Showing posts with label Nazrana pyar ka. Show all posts
Showing posts with label Nazrana pyar ka. Show all posts

Jan 1, 2013

नया साल आये तमाशे दिखाये - नज़राना प्यार का १९८०

नया साल आया, नयी संभावनाएं ले कर के आया. ऐसा
ही कुछ लगभग हर व्यक्ति सोचता है. नए साल की नयी
योजनाएं, पुराने को पीछे छोड़ने की जद्दोजहद. रेसोल्यूशन
आते हैं इस समय जो अधिकतर कुछ दिन बाद गोल हो
जाते हैं जैसे जैसे १ जनवरी का खुमार उतरता है. बदलाव
प्रकृति का नियम है, इसलिए बदलाव का स्वागत करना
एक स्वाभाविक प्रक्रिया है.

आइये इस अवसर पर सन ८० की फिल्म नजराना प्यार का
से एक गीत सुना जाए. गीत के बोल निदा फाज़ली ने लिखे
हैं और संगीत है हेमंत भोंसले का. इस गीत को आशा भोंसले,
अमित कुमार और अनवर ने गाया है. हेमंत भोंसले आशा के
सुपुत्र हैं. फिल्म के निर्देशक एस. एम्. सागर हैं.



गीत के बोल:

नया साल आये, तमाशे दिखाये
किसी को हँसाए, किसी को रुलाये
नया साल आये, तमाशे दिखाये
किसी को हँसाए, किसी को रुलाये


जहाँ है उजाला वहीँ है अंधेरा
मुकद्दर पे काबू, ना मेरा ना तेरा
ये जीवन पहेली, समझ में ना आये

नया साल आये, तमाशे दिखाये
किसी को हँसाए, किसी को रुलाये

मोहब्बत मुकद्दर, बदलती रही है
ये कश्ती तो तूफां में चलती रही है
मोहब्बत अंधेरों में रस्ता बनाये

नया साल आये, तमाशे दिखाये
किसी को हँसाए, किसी को रुलाये

मेरी जां मोहब्बत से दौलत बड़ी है
ये दुनिया में जादू की ऐसी छड़ी है
मोहब्बत खरीदे मुकद्दर बनाये
नया साल आये, तमाशे दिखाये
किसी को हँसाए, किसी को रुलाये
.............................................................
Naya saal aaye-Nazrana pyar ka 1980

Read more...

Jan 13, 2010

गम छुपाते रहो-नजराना प्यार का १९८०

एक प्रेरणादायक गीत १९८० की फिल्म नजराना प्यार से।
रफ़ी और आशा की आवाजों वाले इस गीत की धुन बनायीं
है हेमंत भोंसले ने। गीत परदे पर राज बब्बर गा रहे हैं।
अरुणा ईरानी नाम की नायिका परदे पर उनके साथ नज़र
आ रही हैं। श्रोताओं में आपको विजयेन्द्र घाटगे और देवेन
वर्मा नज़र आयेंगे। गीत निदा फ़ाज़ली ने लिखा है। हेमंत भोंसले
आशा भोंसले के सुपुत्र हैं और ८० के दशक में सक्रिय रहे।



गीत के बोल:

गम छुपाते रहो, गम छुपाते रहो
गम छुपाते रहो
मुस्कुराते रहो, मुस्कुराते रहो
ज़िन्दगी गीत है, ज़िन्दगी गीत है
इसको गाते रहो, इसको गाते रहो

गम छुपाते रहो, मुस्कुराते रहो

गम से ख़ाली ज़माने में कोई नहीं
वो हसीं कौन सी है जो रोई नहीं
गम से खाली ज़माने में कोई नहीं
वो हसीं कौन सी है जो रोई नहीं
यूँ जियो दूसरों को हंसाते रहो

मुस्कुराते रहो, मुस्कुराते रहो

ज़िन्दगी गीत है, ज़िन्दगी गीत है
इसको गाते रहो, इसको गाते रहो

गम छुपाते रहो, मुस्कुराते रहो

हर जगह वक़्त की अपनी रफ़्तार है
ये कभी गैर है ये कभी यार है
हर जगह वक़्त की अपनी रफ़्तार है
ये कभी गैर है ये कभी यार है
गैर से यार बनके निभाते रहो
गम छुपाते रहो, मुस्कुराते रहो

ज़िन्दगी गीत है, ज़िन्दगी गीत है
इसको गाते रहो, इसको गाते रहो

गम छुपाते रहो, मुस्कुराते रहो

कौनसी आंख है जिसमे सपना नहीं
सब हैं अपने मगर कोई अपना नहीं
कौनसी आंख है जिसमे सपना नहीं
सब हैं अपने मगर कोई अपना नहीं
आंसुओं को तबस्सुम बनाते रहो
मुस्कुराते रहो, मुस्कुराते रहो
गम छुपाते रहो, गम छुपाते रहो
मुस्कुराते रहो, मुस्कुराते रहो
ज़िन्दगी गीत है, ज़िन्दगी गीत है
इसको गाते रहो, इसको गाते रहो
गम छुपाते रहो

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP