनू के नाना
मेरे पीछे न आना
जा प्यार करने वाले तेरी खैर नहीं
अरे ओ हमपे मरने वाले तेरी खैर नहीं

जहाँ मिले दो जवान नज़र होती तकरार वहीँ है
दिल पर रख कर हाथ ये कह दो हमसे प्यार नहीं है
जहाँ मिले दो जवान नज़र होती तकरार वहीँ है
दिल पर रख कर हाथ ये कह दो हमसे प्यार नहीं है

दिल की बातें दिलवाले नज़रों से ही पहचानते
लेकिन कुछ ऐसे हैं अनादी जो ये भी न जानते
ये पहले बताते
बारात लेके आते

हम प्यार करनेवाले हैं कोई गैर नहीं
अरे, हम तुमपे मरनेवाले हैं कोई गैर नहीं

ओ मजनू के नाना

हम प्यार करनेवाले हैं कोई गैर नहीं
अरे, हम तुमपे मरनेवाले हैं कोई गैर नहीं

ये परदा हटा दो
.................................................................
Ye parda hata do-Ek phool do mali 1969

Read more...

Jul 16, 2009

नटखट नगमे -सैयां ले गई जिया - एक फूल दो माली १९६९

इस फ़िल्म में हीरो हीरोइन दोनों के बीच खूबसूरती का
मुकाबला सा होता प्रतीत होता है। हा हा हा । ये गाना
एक ज़माने में 'आल इंडिया रेडियो' की सारी सर्विसेस पर
तबीयत से बजा करता था। आशा के गाये जिंदादिल गीतों
में से एक। इसको संगीतबद्ध किया है संगीतकार रवि ने.
इसका वीडियो जब तक मैंने नहीं देखा था तब तक मुझे
यही लगता रहा कि ये शशिकला या जयश्री टी. जैसी हीरोइन
पर फिल्माया गया होगा।

इस गाने में साधना ने अपना नृत्य कौशल और अभिनय
सभी का प्रदर्शन कर दिया है। साधना सम्मोहक मुस्कान
की स्वामिनी रही हैं। इस गाने में उनको मुस्कुराने का
भरपूर मौका दिया गया है।



गाने के बोल :

सैयाँ ले गई जिया तेरी पहली नज़र
कैसा जादू किया तूने मो पे ओ जादूगर
सैयाँ ले गई ...

पहले, लगा तो इक सपना सा
अब तो, लग तू मोहे अपना सा
ले चल हाथ पकड़ के सजना चाहे जिधर
सैयाँ ले गई ...

आ गई, बलम तेरी बातों में
क्या है, न जाने तेरी आँखों में
भूल गई मैं, प्यार में तेरे, अपनी डगर
सैयाँ ले गई ...

जानूं, कि तू हरजाई है
सोचूँ ,क्यूँ आँख मिलाई है
लेकिन तुझको देख रही ना अपनी ख़बर
सैयाँ ले गई ...
................................................................
Saiyan le gayi jiya-Ek phool do mali 1969

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP