तुमसे बढ़ कर दुनिया में–कामचोर १९८२
बनी हैं. १९८२ की फिल्म कामचोर में ग्लैमर है. थोडा नए
तरीके से प्रस्तुति है पुराने फार्मूले की. फिल्म के गीत भी
बढ़िया हैं. राकेश रोशन ने मेहनत की है अभिनय के मामले
में. बाकी लोगों का अभिनय तो बढ़िया है ही, जिसमें
अभिनेत्री जया प्रदा और श्रीराम लागू उल्लेखनीय हैं.
तनूजा और सुजीत कुमार भी अपनी अपनी भूमिकाओं में
जंचे हैं.
नायक लड़की पटाने की राह में एक पुराना एल. पी. रेकोर्ड
खरीद लाता है. जो गाना बजना शुरू होता है ग्रामोफोन पर,
थोड़ी देर में सुई अटकने लग जाती है. जिस गायक की ये
आवाज़ है भारी सी-उनका नाम है चंद्रू आत्मा. नायक
खुद गाना शुरू करता है इस गीत को, जो कि फिल्म के
मुताबिक़ ज़रूरी था. बाड में नायिका भी सुर में सुर मिलाने
वाली है.
गीत के बोल:
तुमसे बढ़ कर दुनिया में ना देखा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई
क्या खूब ऑंखें हैं तेरी
इनमें जिंदगानी है मेरी
जी लेंगे हम देख देख के इनको
तू ही तू ख्वाबों में
है ना दूजा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई
सुंदरता तूने वो पायी,
नाजां हैं तुझपे खुदाई
नाज़ नहीं अपने पर
फिर भी तुझको
दिल का हसीं तेरे जैसा
ना देखा कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई
बातों में तेरी एक अदा है
तेरी अदा में वफ़ा है
फिर भी तुझसे मिलने को जी चाहे
दिल में इतना प्यार लिए
ना आया कोई और
जुबां पर आज दिल की बात आ गई
………………………………………………..
Tumse badh kar duniya mein-Kaamchor 1982

0 comments:
Post a Comment