Showing posts with label Sholay. Show all posts
Showing posts with label Sholay. Show all posts

Mar 13, 2017

होली के दिन दिल खिल जाते हैं-शोले १९७५

हिंदी सिनेमा इतिहास के शायद सबसे बड़े मील के पत्थर कही
जाने वाली फिल्म शोले में भी एक होली गीत है. अब आप इस
बात से अनुमान लगाइए इस त्यौहार का हमारे कथानकों में
कितना अहम स्थान रहा है.

सुनते हैं किशोर, लाता और कोरस का गाया हुआ ये लोकप्रिय
होली गीत आनंद बक्षी का लिखा हुआ और आर डी बर्मन का
संगीतबद्ध किया हुआ. इसे सुनते समय हमेशा ये लगता है
दूसरी पंक्ति में एक शब्द कम सा है मगर इसे होली पर सुन
लिया करते हैं.





गीत के बोल:

चलो सहेली चलो रे साथी
ए पकड़ो पकड़ो रे इसे न छोड़ो
अरे बैंया न तोड़ो
ज़रा ठहर जा भाभी अरे जा रे सराबी
क्या ओ राजा गली में आ जा
होली होली भांग की गोली
ओ नखरे वाली दूँगी मैं गाली
अरे रामू की साली
होली रे होली

होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
गिले शिक़वे भूल के दोस्तों
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं
होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं

गोरी तेरे रंग जैसा थोड़ा सा मैं रंग बना लूँ
आ तेरे गुलाबी गालों से थोड़ा सा गुलाल चुरा लूँ
जा रे जा दीवाने तू होली के बहाने तू
जा रे जा दीवाने तू होली के बहाने तू
छेड़ ना मुझे बेसरम
पूछ ले ज़माने से ऐसे ही बहाने से
लिए और दिए दिल जाते हैं

होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं

यही तेरी मरज़ी है तो अच्छा चल तू ख़ुश हो ले
पास आ के छूना ना मुझे चाहे मुझे दूर से भिगो ले
हीरे की कनी है तू मट्टी से बनी है
हीरे की कनी है तू मट्टी से बनी है
तू छूने से टूट जाएगी
काँटों के छूने से फूलों से नाज़ुक नाज़ुक
बदन छिल जाते हैं

होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
गिले शिक़वे भूल के दोस्तों
दुश्मन भी गले मिल जाते हैं
होली के दिन दिल खिल जाते हैं
रंगों में रंग मिल जाते हैं
.........................................................
Holi ke din dil-Sholay 1975

Artists: Dharmendra. Hema Malini, Amitabh Bachchan

Read more...

Sep 10, 2015

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे-शोले १९७५

साइड कार वाला स्कूटर या फिल्म शोले का ये गीत एक
दूसरे के पर्याय से लगने लगे. गुजरात के शहर अहमदाबाद
में किसी समय ये बहुत दिखा करते थे.

शोले फिल्म के ये गाना दोस्ती वाले गीतों में काफी ऊपर
के स्थान पर है. इस गीत की झलक हमें खूब देखने को
मिली है आगे की फिल्मों, स्टेज शो और कार्टून में.

धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गये इस गीत
को मन्ना डे और किशोर कुमार ने गाया है. आनंद बक्षी
रचनाकार हैं और पंचम संगीतकार. गाने में माउथ ऑरगन
का प्रचुर प्रयोग है जिसके लिए पंचम विख्यात रहे.



गीत के बोल:

हा हा हा हा हा हा हा हा
ए ए ए ए ए ए ए ए ए
हुर्र
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोडेंगे
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोडेंगे

अरे मेरी जीत तेरी जीत तेरी हार मेरी हार
सुन ए मेरे यार
तेरा ग़म मेरा ग़म मेरी जान तेरी जान
ऐसा अपना प्यार
ज़ान पे भी खेलेंगे तेरे लिये ले लेंगे
ज़ान पे भी खेलेंगे तेरे लिये ले लेंगे
सबसे दुश्मनी
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोडेंगे

लोगों को आते हैं दो नज़र हम मगर
देखो तो नहीं
हों जुदा या ख़फ़ा ऐ खुदा दे दुआ
ऐसा हो नहीं
खाना पीना साथ है मरना जीना साथ है
खाना पीना साथ है मरना जीना साथ है
सारी ज़िन्दगी

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे
ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे
तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे
…………………………………………………..
Ye dosti ham nahin todenge-Sholay 1975

Artists: Dharmendra, Amitabh Bachchan

Read more...

Dec 12, 2011

महबूबा महबूबा-शोले १९७५

शोले महाफिल्म है तो इसमें मसालों की भी कमी नहीं है.
एक खतरनाक डाकू, सूरमा भोपाली, हेलन का डांस, दो
प्रेम कहानियां, बदले की आग में जलने वाला एक ठाकुर,
साम्भा, कालिया, मौसी, बिना बिजली वाले गांव में पानी
की टंकी और पिस्टल से आम तोड़ने की कला.

७० के दशक में फिल्मों में मुजरे और कैबरे का चलन
बरकरार था. सलीम जावेद का कहानी के साथ साथ इस
फिल्म की स्टारकास्ट और अन्य मामलों में भी काफ़ी
इनपुट रहा है.

मेरे ख्याल से हेलन का डांस और ये गाना उनकी ही मांग
रही होगी. जो भी है, इसे इस फिल्म से अलग सोच के
नहीं देख सकते. मज़ा तो तब आता जब पूरी ४ घंटे की
फिल्म हमें देखने को मिलती. उसमें वो एडिटिंग की टेबल
पर उचका दी गयी कव्वाली भी हमें देखने को मिल जाती.

सुनते हैं जलाल आगा औए हेलन पर फिल्माया गया गीत
जिसे स्वयं संगीतकार ने गाया है. बोल आनंद बक्षी के हैं.
इस गीत की धुन सन १९७४ में रिलीज़ सिंगल-डेमी रूज़
के से यू लव मी से मिलती है. इस बात को कम लोग ही
जानते थे.

एक संगीत प्रेमी-कार्तिक ने इसे सबसे पहले सार्वजनिक तौर
पर उजागर किया था-कॉपी वाले गीत. आज जो आप ढेर
सारे वीडियोज देख रहे हैं यू ट्यूब पर भिन्न भिन्न कलाकारों
द्वारा बनाये गए इनमें से अधिकाँश ने इसी साईट से जानकारी
जुटाई है. हमारे यहाँ किसी रेफरेंस और कर्टसी की प्रथा नहीं
है अतः जिसकी जो मर्जी वो धड़ल्ले से यहाँ वहां पर चिपका
रहा है.

ज्यादा बक बक से गाने का मजा किरकिरा हो जायेगा अतः
इसे सुन लेते हैं.



गीत के बोल:

ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ हो
महबूबा महबूबा
ऊ महबूबा महबूबा महबूबा महबूबा
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
मैं और तू
महबूबा महबूबा महबूबा महबूबा
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
मैं और तू

फूल बहारों से निकला
चाँद सितारों से निकला
फूल बहारों से निकला
चाँद सितारों से निकला
दिन डूबा
ऊ महबूबा महबूबा महबूबा महबूबा
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
मैं और तू

हुस्न इश्क़ की राहों में
बाहों में निगाहों में
हुस्न इश्क़ की राहों में
बाहों में निगाहों में
दिन डूबा

ऊ महबूबा महबूबा महबूबा महबूबा
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
गुलशन में गुल खिलते हैं
जब सहरा में मिलते हैं
हा मैं और तू

महबूबा महबूबा महबूबा महबूबा
ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ ऊ
………………………………………………
Mehbooba mehbooba-Solay 1975

Artists: Jala Agha, Helen

Read more...

Nov 14, 2009

कोई हसीना जब-शोले १९७५

जिस गाने ने तांगे को ग्रेस प्रदान किया वो है फ़िल्म शोले से।
बसंती और धन्नो की बदौलत तांगे की दम तोड़ती यादें ताज़ा
हो गई।

शोले हिन्दी फ़िल्म सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर
फ़िल्म है। फ़िल्म आने के बाद जो गीत सबसे ज्यादा बजा वो
यही है। जनता कुछ भी दावे करती रहे, सबसे ज्यादा यही सुनने
को मिला।

इस हसीन गीत के बोल लिखे हैं आनंद बक्षी ने और धुन बनाई है
राहुल देव बर्मन ने। इस गीत में हिन्दी सिनेमा के परदे की सबसे
सफल जोडियों में से एक है ।

इस गीत के आने के बाद महिलाओं ने क्या क्या नहीं चलाया-बस,
टैक्सी, एरोप्लेन , हेलीकाप्टर इत्यादि। आपको ये ग़लत फ़हमी न
हो जाये कि ये किसी यात्री गाड़ी पर गाना फिल्माया गया है उसके
लिए इस गीत में घोडे की हिनहिनाहट भी शामिल की गई है।

यूट्यूब  वीडियोज का क्या है-वो आने जाने हैं. इसलिए हम सुन
के आनंद उठाने में ज्यादा विश्वास रखते हैं.




गाने के बोल:

कोई हसीना जब रूठ जाती है तो
और भी हसीन हो जाती है
कोई हसीना जब रूठ जाती है तो
और भी हसीन हो जाती है

टेशन से गाड़ी जब छूट जाती है तो
एक दो तीन हो जाती है

हेमा: चल हट साले...........

हाथों में चाबुक , होंठों पे गालियाँ
हाथों में चाबुक , होंठों पे गालियाँ
बड़ी नखरे वालियां, होती है तांगे वालियां

कोई तांगे वाली जब रूठ जाती है तो, है तो, है तो
और नमकीन हो जाती है

कोई हसीना जब रूठ जाती है तो
और भी हसीन हो जाती है

जुल्फों में छैयां, मुखड़े पे धूप है
हे, जुल्फों में छैयां, मुखड़े पे धूप है
बड़ा मजेदार गोरिये ये तेरा रंग रूप है

डोर से पतंग जब टूट जाती है तो, है तो, है तो
रुत रंगीन हो जाती है

कोई हसीना जब रूठ जाती है तो
और भी हसीन हो जाती है
टेशन से गाड़ी जब छूट जाती है तो
एक दो तीन हो जाती है
एक दो तीन हो जाती है
एक दो तीन हो जाती है
............................................................
Koi haseena jab-Sholay 1975

Artists: Dharmendra, Hema Malini

Read more...
© Geetsangeet 2009-2020. Powered by Blogger

Back to TOP